इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जेल में बंद कराची के गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर जानलेवा हमला हुआ है। जुबैर को गुरुवार शाम को कराची के लियारी इलाके में गोली मार दी गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुबैर की हालत गंभीर है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, जुबैर को सीने और पेट में गोली लगी है। उसे शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी में दो राहगीर भी घायल हुए हैं। कौन है उजैर बलोच? उजैर बलोच को लियारी का किंग कहे जाने वाले अब्दुल रहमान उर्फ रहमान डकैत के दाहिने हाथ के रूप…
Author: chhattisgarhrajya.in
नोएडा। सेक्टर-168 नोएडा की रहने वाली कथित सैलून कर्मी रुचिका सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए रुचिका सिंह पर बीएनएस (BNS) की धारा 352, 353 (1) और 356 (1) में मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में दो से तीन साल तक की सजा और जुर्माना दोनों लगाए जा सकते हैं। महिला वकील ने दर्ज कराई FIR बता दें कि इस मामले को लेकर गाजियाबाद की रहने वाली वकील स्मृति सिंह चंदेल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया…
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर किए विरोध-प्रदर्शन के बीच अचानक पथराव हो गया। पथराव में दिल्ली पुलिस के एसीपी समेत कई पुलिकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने आज शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस वार्ता की। वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान घायल एसीपी की पत्नी और अन्य घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन में कुछ गुंडे थे, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला किया। उधर, एक सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने भी अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता की जंतर-मंतर…
नई दिल्ली। सैटेसाइट से ली गई नई तस्वीरों में भारत के खिलाफ चीन के खतरनाक इरादों का पता चला है। तस्वीरों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि चीन ने भारतीय सीमा ( LAC) के पास अपने दो प्रमुख फॉरवर्ड एयरबेस पर 12 एडवांस्ड J-20 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात किए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में शिनजियांग के होतान एयरबेस (दौलत बेग ओल्डी से 245 किमी) पर 8 और तिब्बत के डामशुंग एयरबेस (तवांग से 344 किमी) पर 4 J-20 विमान देखे गए हैं। LAC के करीब चीन के इन पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की यह अब तक की सबसे बड़ी तैनातियों…
नई दिल्ली। अगर आप तेज आवाज और शानदार म्यूजिक वाला सस्ता वायरलेस स्पीकर खरीदना चाहते हैं, तो Lyne Originals ने भारत में अपना नया Blaster Series Jukebox 18 Pro लांच किया है। इस स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। 50W साउंड और डुअल स्पीकर इस स्पीकर में 50W का पावरफुल ऑडियो आउटपुट मिलता है। इसमें 4-इंच के डुअल स्पीकर ड्राइवर दिए गए हैं, जो तेज और दमदार आवाज देने का दावा करते हैं।
मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अभिनेत्री रकुलप्रीत ङ्क्षसह अपने शूर्पणखा अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। ट्रेलर में उनकी संक्षिप्त, लेकिन प्रभावशाली झलक को दर्शकों ने खूब सराहा है और कई प्रशंसकों ने उन्हें इस किरदार के लिए उपयुक्त चयन बताया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर दर्शकों ने रकुल के लुक, स्क्रीन प्रेजेंस और किरदार के प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की। कई प्रशंसकों ने उन्हें अब तक की सबसे आकर्षक शूर्पणखा बताते हुए फिल्म की काङ्क्षस्टग की सराहना की। दर्शकों का मानना है कि पौराणिक कथाओं में शूर्पणखा को एक…
कार्यक्रम का उद्देश्य समावेशिता को बढ़ावा देना, क्षमताओं को सशक्त बनाना और दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सरकारी पहलों को रेखांकित करना है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में 30 जुलाई 2026 को दिव्यांगजनों (दिव्यांग व्यक्तियों) के लिए समर्पित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों और स्वावलंबन के रास्तों के प्रति जागरूक करना है, ताकि एक पूर्णतः समावेशी समाज के निर्माण को गति दी जा सके। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमणा राव ने मुख्य अतिथि…
रायपुर/नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में पहली बार बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा में पहुँचे बस्तरवासी इस बात के प्रमाण हैं कि जो बस्तर कभी नक्सली हिंसा के कारण अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं को खोता जा रहा था, वह आज नक्सलमुक्त होकर अपनी धरोहरों को सहेज रहा है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन ‘राष्ट्रपति भवन’ में आज एक नया इतिहास रचा गया। पहली बार बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक-परंपराओं और वेशभूषा का अप्रतिम वैभव नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहुंचे बस्तर के 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न केवल आत्मीयता से…
राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ की गैस आधारित यूरिया परियोजना, 461 गांवों में स्थायी ग्रिड कनेक्टिविटी और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना के लिए मांगा सहयोग मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा बदलते बस्तर का रोडमैप शांति और विश्वास के साथ अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है बस्तर – मुख्यमंत्री श्री साय ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने’ से 5,542 गांवों के लगभग 39 लाख लोगों तक पहुंच रही शासन की योजनाएं मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2027 में रायपुर में प्रस्तावित ‘लखपति दीदी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा रेल नेटवर्क का विस्तार छत्तीसगढ़ के संतुलित और समावेशी विकास का मजबूत आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं तथा लंबित रेल लाइनों की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद…
