राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शहर के राजातालाब इलाके के नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई है। अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर नशे की हालत में था। रमीज खान पर चाकू से लगातार कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिवक्ता को तुरंत इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास…
Author: chhattisgarhrajya.in
झांसी। बुंदेली लोकगीत गायिका लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, गायिका का जला हुआ शव खेतों के पास सूखे नाले में मिला। शव के हाथ-पैर शरीर से अलग जले पड़े थे। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में पसर गया मातम पुलिस शुरूआत में शव की शिनाख्त नहीं कर पा रही थी। उसके बाद मोहनलाल कुशवाहा अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने साड़ी, चप्पल, अंगूठी और पायल से शव की पहचान लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली के रूप में की। बता दें…
सुशासन तिहार: मंत्री टंकराम वर्मा ने झुमका में ग्रामीणों को बांटी खुशियां ट्रैक्टर की चाबी और चेक पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।मंत्री श्री वर्मा ने शिविर में विभागीय स्टालों का अवलोकन कर आवेदन निराकरण की स्थिति जानी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हितग्राहियों को ट्रैक्टर की चाबी, अनुदान राशि के चेक, प्रमाण पत्र…
रायपुर- दंतेवाडा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलस्टर वार हो रहे सुशासन शिविरों से जहां मौके पर ही ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं। वही विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आधुनिक तकनीकों से युक्त यंत्र उपकरण सामग्रियां निशुल्क वितरण की जा रही है। इससे हितग्राहियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो रहे हैं। इस क्रम में विगत दिवस भूसारास और हल्बारास में संपन्न हुए सुशासन शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को उन्नत जाल और आईस बाक्स वितरण करके उनके व्यवसाय को सुविधाजनक और आर्थिक…
पक्के घर का सपना हुआ साकार, हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबी सौंपी गई। लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम…
बिहार – गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ओर पूरा परिवार शादी की पहली सालगिरह की खुशियों की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरी ओर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका 3 माह की गर्भवती थी. घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है. बुलेट और सोने की चेन के लिए टॉर्चर का आरोप मृतका की पहचान बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में…
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के ज़रिए बातचीत भी जारी है। शुक्रवार को होर्मुज़ स्ट्रेट में ईरान ने अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी। इसके बाद अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम पोर्ट और बंदर अब्बास शहर पर हमला किया। सीज़फायर के इस उल्लंघन के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीज़फायर और बातचीत अभी भी जारी है। कुछ घंटों पहले भी अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में 2 ईरानी जहाजों पर गोलीबारी की। हालांकि इसी बीच अब दोनों देशों के बीच आगे…
12 अगस्त 2026 को आसमान में एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी, जब पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा और कुछ समय के लिए दिन में अंधेरा छा जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा नजारा कई दशकों बाद देखने को मिलेगा, जिसे लेकर दुनियाभर में उत्साह बना हुआ है। यह ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन जैसे क्षेत्रों में सबसे स्पष्ट दिखाई देगा। हालांकि भारत में इसका प्रभाव नजर नहीं आएगा, फिर भी यह खगोलीय घटना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। इसकी…
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद विवेक अग्निहोत्री ने ऐसा पोस्ट किया जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि बंगाल अब असली मायनों में आजाद हो चुका है। उनके इस बयान को सीधे तौर पर ममता बनर्जी की हार से जोड़कर देखा जा रहा है। विवेक बोले- बंगाल अब आजाद हुआ है बंगाल में विधानसभा के भंग होते ही ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं रही हैं। इसी बीच फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर दीदी…
पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद आज बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक हो गया। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हजारों लोगों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया था कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे। बता दें कि करीब 6 साल पहले बंगाल बीजेपी में शुभेंदु अधिकारी की एंट्री हुई थी। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद उनका हाथ पकड़कर उन्हें बीजेपी में शामिल कराया था और 2026 में शुभेंदु बंगाल में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बन…
