मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘दलदल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर बनी दलदल की कहानी डीसीपी रीटा फरेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार भूमि सतिश पेडनेकर निभा रही हैं। वह एक खतरनाक जांच पर निकलती हैं, जहां उन्हें एक निर्दयी सीरियल किलर का पीछा करना होता है। विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब भिंडी बाज़ार पर आधारित, दलदल को अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है। एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज़ सुरेश त्रिवेनी ने बनाई है और इसे…
Author: chhattisgarhrajya.in
Oppo A6 5G: स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G को लांच कर दिया है। फोन में 120Hz का LCD डिस्प्ले है। यह Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है। इसके अलावा फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो Oppo A6 5G की भारत में कीमत 17,999 रुपए से शुरू है जिसमें फोन का 4GB + 128GB वेरिएंट आता है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि 6GB + 256GB वेरिएंट…
रायपुर: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार आगामी 23, 24 और 25 जनवरी को छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा भी उपस्थित रहेंगे। समाज के दोनों ही नेता प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर कुर्मी समाज के सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। महासभा के सूत्रों के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कुर्मी समाज की सांगठनिक शक्ति को और मजबूत करना तथा समाज के युवाओं व महिलाओं को मुख्यधारा की राजनीति और सामाजिक कार्यों से जोडऩा…
वॉशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान एयर फ़ोर्स वन मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ‘तकनीकी खराबी’ आने के कारण संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट आया। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी। ट्रंप विश्व आर्थिक मंच 2026 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जा रहे थे। व्हाइट हाउस त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने सोशल मीडिया पर कहा, “उड़ान भरने के बाद एएफ1 के क्रू सदस्यों ने विमान में तकनीकी खराबी का पता लगाया। पूरी सावधानी बरतते हुए, एएफ1 संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट रहा है। राष्ट्रपति और उनकी टीम दूसरे विमान में सवार होकर स्विट्जरलैंड की यात्रा…
बालोद – कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे हरी झण्डी दिखालकर बालोद टेक्नोफेस्ट के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शैक्षणिक भ्रमण हेतु लेने जाने वाले बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बालोद टेक्नोफेस्ट में भाग लेने वाले जिले के कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र-छात्राएं…
बलौदाबाजार- बलौदाबाजार को एक नई शहरी पहचान देते हुए राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित बलौदाबाजार चौपाटी का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। चौपाटी का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। लोकार्पण के साथ ही चौपाटी आम नागरिकों के लिए खोल दी गई। स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे विकसित हुआ आकर्षक चौपाटी परिसर नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे सुंदर एवं आकर्षक चौपाटी का विकास किया गया है। इसके साथ ही सरोवर का सौंदर्यीकरण…
नई दिल्ली – उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में हुए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत सरकार के पूर्व सचिव सुरेंद्र कुमार पचौरी द्वारा लिखित पुस्तक ‘चैलिस ऑफ एम्ब्रोसिया: राम जन्मभूमि– चुनौती और प्रतिक्रिया’ का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम में संबोधन देते हुए कहा कि यह पुस्तक भगवान श्रीराम के जन्मस्थल को वापस पाने के लिए सदियों से चले आ रहे संघर्ष की पूरी कहानी बयां करती है। लेखक ने इस ऐतिहासिक घटना को संतुलित, सहानुभूतिपूर्ण और विद्वतापूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया है, जिसमें कोई सनसनीखेज या विकृत बात नहीं है। उन्होंने अयोध्या…
चार फरार आरोपियों की पुलिस तलाश जारी फर्जी वाहन, ओवरलोडिंग व रिसायक्लिंग के मामले में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई मुंगेली जिले में धान खरीदी एवं परिवहन के मामले में गड़बड़ी के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आईसीसीसी मार्कफेड रायपुर से प्राप्त अलर्ट के आधार पर की गई जांच में धान के अवैध ओवरलोडिंग, फर्जी वाहनों से परिवहन तथा रिसायक्लिंग के गंभीर मामले उजागर हुए हैं। जांच में यह सामने आया कि धान उठाव करने वाले वाहनों द्वारा वास्तविक क्षमता से 200 प्रतिशत से लेकर 1116 प्रतिशत तक अधिक ओवरलोडिंग कर अवैध परिवहन किया गया। कलेक्टर…
कटिहार : बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चनदहर पंचायत के खाडी गांव में मंगलवार को देर शाम में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। उन्होंने महिला को पांच से छह गोलियां मारीं जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस वारदात की सूचना मिलने पर बलिया बेलौन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। बूढ़े ससुर के साथ रहती थी महिला प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम को 35…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जनगणना की प्रक्रिया को औपचारिक स्वरूप देने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर मंडल से लेकर तहसील तक अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी। अधिसूचना में जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 का खासतौर पर उल्लेख किया गया है। इसमें जनगणना में बाधा डालने या लापरवाही पर सजा का प्रावधान है। अधिसूचना के अनुसार अगर कोई जनगणना में बाधा डालता है तो उस पर 1000 रुपये तक जुर्माना और 3 साल तक जेल हो सकती है। प्रदेश में मई-जून में हाउस सर्वे होना है। इसमें प्रगणक घर-घर जाएंगे और संसाधनों…
