कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग से कहा एक माह के भीतर पूर्ण करें कार्य, ग्रामीणों को पेयजल से मिलेगी राहत जिले के सुदूर एवं पहाड़ी कोरवा बसाहटों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम अम्बिकापुर- जिले के सुदूर एवं पहाड़ी कोरवा बसाहटों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब इन क्षेत्रों में कुल 113 हैंडपंप एवं बोरवेल की खुदाई की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को पारंपरिक स्रोतों से पानी लाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। विगत दिनों मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले में पेयजल समस्या को गंभीरता से…
Author: chhattisgarhrajya.in
सुशासन तिहार में वनांचल की महिलाओं से आत्मीय संवाद: संघर्ष की कहानियों में दिखी आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की तस्वीर रायपुर – कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में 4 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी योजनाओं के असर को आंकड़ों से निकालकर मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे ग्रामपंचायत लोखान के कमराखोल में जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो वहां मौजूद महिलाओं के लिए यह केवल मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं थी, बल्कि अपने संघर्षों को पहचान मिलने का भावुक क्षण था। आम…
प्रदेश के कुल चने का 50% अकेले खरीदा रायपुर-छत्तीसगढ़ में ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ को धरातल पर उतारने में धमतरी जिला एक मॉडल बनकर उभरा है। सहकारी क्षेत्र को मजबूती देने वाली केंद्र और राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत धमतरी ने न केवल भंडारण बुनियादी ढांचे में विस्तार किया है, बल्कि चना खरीदी के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। 4 पैक्स समितियों में बनेंगे 2500 मीट्रिक टन के महा-गोदाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु NCCF रायपुर द्वारा जिले की चार प्रमुख प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…
ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने के बाद एक साल में इंडियन मिलिट्री में भी काफी बदलाव आए है। ऑपरेशन सिंदूर से कई सबक लिए गए और उन्हें लागू भी किया गया। भारतीय सेना में काफी संरचनात्मक बदलाव हुए तो एयरफोर्स में अलग-अलग प्लैटफॉर्म को जल्दी शामिल करने पर जोर दिया गया। इंडियन नेवी में तब से अब तक 9 नए वॉरशिप कमिशन हो गए है। साथ ही पांच की डिलिवरी हो गई है, जो जल्दी ही नेवी में शामिल हो जाएंगे। सेना में भैरव से लेकर अश्नि तक नई बटालियन का गठन एयरडिफेंस से लेकर 24 घंटे निगरानी तक ऑपरेशन सिंदूर…
नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की अटूट इच्छाशक्ति, निर्भीक संकल्प और निर्णायक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों द्वारा किए गए घिनौने हमले ने पूरे राष्ट्र को झकझोर दिया था, लेकिन…
‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण देना राष्ट्र की आत्मा का सम्मान : मुख्यमंत्री श्री साय ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान, राष्ट्रभावना का सम्मान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गौरव को मिला नया सम्मान : मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अस्मिता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाला निर्णय : मुख्यमंत्री रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को सम्मान देने वाला…
चुनाव में करारी पराजय के बावजूद ममता बनर्जी ने नया प्रलाप शुरू किया है कि वह ‘लोकभवन’ जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। वह चुनाव में हारी नहीं हैं, तो इस्तीफा क्यों दें? वह चुनाव नहीं हारी हैं, बल्कि उनकी 100 सीटें जबरन लूट ली गई हैं। चुनाव आयोग ‘मुख्य खलनायक’ है और देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की निगरानी में यह ‘चुनावी लूट’ की गई है। ममता का बेहद गंभीर आरोप है कि मतगणना केंद्र में उनके पेट और उनकी पीठ पर लातें मारी गईं। उन्हें धकिया कर मतगणना केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। ये आरोप हिंसात्मक भी…
पटना। Bihar Cabinet Minister Oath Live Updates: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार का आज विस्तार हो रहा है। कुल 3 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं। भाजपा के 15, जदयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम का 1, आरएलएम का 1 को जोड़कर आज कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों…
अजमेर। एक महिला कांस्टेबल ने पुलिस के सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप, ब्लैकमेलिंग और करीब 28 लाख रुपए की ठगी सहित बच्चे के सामने ही देहशोषण के गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी कांस्टेबल समेत उसके परिवार के 5 जनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, एसपी ने मुख्य आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह करीब 15 साल से राजस्थान पुलिस में महिला कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। पति के…
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अब तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा चेहरा बन चुके थलापति विजय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल सफलता से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी पार्टी टीवीके ने चुनावी मैदान में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया, तो दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर उठे सवालों ने फैंस को हैरान कर दिया है। कभी एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आने वाले विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम का रिश्ता अब अदालत तक पहुंच चुका है। विजय की फैन थीं संगीता दिलचस्प बात यह है कि संगीता कोई फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्ती…
