Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए रवाना हुआ 7वां LPG टैंकर
    राष्ट्रीय

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए रवाना हुआ 7वां LPG टैंकर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इजरायल, अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। भारत का एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर आगे बढ़ रहा है। शिप-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म वेसेलफाइंडर के मुताबिक, यह इस संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजरने वाला सातवां भारतीय एलपीजी टैंकर है, जब से क्षेत्र में संघर्ष शुरू हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्रीन सान्वी में 58 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन सान्वी फिलहाल लारक-केशम चैनल से आगे बढ़ रहा है, जिसे होर्मुज जलडमरूमध्य का अपेक्षाकृत सुरक्षित रास्ता माना जाता है। जहाज ने अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) चालू रखा है, जिससे उसकी लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही है।

    फंसे हुए है दो जहाज

    वहीं, दो अन्य एलपीजी टैंकर जग विक्रम और ग्रीन आशा अब भी होर्मुज के पास फंसे हुए हैं। ये दोनों जहाज पहले ग्रीन सांन्वी के करीब देखे गए थे। हालांकि अब ग्रीन सान्वी आगे बढ़ चुका है। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया कि फंसे हुए सभी जहाजों की आवाजाही सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

    कौन-कौन से टैंकर पहुंचे भारत

    बता दें कि भारत में इससे पहले शिवालिक, नंदा देवी, जग वसंत, BW टायर, BW एल्म और पाइन गैस पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी भी करीब 15 भारतीय तेल और गैस से लदे जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में फंसे हुए हैं। पिछले सप्ताह जग वसंत ने कांडला बंदरगाह पर 47,612 मीट्रिक टन एलपीजी पहुंचाई थी, जबकि पाइन गैस ने न्यू मैंगलोर में 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी की डिलीवरी की थी।

    शिपिंग महानिदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में 17 भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में, दो ओमान की खाड़ी, दो अदन की खाड़ी और एक लाल सागर में मौजूद हैं। इनमें से पांच जहाज शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के हैं।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि खाड़ी क्षेत्र में करीब 20,500 भारतीय नाविक मौजूद हैं। इनमें से 504 भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर तैनात हैं, जबकि 3 अप्रैल तक 1,130 नाविकों को विभिन्न शिपिंग कंपनियों द्वारा सुरक्षित निकाला जा चुका है।

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को किया बंद

    फरवरी 2026 में अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को प्रभावी रूप से बंद कर दिया। विश्व का लगभग 20% तेल और LNG इसी संकीर्ण जलमार्ग से गुजरता है। इसके बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति में भारी कमी आई, जिससे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं अनुराग यादव? जो बंगाल चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक सीधे CEC ज्ञानेश कुमार से उलझ गए

    April 9, 2026

    ‘सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब’ – बंगाल में पीएम मोदी ने दिया नया नारा… 

    April 9, 2026

    फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा,डिवाइडर से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस: महिला की मौत, 22 यात्री घायल…

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.