Author: chhattisgarhrajya.in

बलौदाबाजार- राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित सुशासन तिहार शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन की संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहाँ ग्राम मोहतरा निवासी महिला कौशिल्या साहू को आवेदन करते ही तत्काल आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। मौके पर ही हुआ समाधान शिविर में अपनी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर पहुँची कौशिल्या साहू ने जैसे ही आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया, संबंधित विभाग के अधिकारियों…

Read More

गोंडेरास और नीलावाया में ऐतिहासिक सुशासन चौपाल रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार 2026 अभियान के तहत अब विकास की किरण केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे सुदूर वनांचलों तक पहुँच रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ के सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता की एक नई मिसाल पेश की। बुधवार को कलेक्टर श्री अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण ने किसी प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए, खुद मोटरसाइकिल चलाकर 30 किलोमीटर लंबे उबड़-खाबड़ और दुर्गम रास्तों को पार किया और पहुंचविहीन ग्राम गोंडेरास व नीलावाया पहुँचे। जिला प्रशासन सुशासन तिहार के माध्यम से 31 व्यक्तिगत…

Read More

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा और जन-शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सीमा से सटी तीन किलोमीटर की पट्टी में आम लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है. आदेश श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ और घड़साना उपखंड क्षेत्रों में लागू रहेगा. आदेश के अनुसार शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक सीमा क्षेत्र में कोई व्यक्ति आवागमन नहीं कर…

Read More

हैदराबाद:देर रात सड़क पर अकेली चल रही महिलाओं को किन-किन तरह की तकलीफों से जूझना पड़ता है, इसकी सच्चाई जानने के लिए एक लेडी IPS ऑफिसर ने कुछ ऐसा जिसकी हर कोई तारीफ कर रहे हैं. लेडी IPS ऑफिसर सिविल ड्रेस में अकेली बस स्टैंड के पास खड़ी हो गई. वो करीब 3 घंटे तक आधी रात में अकेली बस स्टैंड के पास खड़ी रही. रात के इस साहसिक ऑपरेशन के बाद उन्होंने बताया इस दौरान 40 लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की, जिसमें ज्यादातर नशे में थे. मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर IPS सुमति ने दिया अंजाम इस ऑपरेशन को…

Read More

प्रेम न धर्म की दीवार देखती है और न ही समाज की बंदिशों को. मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसा ही प्रेम विवाह का मामला सामने आया है. यहां केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून को पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह से प्रेम हो गया और फिर दोनों ने रीति रिवाज से विवाह कर लिया है. मंगलवार (5 मई) को सतना की केंद्रीय जेल की सहायक जेल अधीक्षिका फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुके धर्मेंद्र सिंह सेहिंदू रीति रिवाज से छतरपुर के लवकुशनगर में शादी की है. इस…

Read More

शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी की राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ अब दल बदलने का प्लान कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह के कई दावे भी किए गए कि प्रियंका चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर सकती हैं. हालांकि, इस मुद्दे पर प्रियंका चतुर्वेदी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. अब आखिरकार उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी में जाने के दावों पर अपनी बात रखी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक अकाउंट के दावे…

Read More

आस्था और अंधविश्वास की आड़ में किए गए एक बेहद शर्मनाक अपराध में दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मौलवी को जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में यह मामला एक मासूम लड़की की कमजोर शारीरिक और मानसिक स्थिति के अलावा उसके परिवार के अंधविश्वास का फायदा उठाकर किए गए शोषण का है. जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा की बेंच ने कहा कि आरोपी ने परिवार के भरोसे और लड़की की नाजुक हालत का गलत इस्तेमाल किया. ऐसे गंभीर आरोपों में राहत देना उचित नहीं है. खासकर जब ट्रायल…

Read More

बेंगलुरु की एक निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप कंपनी गैलेक्सआई ने दुनिया में अपना लोहा मनवा लिया, जिससे भारत की साख भी ऊंची हुई है। इस कंपनी ने दुनिया का पहला ऑप्टोसार सैटेलाइट लॉन्च किया था, जो न सिर्फ अंतरिक्ष में सफलतापूर्ण स्थापित हुआ, बल्कि सैटेलाइट से संपर्क भी स्थापित कर लिया गया है। इसकी मदद से प्रतिकूल मौसम आपदा के असर, कृषि और सीमा निगरानी से जुड़ी तस्वीरें प्रभावी ढंग से हासिल की जा सकेंगे। पीएम मोदी ने खुद इस कंपनी को पोस्ट लिखकर बधाई दी थी। यह किसी भारतीय निजी कंपनी के जरिए निर्मित अब तक का सबसे बड़ा उपग्रह…

Read More

Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में होगा. सावन महीने में पड़ने वाला यह सूर्य ग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. कर्क राशि पर रहेगा सबसे अधिक प्रभाव यह ग्रहण कर्क राशि में लग रहा है, जिसके स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं. चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक ग्रह माना…

Read More

हैदराबाद बेस्ड स्काईरूट एयरोस्पेस ने 60 मिलियन डॉलर यानी करीब 570 करोड़ रुपये की नई फंडिंग जुटाई है. इस प्राइवेट स्पेस लॉन्च कंपनी में राम श्रीराम की Sherpalo, GIC, BlackRock , Greenko Group के फाउंडर्स, Arkam Ventures, Playbook Partners और Shanghvi Family Office समेत कई निवेशकों ने पैसा लगाया है. कंपनी ने 7 मई को इस फंडिंग की जानकारी दी. Playbook Partners और Shanghvi Family Office इस फंडिंग राउंड में Skyroot Aerospace के नए निवेशकों के रूप में जुड़े हैं. वहीं, Sherpalo, GIC, BlackRock, Greenko Group और Arkam Ventures पहले से ही कंपनी में निवेश कर चुके हैं. इस नए…

Read More