Author: chhattisgarhrajya.in

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी पहल, अब पूरे देश में होगा लागू कोरिया- जल संरक्षण और भूजल संवर्धन की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला में सफल ‘5 प्रतिशत मॉडल’ को देशभर में लागू करने की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला कलेक्टरों के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई और कोरिया जिले के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के डंगनिया औषधालय द्वारा विद्युत कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे तीनों कंपनियों जनरेशन , ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मियों ने आॅख,नाक एवं कान के विशेषज्ञों से परामर्श एवं जाॅच की सुविधा प्राप्त की।डंगनिया औषधालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एच ़एल पंचारी ने बताया कि शिविर में बीपी,शुगर,हार्टरेट एवं वरिष्ठ मरीज आमतौर पर सुनने में कमी ,साइनस की समस्या, गले मे संक्रमण जैसी समस्याओं के लिए परामर्श एवं जाॅच की सुविधाओं का लाभ लिए। विद्युत कंपनी के अधिकारी,कर्मचारी,पेंशनर्स एवं आश्रित परिवरजनों को निःशुल्क परीक्षण की सुविधा प्राप्त…

Read More

स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट स्पर्धा: इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन बनी चैम्पियन रायपुर -रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया।समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जब वे खेल के मैदान में उतरते हैं तो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने आयोजन…

Read More

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल छू लेने वाला मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे पोस्ट में बताया जाता है कि एक परिवार ने इमरजेंसी के दौरान ब्लिंकिट की इन-ऐप एम्बुलेंस सेवा को अपनी 90 साल की दादी की जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा. रैडिट पर साझा किए गए पोस्ट में ‘ब्लिंकिट एम्बुलेंस के साथ अनुभव’ कैप्शन के साथ शेयर की गई पोस्ट में गुरुग्राम निवासी ने बताया कि 14 फरवरी की रात में उनकी 90 साल की दादी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. परिवार वाले के मुताबिक पिछले कुछ…

Read More

उत्‍त प्रदेश : नोएडा शहर में 19 से 22 फरवरी तक भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है. सेक्टर-33ए स्थित शिल्पहाट के निकट शिवालिक पार्क में चार द‍िन तक चलेगा. अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि शो का औपचारिक उद्घाटन 19 फरवरी को किया गया. इस साल फ्लावर शो की थीम धार्मिक और सांस्कृतिक झलक के साथ तैयार की गई है. शो का मुख्य आकर्षण फूलों से निर्मित केदारनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति पेश की गई है. इसकी लंबाई लगभग 30 फीट और ऊंचाई करीब 40 फीट रखी गई है. मंदिर के सामने फूलों से त्रिशूल,…

Read More

रायपुर- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं पूजन कर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

Read More

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब एक पालतू कुत्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि जयमाल पहन चुकी दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया और बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जयमाल के बाद शुरू हुआ खूनी संघर्षखागा कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बुधवार रात बारात आई थी। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग था और उन्होंने आर्य समाज में शादी भी कर ली थी, जिसके बाद यह सामाजिक समारोह आयोजित किया गया…

Read More

मप्र, .Mahakaleshwar Temple: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार करते हुए, समिति ने बाबा महाकाल की ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है. अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरती में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे. श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही बुकिंग कर सकते हैं. संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर…

Read More

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपम में घुसकर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए. बीजेपी ने इसे लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस ने हंगामा किया. यूथ कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनकी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया. भारत मंडपम…

Read More

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजस्थान इकाई के इतिहास में एक और पन्ना जुड़ गया है. पार्टी की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया यानी NSUI का अध्यक्ष पहली बार राजस्थान से होगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के मुखिया विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस आशय की जानकारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी. कौन हैं NSUI के नए अध्यक्ष विनोद जाखड़? विनोद जाखड़ छात्र राजनीति से निकलकर आए नेता हैं. उन्होंने अपना पहला चुनाव राजस्थान कॉलेज से लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष का…

Read More