जशपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में गंभी अनियमितताओं का मामला सामने आया हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, कोनपारा में 6 करोड़ 55 लाख से अधिक के आर्थिक गबन का खुलासा हुआ हैं। मामले में थाना तुमला में 6 जिम्मेदार अधिकारयिों और कर्मचारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपैक्स बैंक के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस ने शासन से धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता के आरोप में बीएनएस की धारा 318(4), 320, 336, 338 एवं…
Author: chhattisgarhrajya.in
पणजी: पिछले एक दशक में लगभग 30 हजार गोवावासियों ने विदेशी नागरिकता हासिल करने के लिए अपने भारतीय पासपोर्ट सरेंडर कर दिए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अब पुर्तगाल के नागरिक बन गए हैं। इन सभी के माता-पिता अब चुनाव आयोग की जांच के दायरे में आ गए हैं क्योंकि उन्होंने भी पुर्तगाल में अपना नाम जन्म पंजीकृत कराया है। यह मामला तब सामने आया है जब चुनाव आयोग चुनावी सूचियों में संदिग्ध नामों की जांच कर रहा है। 29,831 गोवावासियों ने सरेंडर किया पासपोर्ट गोवा में अगर कोई बच्चा 19 दिसंबर, 1961 को गोवा की आजादी के बाद पैदा हुआ है और…
जम्मू: आईपीएस अफसर मुकेश सिंह को लद्दाख का नया डीजीपी बनाया गया है। इन दिनों वह आईटीबीपी में तैनात थे। वह आईटीबीपी के मुख्यालय दिल्ली में बैठते थे। शुक्रवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी और मौजूदा लद्दाख पुलिस चीफ एसडी सिंह सिंह जमवाल का तबादला कर उन्हें अरुणाचल प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बनाया है। जबकि 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश सिंह को लद्दाख का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही इस पोस्ट पर चार्ज लेंगे। जम्मू कश्मीर पुलिस में विभिन्न पदों…
भुवनेश्वर: ओडिशा में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने की बड़ी घटना सामने आई है। इसमें हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। ओडिशा में यह हादसा ढेंकनाल जिले में हुआ। जहां पत्थर की एक खदान में चट्टान गिरने से कई लोगों के दबने की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम को मोटांगा पुलिस स्टेशन के तहत गोपालपुर गांव के पास एक खदान में हुई। ड्रिलिंग के वक्त पर हादसाजानकारी के अनुसार चट्टान तक खिसकी जब जब मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने…
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में ONGC के एक चालू तेल कुएं से बड़े पैमाने पर गैस लीक हो गई। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना तब हुई, तब कुएं में कुछ समय के लिए प्रोडक्शन बंद होने के बाद वर्कओवर रिग का इस्तेमाल करके मरम्मत किया जा रहा था। मरम्मत के दौरान एक जौरदार धमाका हुआ और कच्चे तेल के साथ मिली हुई गैस भारी मात्रा में मिली और हवा में बहुत ऊपर तक चली गई। यह तेल का कुआं कोनासीमा के राजोल इलाके के इरुसुमंडा गांव में है। गैस लीक होते ही लगी आग स्थानी…
रायपुर।अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर हथियार लहराने के मामले में अचानकमार प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में हथियार लहराने और गोलीबारी (firing shots) करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को…
सिनसिनाटी- अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वांस के सिनसिनाटी स्थित आवास पर देर रात (स्थानीय समय) हमला किए जाने की खबर सामने आई है। इस घटना में घर की कई खिड़कियां टूट गईं। हमले के बाद सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीक्रेट सर्विस के एजेंट सोमवार सुबह तड़के ईस्ट वालनट हिल्स इलाके में स्थित वांस के घर पहुंचे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसके खिलाफ कोई औपचारिक मामला दर्ज किया गया है या नहीं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध को…
बिलासपुर– केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर द्वारा बिलासपुर स्थित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत @2047’ जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं भव्य चित्र प्रदर्शनी का आज शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम आगामी 7 जनवरी 2026 तक आम नागरिकों के अवलोकन हेतु खुला रहेगा।छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण कर विभिन्न थीम आधारित स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में एक सशक्त राष्ट्रीय संकल्प है,…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई में तीन दिनों तक चले ज्ञान और तकनीक के महाकुंभ, ‘6वें IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (EPREC 2026)’, का आज भव्य समापन हुआ। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रिक पावर और नवीकरणीय ऊर्जा के भविष्य पर मंथन किया। 2 से 4 जनवरी तक चले इस कार्यक्रम ने न केवल अनुसंधान की नई दिशाएं तय कीं, बल्कि वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को भी एक मजबूत मंच प्रदान किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर और ‘विज्ञान श्री’ पुरस्कार विजेता, प्रो. भीम सिंह ने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर सतत आजीविका के अवसर करेगी सृजित ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण एवं विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर को STREE (महिलाओं की आर्थिक वृद्धि को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कौशल विकास) परियोजना स्वीकृत की है। इस परियोजना की स्वीकृति का हस्ताक्षर समारोह 4 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जितेंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति…
