रायपुर -खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी, जिससे धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया। घटना के समय कई लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट से पहले धुआं निकलता दिखा, जिसके बाद कुछ ही देर में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए रहवासियों को तुरंत सतर्क किया और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। गार्ड और स्थानीय…
Author: chhattisgarhrajya.in
दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और विकास के लाभार्थी हैं: डॉ. एस. जयशंकर डॉ. एस. जयशंकर ने आईआईएम रायपुर से स्नातक हुए 552 भावी लीडर्स के बीच राष्ट्र की वैश्विक स्थिति और आर्थिक विकास पर डाला प्रकाश भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर ने आज अपने नया रायपुर स्थित परिसर में अपना 15वां वार्षिक दीक्षांत समारोह मनाया। इस समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों के 552 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख एमबीए प्रोग्राम के 314, एग्जीक्यूटिव…
अशोकनगर: शुक्रवार को अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के पिपराई में आयोजित जनसुनवाई में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं। इस मौके पर सभी शिकायतों का टोकन प्रणाली के तहत व्यवस्थित पंजीकरण किया गया, जिनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। सिंधिया ने कहा कि शेष लंबित मामलों की ट्रैकिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उनका समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि यह पहल अब अपने…
मुंबई। मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने धुरंधर: दि रिवेंज के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है। करणदीप सिंह ने सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया। करणदीप ने याद करते हुए कहा कि हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था। वहां दूर-दूर…
Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है. साल 2026 में यह पर्व 5 अप्रैल को मनाया जाएगा. यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है. मान्यता है कि उनकी आराधना से सभी दुख, बाधाएं और संकट दूर होते हैं, इसी कारण उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है. विकट संकष्टी चतुर्थी 2026: तिथि और मुहूर्त पूजा सामग्री पूजा विधि प्रिय भोग: मोदक और लड्डू बप्पा के सबसे प्रिय भोग माने जाते हैं. इसके अलावा सफेद तिल के लड्डू, गुड़ और नारियल का भोग…
एयर होस्टेस या केबिन क्रू का जॉब युवाओं खासकर लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर है. यूनिफॉर्म, हाई फ्लाइट्स, अलग-अलग शहरों और देशों की यात्रा – यह सब देखकर लगता है कि कमाई भी जबरदस्त होगी. लेकिन क्या सच में ऐसा है? हाल ही में सोशल मीडिया पर आकाश एयर (Akasa Air) की केबिन क्रू अस्वथि अशोक ने केबिन क्रू की सैलरी का खुलासा किया, जिसे देखकर कई लोगों को हैरानी हुई. अस्वथि अशोक ने अपनी पोस्ट और रील्स में साफ बताया कि फ्रेशर केबिन क्रू (जिन्हें अभी ट्रेनिंग पूरी करके लाइन पर भेजा गया हो) को भारत में डोमेस्टिक फ्लाइट्स…
रायपुर – राजधानी के नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। क्या है पूरा मामला?जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर के शिव नगर निवासी यास्मिन ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगा ली थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रिंग रोड स्थित नवकार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और महिला के पति इरशाद सहित ससुराल पक्ष…
झारखंड – चतरा जिले में सनसनीखेज हत्या का एक मामला सामने आया है. बहराकोचवा गांव निवासी पशु चिकित्सक जोगेंद्र यादव का शव शुक्रवार सुबह झाड़ियों में बरामद किया गया. शव पर गहरे जख्म के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, डॉ. जोगेंद्र यादव शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे थे. उन्होंने सब्जी देते हुए कहा था कि खाना बनाइए और वो थोड़ी देर में लौट आएंगे. इसके बाद वे वापस नहीं लौटे. रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई. ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना…
रायपुर – राजधानी रायपुर में पिंक पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मारपीट के एक गंभीर मामले में आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में घायल नाबालिग को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जबकि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को रायपुर पुलिस के पश्चिम जोन की पिंक पेट्रोल टीम नियमित गश्त पर थी। टीम प्रभारी निरुपमा सिंह अपने स्टाफ किशन साहू, दीपशिखा प्रधान और खिलेश्वर टंडन के साथ भाटागांव स्थित शीतला माता चौक के पास पेट्रोलिंग कर रही थीं। इसी दौरान वहां भीड़…
रायपुर – छत्तीसगढ़ी फिल्म मया देदे मयारू 2 के रिलीज के साथ दर्शकों, खासकर महिला दर्शकों के लिए एक खास ऑफर सामने आया है। 10 अप्रैल से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म को देखने वाली महिलाओं को चमचमाती स्कूटर जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा।जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को फिल्म के चारों शो देखने वाली महिला दर्शकों के टिकट कूपन के आधार पर 11 अप्रैल को लकी ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें एक भाग्यशाली विजेता को स्कूटर दी जाएगी। इसी तरह 11 और 12 अप्रैल के शो देखने वाली महिला दर्शकों के लिए 13 अप्रैल को फिर…
