Author: chhattisgarhrajya.in

Most Sixes Against Single IPL Opponent: इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा ने एक खास कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. छक्के लगाने के मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. रोहित अब IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वो किसी एक IPL टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया. रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 26 गेंद खेलकर 35 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से…

Read More

दुर्ग। जेईई मेंस की परीक्षा में नकल कर रहे मुन्नाभाई को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। मामला पुरानी भिलाई क्षेत्र स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज का है। यहां एग्जाम के दौरान एक छात्र अपनी चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले गया था। गार्ड की सावधानी से आरोपी पकड़ा गया। परीक्षा प्रबंधक ने आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल गुरुवार को जेईई मेंस की परीक्षा 9 बजे से आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा में आरोपी परीक्षार्थी आदित्य परीक्षा केन्द्र पहुंचा। मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान उसने चालाकी दिखाते हुए अपनी चप्पलें…

Read More

रायपुर, पश्चिम एशिया, विशेषकर ईरान में पिछले एक माह से जारी संघर्ष के मद्देनज़र पेट्रोलियम उत्पादों तथा उर्वरक निर्माण में प्रयुक्त आवश्यक कच्चे माल के आयात में व्यवधान की आशंका उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति के कारण निकट भविष्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता प्रभावित होने की संभावना है। इस उभरती चुनौती को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन की कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार की परिकल्पना के तहत “हरित खाद, नीली-हरी शैवाल एवं जैव उर्वकों” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी खरीफ मौसम…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में माओवाद पर निर्णायक विजय: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 31 मार्च 2026 को माओवादी आतंक से मुक्त होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, शहीद जवानों, बस्तर की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के सामूहिक संकल्प का परिणाम है। उन्होंने सर्वप्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साहसपूर्ण और दूरदर्शी…

Read More

बिलासपुर. डिजिटल दुनिया में फर्जीवाड़े मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. कई व्यापारी भी आसानी से इसका शिकार हो रहे हैं. बिलासपुर के तारबाहर में एक युवक ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजकर कई महीनों तक राशन मंगाता रहा. दुकान मालिक ने जब 5 महीने के बाद अकाउंट चेक किया तो उसके होश उड़ गए थे. 17 लाख रुपए से अधिक के हुए ट्रांजेक्शन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. व्यापार विहार स्थित अनाज मंडी के थोक व्यापारी संदीप अग्रहरि को भटगांव, सारंगढ़ निवासी राजेंद्र खांडेकर ‘अक्षांश किराना भंडार’ के नाम से माल मंगवाता था. नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच आरोपी ने…

Read More

बिहार – कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद जनाक्रोश ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा है. घटना के बाद इलाके में हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और एक पुलिसकर्मी की राइफल तक छीन ली. देखते ही देखते पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. बीच सड़क पर आगजनी और जोरदार प्रदर्शन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है; फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और जांच अधिकारी कुंदन पटेल को तत्काल प्रभाव से…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक व्यक्ति को 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार करके उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चार महीने की गर्भवती लड़की के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गावां पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी जयप्रकाश कुमार ने कहा, ”आरोपी ने नाबालिग लड़की से बार-बार बलात्कार किया था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।” पुलिस ने कहा, ”लड़की के माता-पिता ने उसके शरीर में संदिग्ध शारीरिक बदलाव देखने…

Read More

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना केहरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई है। जहां शुक्रवार को एक कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर घायल ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में प्रवीन आनंद…

Read More

Bihar Poisonous Liquor Death : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक पीड़ित विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस मामले में फॉरेंसिक जांच के बाद पुष्टि हुई है कि शराब के नाम पर धंधेबाजों ने खरीदारों को शुद्ध मेथनॉल परोसा था। मिली जानकारी के अनुसार, घटना में मृतकों की पहचान जयसिंहपुर पुलवाघाट के चंदू प्रसाद, परसौना के प्रमोद यादव और परिक्षण मांझी, बालगंगा के सम्पत साह, हरदिया के हरि भगत, लालकिशोर राय तथा बालगंगा…

Read More

कवर्धा/रायपुर: 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे ‘अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा’ ने संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की सहमति से चंद्रशेखर वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का ‘मुख्य संरक्षक’ नियुक्त किया है। समाज के प्रति उनके लंबे समर्पण, अटूट निष्ठा और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में 132 साल पुरानी यह प्रतिष्ठित संस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी। RSS से लेकर विश्व हिंदू परिषद तक: लंबा रहा है सांगठनिक सफर समाजिक दायित्व संभालने से पहले चंद्रशेखर वर्मा का सार्वजनिक जीवन बेहद…

Read More