Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में फर्जी कंपनियों, नकली दस्तावेजों और 3,200 करोड़ रुपए से अधिक के कथित हवाला लेन-देन के एक विस्तृत नेटवर्क के मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी को चकेरी पुलिस, साइबर प्रकोष्ठ और सर्विलांस यूनिट की संयुक्त टीम ने पकड़ा। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई साल की शुरुआत में शहर के श्याम नगर क्षेत्र में हुई एक डकैती के मामले की जांच के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी को नकदी ले जाने वाले 2…
Author: chhattisgarhrajya.in
आमतौर पर सैलून में आपने लोगों को बाल कटवाते या दाढ़ी बनवाते देखा होगा, लेकिन कर्नाटक के चामराजनगर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां के संतमाराहल्ली गांव में एक बंदर किसी ‘रेगुलर कस्टमर’ की तरह कुर्सी पर बैठकर बाल कटवाता नजर आया. सोशल मीडिया पर इस अनोखे हेयरकट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस नाई की तारीफ कर रहे हैं. देवराज और उनके ‘स्पेशल फ्रेंड’ की कहानीयह वाकया संतमाराहल्ली गांव के ‘देवु मेन्स हेयरकट सैलून’ का है. सैलून के मालिक देवराज का जानवरों के प्रति लगाव…
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. निर्माणधीन बिल्डिंग में दो मालियों का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है. दोनों की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. डायल 112 नंबर पर सूचना मिलते ही पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सीताराम इंस्टिट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों ही तीन दिन पहले माली का काम करने आए थे. दोहरे हत्याकांड मामले में में पुलिस ने…
पटना: बिहार में बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 की मांग कर रहे टीचर अभ्यर्थियों पर पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज तब हुआ जब अभ्यर्थी BPSC TRE 4 की परीक्षा की मांग को लेकर पटना कॉलेज से प्रदर्शन करना शुरू किया। अभ्यर्थी सीएम आवास जाना चाह रहे थे, लेकिन बाकरगंज में पुलिस ने उन पर लाठियां चलाईं। इस लाठी चार्ज पर विपक्ष को विपक्ष, सत्ताधारी NDA की सहयोगी लोजपा रामविलास के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी भड़क गए हैं। अपनी ही सरकार पर भड़के चिराग पासवान चिराग पासवान ने कहा कि ‘बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती…
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल को अपना नया सीएम मिल गया है। BJP की बैठक शुभेंदु अधिकारी के नाम पर फाइनल मुहर लग गई। यानि की शुभेंदु बंगाल के नए सीएम होंगे। कल सुबह 11 बजे शुभेंदु इस पद के लिए शपथ ग्रहण के लिए ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। ये नेता भी होंगे शामिलनए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के बड़े नेता पहुंचेंगे। कल यानि की 9 मई का दिन…
राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोर्ट कैंपस में एक निजी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर के परिजनों के साथ कथित मारपीट के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. घटना के विरोध में शहर के सभी निजी अस्पतालों के डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए. इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिल रहा है. ओपीडी, ओटी और पैथोलॉजी सेवाएं ठप हड़ताल की वजह से शहर के ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं. कई अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर और पैथोलॉजी सेवाएं भी पूरी तरह प्रभावित हुईं. इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों…
पानीपत – पानीपत जिले के गांव पसीना खुर्द में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मकान की छत अचानक गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त तीनों घर के भीतर सो रहे थे। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने समय रहते दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला, वरना जान-माल का नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। दोपहर में सोते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हादसा 7 मई की दोपहर करीब 4 बजे हुआ। आयुष के…
रायपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की है। जिले के दुलदुला जनपद पंचायत के समीप विकसित किया गया “इको पार्क” आज न केवल स्थानीय पर्यटन का केंद्र बना हुआ है, बल्कि “वेस्ट टू बेस्ट” (कबाड़ से जुगाड़) की अवधारणा को धरातल पर उतारने वाला एक उत्कृष्ट मॉडल भी बन गया है। अनुपयोगी और बेकार समझी जाने वाली सामग्रियों से सजी इस सुंदर संरचना ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई सोच जागृत की है। कबाड़ से तैयार हुई कलाकृतियां इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता इसका निर्माण है। यहाँ फेंके…
दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल है. यमुना किनारे बसे इस इलाके में रहने वाले पंडा-पुजारी, नाविक और दूसरे परिवारों को सरकार की तरफ से घर खाली करने का नोटिस दिया गया है. 5 मई को जारी हुए इस नोटिस में लोगों से 15 दिनों के भीतर मकान खाली करने को कहा गया है. इस कार्रवाई के बाद यहां रहने वाले परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं. सबसे ज्यादा दर्द उस परिवार में देखा जा रहा है जहां 10 मई को बेटी की शादी होनी है. शादी की…
रायपुर/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने डंगनिया स्थित मुख्यालय में जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिजली हर व्यक्ति के जीवन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है और उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना पावर कंपनीज़ की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि विद्युत व्यवस्था को आधुनिक, तेज एवं उपभोक्ता केंद्रित बनाने के लिये नवीन टेक्नोलॉजी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होंने डाटा बेस्ड डिसिजन मेकिंग पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक…
