Author: chhattisgarhrajya.in

देश में विदेशी निवेशक जितना पैसा डाल रहे हैं, उससे ज्यादा बाहर ले जा रहे हैं। एक तरफ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) तेजी से आ रहा है, तो दूसरी तरफ वही निवेशक अपना पैसा तेजी से वापस भी ले जा रहे हैं। जनवरी, 2026 में लगातार छठे महीने देश का नेट विदेशी निवेश निगेटिव रहा, यानी कुल मिलाकर पैसा बाहर ज्यादा गया। फरवरी और मार्च में भी यही ट्रेंड जारी रहने की आशंका है। कितना एफडीआई आया और गया भारत में एफडीआई 2013-14 के 34 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 80 अरब डॉलर और 2025-26 के पहले 9 महीनों…

Read More

इजरायल, अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। भारत का एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर आगे बढ़ रहा है। शिप-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म वेसेलफाइंडर के मुताबिक, यह इस संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजरने वाला सातवां भारतीय एलपीजी टैंकर है, जब से क्षेत्र में संघर्ष शुरू हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्रीन सान्वी में 58 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन सान्वी फिलहाल लारक-केशम चैनल से आगे बढ़ रहा है, जिसे होर्मुज जलडमरूमध्य का अपेक्षाकृत सुरक्षित रास्ता माना जाता है। जहाज ने अपना…

Read More

नासिक, महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक कार सड़क किनारे बने पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिससे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे डिंडोरी तालुका में शोक की लहर दौड़ गई है। मीटिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, शिवाजीनगर स्थित राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस द्वारा एक मीटिंग आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए डिंडोरी तालुका…

Read More

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। सरकारी कामकाज से लेकर बैंक खाता खुलवाने तक, लगभग हर प्रक्रिया में आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) समय-समय पर आधार से जुड़ी जानकारियों को अपडेट रखने की सलाह देता रहता है। आसान हुई सुविधा आधार कार्ड की जानकारी अब ऑनलाइन और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपडेट करना काफी आसान हो गया है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए आपको ऑथराइज्ड आधार केंद्र जाना पड़ता है। ऐसे में अक्सर कार्डधारक यह…

Read More

रायपुर- छह बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता एमसी मैरी कॉम और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जमीनी स्तर पर निवेश और संरचित विकास प्रणाली के महत्व पर जोर दिया। भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा कि भारतीय परिवारों को बच्चों को अत्यधिक स्क्रीन टाइम से दूर रखने और उन्हें विभिन्न खेलों का अनुभव लेने के लिए मैदान में भेजने की जरूरत है। भारतीय फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक भूटिया ने कहा…

Read More

हर क्षेत्र में नई तकनीक-मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन इस बदलते दौर में पुरानी पीढ़ी अभी भी काफी पीछे नजर आती है. आज के दौर की मशीनें कैसे काम करती हैं. इसी का उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, कि एक दादी यानी बुजुर्ग महिला अपनी आंखें टेस्ट कराने गई हैं, जिसके बाद उनकी डॉक्टर से प्यारी नोकझोंक हो जाती है. इस दौरान उनकी बातचीत सुनकर इंटरनेट यूजर्स हंसी से लोटपोट हो गए हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर मशीन…

Read More

अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अधेड़ महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं. रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह राहगीरों ने महिला का शव संदिग्ध हालत में देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने इस घटना को और भी भयावह बना दिया. महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पूरा मामला कोतवाली…

Read More

मध्य प्रदेश – खरगोन जिले से एक बेहद जानलेवा हादसा सामने आया है, जहां पेशे से राजमिस्त्री एक युवक के गले में करीब 11 इंच लंबा लोहे का सरिया आर-पार हो गया. हादसे के शिकार हुए युवक की जान पर बन आई थी, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि तकनीकी रूप से वह सुरक्षित था. युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने युवक के गले से सरिया सफलतापूर्वक निकाल दिया. रिपोर्ट के मुताबिक भयानक हादसे के शिकार हुए सद्दाम को गले के आर-पार हुए 11 इंच के लोहे का सरिये के साथ अस्पताल ले जाया गया. सद्दाम की इतनी गंभीर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन की मेहनत से खत्म हुआ जल संकट पानी के लिए नहीं भटकेंगे ग्रामीण, 117 घरों में पहुंचा अमृत* सुकमा- कभी नक्सल भय और पेयजल संकट से जूझता सुकमा जिले का दूरस्थ ग्राम लखापाल आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। वर्षों तक जहां ग्रामीणों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वहीं अब हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। यह बदलाव केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन और छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्लानार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज में 32 पुनर्वासित युवाओं को मेसन किट वितरण किया रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन की मानवीय, संवेदनशील एवं दूरदर्शी पुनर्वास नीति अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे आत्मसमर्पित माओवादी युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी क्रम में जिला मुख्यालय सुकमा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 32 आत्मसमर्पित युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन (राजमिस्त्री) किट प्रदान की गई। कार्यक्रम कलेक्टर श्री अमित कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न…

Read More