Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर- राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली पर्व से पूर्व एकमुश्त किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश भर के किसानों में उत्साह और हर्ष व्याप्त है। किसानों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के इस किसान हितैषी निर्णय का स्वागत करते हुए सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा के किसान श्री पहरूराम ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने लगभग 72…

Read More

चेन्नई : एक्टर विजय जब अपनी पार्टी टीवीके पार्टी के पीले झंडे और सीटी चुनाव चिन्ह से साथ रैली करते हैं तो वहां युवाओं-महिलाओं की भीड़ उमड़ जाती है। जनता का उत्साह देखकर ऐसा लगता है कि एमजीआर और जयललिता के बाद तमिलनाडु में स्टार राजनेता का करिश्मा होने वाला है। मगर पहले चुनाव में उनका मुकाबला मुफ्त की राजनीति में माहिर डीएमके और AIADMK से है। इस चुनाव के ऐलान से पहले स्टालिन ने सरकारी स्कीमों के जरिये महिलाओं के बैंक अकाउंट में नकद पैसे भेज दिए हैं। साथ ही हर महीने 2000 रुपये का वादा किया है। इसके अलावा…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए और बैठक को संबोधित किया। इस दौरान बिलासपुर, दुर्ग और सूरजपुर जिले के कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जल संकट 21वीं सदी की केवल गंभीर पर्यावरणीय ही नहीं,…

Read More

अहमदाबाद: गुजरात में अब चुपके से या घरवालों को बताए बिना शादी करना आसान नहीं होगा. गुजरात विधानसभा में आज मैरिज रजिस्ट्रेशन के नए नियमों की घोषणा हुई है. इस नियमों ने यह साफ कर दिया है कि अब हर शादी से पहले माता-पिता को अनिवार्य रूप से बताया जाएगा. यानी भागकर शादी करने वाले कपल्स के लिए यह प्रस्तावित बदलाव एक बड़ा झटका साबित हो सकता है. सरकार ने इसके लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट में भी बदलाव का प्रस्ताव पेश किया है. नियम लागू होने के बाद गुजरात में शादी करने के कई नियम पूरी तरह बदल जाएंगे. मैरिज…

Read More

सूरतः सूरत के लालगेट पुलिस थाना अंतर्गत रामपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने एक हिंदू एनआरआई महिला को प्रेमजाल में फंसाकर सउदी अरब ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपए, सोने के आभूषण और फ्लैट हड़प लिया। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धर्म परिवर्तन कर ऑनलाइन विवाह किया पुलिस के मुताबिक, एनआरआई महिला सूरत के एक मशहूर शो रुम से ऑनलाइन कपड़ा मंगवाती थी। शो रुम में काम करने वाले एजाज पटेल ने महिला से संपर्क बढ़ाया। लगातार मेसेज ओर कॉल के जरिए उसने…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) ने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के मामले में सख्त कदम उठाते हुए बिलासपुर के बोदरी स्थित ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रवर्तक पवन अग्रवाल पर 10 लाख रुपये (दस लाख रुपये) का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। उक्त परियोजना का पंजीयन एक प्लॉटेड परियोजना के रूप में किया गया है। किंतु प्राधिकरण द्वारा विभिन्न माध्यमों में प्रकाशित विज्ञापनों की जांच के दौरान यह पाया गया कि प्रमोटर द्वारा परियोजना का प्रचार हाउसिंग परियोजना के रूप में किया जा रहा था, जो कि पंजीकृत विवरण के विपरीत एवं भ्रामक है। रेरा अधिनियम की धारा 7 के…

Read More

सरगुजा – जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एनएच-43 पर शांतिपारा-कुनकुरी मुख्य मार्ग के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बेलकोटा निवासी निष्क एक्का और झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में बाइक फिसल गई और तेज रफ्तार के कारण करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेश…

Read More

रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल को बुधवार दिनांक 18-2-2026 को रात्रि 9.30 बजे मेगनेटो सिगनेचर होम्स क्लब हाउस, रायपुर में उपस्थित होकर परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी महराज के दिव्य दर्शन एवं पावन आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ.निरंजन पीठाधीश्वर श्री कैलाशानंद गिरि जी महराज ने भेट के दौरान ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को सनातन धर्म पर ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया. प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव द्वय अजय अवस्थी, डॉ सुनील कुमार ओझा एवं प्रदेश सचिव राम…

Read More

सरगुजा। अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा सरगुजा जिले निवासी भूपेंद्र पटेल को जिला युवा अध्यक्ष (सरगुजा) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सलाह पर की गई है। समाज के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उनकी नियुक्ति की गई हैं। महासभा को विश्वास हैं की वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। पदाधिकारियों ने दी बधाई अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य…

Read More

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के राहुरी तालुका के एक गांव में शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना घटी है. यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे पांच दिनों तक जंगल में रखकर और उसके साथ रेप करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले को अब ‘लव जिहाद’ का एंगल दिया जा रहा है और राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.  राहुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिक-सूरत रोड के पास रामशेज किला क्षेत्र के जंगल से लड़की को छुड़ाया है. मुख्य आरोपी सहित तीन…

Read More