मनरेगा एवं विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से जल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को मिली नई मजबूती रायपुर-राज्य शासन के “मोर गांव – मोर पानी” महाअभियान अंतर्गत मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले ने जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से जिले में जल संवर्धन, भू-जल स्तर सुधार और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में व्यापक कार्य किए गए हैं। जिले में बनीं 17 सौ से अधिक आजीविका डबरी “जल संरक्षण हमारी जिम्मेदारी” की…
Author: chhattisgarhrajya.in
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के अवसर पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति रायपुर- छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में कल 07 मई को विकास और जन-सेवा का एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। सुशासन तिहार के तत्वावधान में राज्य भर की पंचायतों में एक साथ चावल महोत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति देना और धरातल पर मौजूद समस्याओं का तत्काल समाधान करना है। प्रमुख उद्देश्य एवं समाधान इस अभियान के केंद्र में ग्रामीण हितग्राही हैं। आयोजन का मुख्य लक्ष्य मनरेगा और…
रायपुर-जब हौसले बुलंद हों और शासन का साथ मिल जाए, तो शारीरिक बाधाएं भी प्रगति का रास्ता नहीं रोक सकतीं। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम गोविंदपुर (सरगड़ी) में रहने वाले कृष्णा पहाड़ी कोरवा और उनकी पत्नी अनिता की कहानी आज सुशासन और संवेदनशीलता की जीवंत मिसाल बन चुकी है। विशेष पिछड़ी जनजाति से ताल्लुक रखने वाला यह दंपति दृष्टिबाधित है, लेकिन आज इनके चेहरे की मुस्कान सरकार की अंतिम व्यक्ति तक विकास की प्रतिबद्धता को बयां कर रही है। प्रधानमंत्री के हाथों मिली खुशियों की चाबी कृष्णा और अनिता के परिवार के जीवन का सबसे ऐतिहासिक मोड़ राज्य स्थापना…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल करते हुए 43 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इस बड़ी तबादले में इस फेरबदल में अपर मुख्य सचिव स्तर पर ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मनोज कुमार पिंगुआ अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का कार्यभार संभालेंगे। प्रमुख सचिव स्तर पर सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग एवं पावर कंपनीज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग तथा शहला निगार को महिला एवं बाल…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सदस्य 9 मई को कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे. इससे पहले 8 मई को दोपहर करीब 3 बजे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा. इसी नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. चुनाव के बाद हिंसा को लेकर बढ़ी हलचलवहीं दूसरी ओर, राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसा और घटनाओं को लेकर भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई…
रायपुर,132 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने कोरबा जिले में संगठन की नई युवा टीम का एलान किया है। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के मार्गदर्शन एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष सुदेश चंद्रा द्वारा 45 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नई टीम में उपाध्यक्ष पद पर सूरज कश्यप, कमल किशोर चंद्रा, विवेक राजवाड़े और शशी वर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक वर्मा और हरीश चंद्रा महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही मंत्री पद के लिए राकेश राजवाड़े, ज्योति राजवाड़े, दीपक व…
पटना. बिहार में कल यानि 7 मई को ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है. ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल चरम पर है. इस बीच जेडीयू कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची सामने आ गयी है. हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन जिन नामों की चर्चा है, उनमें कई अनुभवी और कुछ नए चेहरे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जेडीयू कोटे से ये नाम फाइनल हो गए हैं. जेडीयू कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी मंत्री बन चुके है1.श्रवण कुमार2.अशोक चौधरी3.लेसी सिंह4.मदन सहनी5.जमा खां6.सुनील कुमार7.शीला…
तेहरान: ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए हर तरह के जहाज को एक ईमेल करना होगा और उसके बाद ही उन्हें होर्मुज पार करने की इजाजत दी जाएगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। ईरान के सरकारी चैनल ‘प्रेस टीवी’ ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर अब एक “संप्रभु शासन प्रणाली” लागू हो गई है। इसी जलमार्ग से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। इस प्रणाली के तहत जो शिपिंग कंपनियां इस जलमार्ग से गुजरने की योजना बना रही हैं उन्हें अब ‘फारसी खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण’…
नई दिल्ली: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गति देने वाला माना जा रहा है। भारत और वियतनाम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच 13 डील हुई हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि आखिर किन-किन क्षेत्रों में भारत और वियतनाम मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। प्राचीन मंदिरों की ली जिम्मेदारी पीएम मोदी ने बताया कि हमारी साझा विरासत को जीवंत रखने के…
दुनिया भर में कुछ सड़कें इतनी खतरनाक होती हैं कि उन्हें देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसी ही एक सड़क है चीन की शुशान कैंटिलीवरेड रोड, जिसे कभी बननी ही नहीं चाहिए थी. खड़ी चट्टानों को काटकर तैयार की गई ये सड़क 6000 फीट यानी करीब 1800 मीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है. एक तरफ सीधी खाई और दूसरी तरफ ऊंची चट्टान. ड्राइवर का कलेजा कांपना स्वाभाविक है. इस सड़क का निर्माण बेहद मुश्किल था. स्थानीय लोगों ने हाथों से चट्टानों को काटकर रास्ता बनाया. पहले यहां के गांववालों को बाहर आने-जाने के लिए दिन भर की…
