कोलकाता – बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता लौट आई हैं। यहां नसरीन रवींद्र सदन में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। अपनी रचनाओं के कारण भारी विरोध देखने वाली नसरीन ने 1994 में बांग्लादेश छोड़ा था और तब से निर्वासन झेल रहीं हैं। वह शुक्रवार को सीधे न्यूयॉर्क से कोलकाता पहुंची हैं, जहां उनकी आत्मकथा का विमोचन होगा। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नसरीन ने शहर आने से पहले आशा व्यक्त की थी कि यह यात्रा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और असहमति की…
Author: chhattisgarhrajya.in
अहमदाबाद: तेजी से बदलती मौजूदा जीवनशैली में दिल से जुड़ी बीमारियां बड़ी तेजी से बढ़ी है. हार्ट अटैक हो या हार्ट फेलियर कब किसे कहां हो जाए, कोई कह नहीं सकता. इसके कई उदाहरण भी सामने आए हैं. ऐसी स्थिति में तत्काल सही इलाज नहीं मिले तो इंसान का बचना मुश्किल हो जाता है. हार्ट फेलियर की स्थिति में हार्ट ट्रांसप्लांट करने की नौबत आती है. ऐसी स्थिति में लाइव हार्ट की जरूरत पड़ती है. फिर से जल्द से जल्द उस हॉस्पिटल तक पहुंचाने की चुनौती होती है, जहां मरीज एडमिट हो. इसके लिए एयर एंबुलेंस से लेकर ग्रीन कॉरिडोर…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले के माधोपाली लात नाले में बही कार को बाहर निकालने वाले पंजाब के प्रसिद्ध गोताखोर आशु मालिक ने रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ा बेहद भावुक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कार का पता तो महज 10 मिनट में चल गया था, लेकिन तेज बहाव, गंदे पानी और गहराई में फंसी होने के कारण उसे बाहर निकालने में 7 से 8 घंटे की कठिन मशक्कत करनी पड़ी। आशु मालिक ने बताया कि इस रेस्क्यू अभियान का सबसे भावुक क्षण तब सामने आया, जब कार के भीतर पति-पत्नी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए मिले। इस दृश्य ने पूरी रेस्क्यू…
Commonwealth Game 2026 | भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के महिला 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। तीसरे राउंड में शानदार काउंटर अटैक और लगातार सटीक पंचों के दम पर प्रीति ने मुकाबले पर पूरा कंट्रोल बनाए रखा। अब वह गोल्ड मेडल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से भिड़ेगी। इस जीत के साथ प्रीति ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। पक्का किया सिल्वर मेडल म्वापे पूरे मुकाबले में प्रभावी पंच लगाने के लिए…
577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री ने जताया केंद्र सरकार का आभार मोबाइल नेटवर्क का विस्तार शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री श्री साय 489 स्थानों के लिए बीएसएनएल को भूमि संबंधी एनओसी जारी, शेष 88 स्थानों पर भी शीघ्र पूरी होगी प्रक्रिया दूरस्थ और जनजातीय अंचलों को डिजिटल मुख्यधारा से जोड़कर समावेशी विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में डिजिटल एवं दूरसंचार…
दुनियाभर में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन्हें देखना न सिर्फ अचंभा पैदा करता है, बल्कि कभी-कभी आंखों पर भी भरोसा करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही एक घटना समुद्र के बीच शांत पानी में हुई. ड्रोन से वीडियो रिकॉर्ड करते समय एक वयस्क मादा व्हेल को बच्चे को जन्म देते हुए देखा. दावा किया जा रहा है कि दुनिया में कहीं भी वीडियो में रिकॉर्ड किए गए हंपबैक व्हेल के जन्म की चौथी पूरी घटना को कैमरे में कैद किया है. दावा ये भी किया जा रहा है कि यह ड्रोन से रिकॉर्ड की गई ऐसी पहली घटना…
मुंबई – दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी पार्श्व गायिका जमुना रानी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 88 साल थी और उन्होंने गुरुवार (30 जुलाई) को बेंगलुरु में अपनी अंतिम सांस ली। उनकीर मौत से संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है। 1980 के दशक में गायिका के साथ मंच प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले पार्श्व गायक मनो ने एक बयान के जरिए जमुना के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है। बातचीत में, गायक ने उनकी शानदार प्रस्तुतियों को याद करते हुए कहा, उनकी आवाज में इतनी गहराई थी कि…
गुरु पूर्णिमा एवं महापुरुषों की मनाई गई जयंती भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के वार्षिक कार्यक्रमानुसार विकासखंड पाटन में तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का चार दिवसीय आयोजन सेजस कन्या शाला पाटन में किया जा रहा है । सहायक शिविर संचालक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि दिनांक 29 जुलाई को शिविर का शुरुआत ध्वज शिष्टाचार ईश प्रार्थना झंडा गीत राजकीय गीत के साथ हुआ । पश्चात गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आदरणीय गुरुजनों को नमन किया गया एवं गुरु की महत्ता बताया गया , उसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा प्रणेता पुरुष महान…
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। हालांकि, इस बार मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई। 2025 के विधानसभा चुनाव में जहां बांकीपुर सीट पर करीब 41 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं 2026 के उपचुनाव में यह आंकड़ा घटकर लगभग 35 प्रतिशत रह गया। इसी बीच मतदान के दौरान एक गंभीर चूक भी सामने आई है, जिसे लेकर चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में करीब 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। EVM VIDEO वायरल, चुनाव आयोग सख्त सूत्रों…
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष ने शुक्रवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी और लोक महत्व के मुद्दों से जुड़े शून्यकाल की कार्यवाही नहीं हो सकी। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू करनी चाही विपक्ष के सदस्यों न जोर जोर से बोलना शुरू कर दिया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें नियम 267 के तहत कार्यस्थगन के प्रस्ताव का नोटिस दिया। सभापति ने उन्हें टोकते…
