उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला. चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका की शादी को अभी ठीक एक महीना ही पूरा हुआ था. घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मायके पक्ष ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. सोशल मीडिया वाला प्यार और धूमधाम से हुई शादी जानकारी के मुताबिक, आवास विकास निवासी सूरज सिंह और पास ही में रहने वाली स्वेच्छा…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सामाजिक चेतना और जनसेवा की सशक्त प्रतीक पद्मश्री राजमोहिनी देवी की 6 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज से निकलकर सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करने वाली स्वर्गीय राजमोहिनी देवी का जीवन सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणादायी गाथा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजमोहिनी देवी ने विशेष रूप से आदिवासी महिलाओं के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वावलंबन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने नशाखोरी, कुप्रथाओं और शोषण के विरुद्ध जनजागरण को अपना ध्येय बनाया और समाज को जागरूक…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ भर्ती परीक्षाओं को पूर्ण करने के लिए की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में आयोजित हो रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवा कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी…
रायपुर -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री के.के. भारद्वाज, डॉ. संदीप जैन, श्री नरेंद्र लोधी, श्री गोविंद वर्मा, श्री पुष्कर साहू, श्री संतोष लोधी, श्री अशोक चंद्राकर, श्री देवनाथ साहु, श्री राकेश सोनकर, श्री हीरामन कोसले, श्री विक्रम परमार, श्री चंद्रशेखर साहू, श्री गणेश राम साहू, दूजे राम…
रायपुर- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक और ठोस बदलाव लाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 69 लाख से अधिक महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिला है और अब तक 14…
छत्तीसगढ़ संत संगठन सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के तत्वाधान में रायपुर मेकाहारा ऑडिटोरियम में अध्यात्म सम्मेलन एवं कबीर विचार गोष्ठी (सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव) का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर सूरत गुजरात से पधारे संत गुरु भूषण साहब ने कहा की आध्यात्म जीवन की नींव है अध्यात्म के बिना जीवन संभव नहीं है क्योंकि आत्मा के बिना ही जीवन संभव नहीं है और आत्मा के बिना जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता , कबीर साहेब का मूल संदेश जीव दया और आत्मा पूजा कहां ही कबीर धर्म नहीं दूजा। आचार्य मंगल साहब नदिया धाम से पधारे संत ने…
कृषि महाविद्यालय, रायपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार, में भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान एवं खुली परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह आयोजन ट्रैफिक पुलिस रायपुर द्वारा कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा कमेटी, नई दिल्ली रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात), पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्रीमती फरिहा…
रांची: झारखंड ही नहीं देश भर में ‘गोल मशीन’ के नाम से मशहूर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित फुटबॉलर अनुष्का कुमारी को राज्य सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुष्का कुमारी को नव वर्ष की बधाई दी और उनके अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने वैश्विक स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है और सरकार उनके विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अनुष्का की खेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही दो बड़े निर्देश दिए। उन्होंने रांची के ओरमांझी स्थित…
गुवाहाटी: साल 2026 में केंद्र शासित पुडुचेरी के साथ चारा राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम शामिल हैं। इन राज्यों में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या अगर जोड़ दें तो यह 824 पहुंच जाती है। बंगाल चुनावों के हाईवोल्टेज होने की संभावना के बीच कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को असम के मोर्चे पर उतारकर पूर्वोत्तर के इस राज्य को चर्चा में ला दिया है। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब किसी राज्य में बीजेपी के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह का प्रियंका गांधी से आमना-सामना होगा। असम में रणनीति…
रायपुर, खरोरा इलाके मे एक बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी पत्नी के लिए दवा खरीदने गया था। इस दौरान सिटी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक ग्राम बरौंडा निवासी नारायण प्रसाद सेन अपनी बाइक से अपनी पत्नी का दवा लेने खरोरा गए। लौटते समय ग्राम माठ पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार सिटी बस सीजी 04 ई 3511 ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने सिटी बस के ड्राइवर…
