Author: chhattisgarhrajya.in

दंतेवाड़ा -दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच बड़ी सफलता मिली है। पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इन सभी पर कुल 9 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, सरेंडर के बाद नक्सलियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर 40 हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें एसएलआर, इंसास रायफल, कार्बाइन, 303 रायफल और बीजीएल लॉन्चर जैसे हथियार शामिल हैं। इस कार्रवाई को माओवादी संगठन की सैन्य क्षमता पर बड़ा झटका माना जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के पश्चिम बस्तर…

Read More

मेजबान महिलाएँ हॉकी में कांस्य के लिए भिड़ेंगीं रायपुर- कप्तान किरण पिस्दा की शानदार दोहरी भूमिका से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है, जबकि राज्य की महिला हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक मुकाबले में पहुंचकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी किरण ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच की स्टार रहीं। उनके हरफनमौला खेल की बदौलत छत्तीसगढ़ ने निर्धारित समय के बाद 2-2 की बराबरी रहने…

Read More

मुंगेली – छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतक के सगे और चचेरे भाई ही मास्टरमाइंड निकले। पुलिस ने मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। प्रॉपर्टी के लालच में रची गई साजिशएसएसपी भोजराम पटेल के अनुसार, मृतक के सगे भाई रणजीत और चचेरे भाई रामपाल ने करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने सुपारी देकर हत्या करवाई। सुपारी किलर्स ने गमछे से गला घोंटकर…

Read More

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस के बीच एक ऐसा संयोग सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि “राजा लौट आया है।” परिवार के घर में गूंजी किलकारी ने उनके गम को कुछ पल के लिए खुशी में बदल दिया है. राजा की हत्या के करीब 8-9 महीने बाद उसके बड़े भाई सचिन रघुवंशी पिता बने हैं. उनके पत्नी ने बेटे का जन्म दिया है. परिवार इसे राजा की वापसी मान रहा है, इसलिए नवजात का नाम भी ‘राजा’ ही रखा गया है. इसके पीछे…

Read More

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) सम्मान कैपिटल (Sammaan Capital) अबू धाबी की कंपनी IHC (International Holding Company) की यूनिट बन गई है। बता दें कि IHC दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक और मिडिल ईस्ट की सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड होल्डिंग कंपनी है। IHC की मार्केट कैप 22 लाख करोड़ है। IHC अपनी सहयोगी कंपनी, Avenir Investment RSC LTD (अवेनिर) के जरिए सम्मान कैपिटल की प्रमोटर बनने जा रही है, क्योंकि ये सम्मान कैपिटल में इक्विटी शेयरों और वारंट्स के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 41.5% हिस्सेदारी हासिल करेगी। मिल गए 5,652 करोड़ रुपये…

Read More

Mohammad Tahir Anwar Death : भारत के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सरगना मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ताहिर की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है जिसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। जैश के ऑपरेशन्स में था मुख्य किरदार प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आधिकारिक चैनलों ने ताहिर अनवर की मौत की पुष्टि की है। उसका अंतिम संस्कार सोमवार को बहावलपुर की जामिया मस्जिद उस्मान वली में किया गया। ताहिर अनवर, मसूद अजहर के पांच भाइयों में से एक था…

Read More

मौसी की बेटी से शादी करने की जिद्द पर अड़े युवक ने घंटों तक ड्रॉमा किया और शौले फिल्म की तरह नाटक करने लग गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिला के थाना तिलहर क्षेत्र में मौसेरी बहन से शादी करने की जिद में मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढक़र आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक ने घंटो हंगामा किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर (सीओ) ज्योति यादव ने मंगलवार को बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कछियानी खेड़ा निवासी राजू पाल (23) अपनी मौसेरी बहन से पिछले आठ…

Read More

विपक्ष में एक दशक बिताने के बाद, कांग्रेस पार्टी 2026 के चुनावों से पहले केरल में अपना प्रभाव फिर से हासिल करने की कोशिश कर रही है। सत्तारूढ़ सी.पी.आई. (एम) (माकपा) नियंत्रण बनाए रखने के लिए प्रयासों को तेज कर रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यू.डी.एफ. सत्ता की तलाश में है, जिसे पिछले लोकसभा चुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों के मजबूत परिणामों से बल मिला है। आगामी चुनाव एल.डी.एफ. की सत्ता बरकरार रखने की क्षमता और यू.डी.एफ. की कड़ी चुनौती का परीक्षण करेंगे। 1982 के बाद से, मतदाताओं ने हर 5 साल में बारी-बारी से वाम…

Read More

युद्ध की विभीषिकाओं के चलते एक तरफ जान-माल का विध्वंस तो दूसरी ओर आम आदमी के लिए विकास दर में गिरावट, महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य असुरक्षा विश्व के लिए किसी भी प्रकार से मंगलकारी नहीं हो सकती… पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से अमरीका और इजराइल द्वारा ईरान पर हुए हमलों के बाद, जहां एक ओर इस युद्ध की आग 20 देशों तक फैल चुकी है, जिसकी वजह से हजारों जानें तो गई ही हैं, बड़ी मात्रा में तेल और गैस के भंडार भी नष्ट हुए हैं, भारी मात्रा में संपत्ति का भी नुकसान हुआ है, साथ ही पूरा विश्व…

Read More

राष्ट्रपति ट्रंप अपने ही देश में बुरी तरह घिर गए हैं। उनके खिलाफ ‘नो किंग्स’ बैनर वाले विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सांसद भी सडक़ों पर उतर आए हैं। अमरीका के 50 राज्यों में 3500 से अधिक स्थानों पर करीब 80 लाख लोग सडक़ों पर आक्रोशित हैं और राष्ट्रपति ट्रंप का इस्तीफा मांग रहे हैं। ये विरोध-प्रदर्शन ट्रंप के अधिनायकवाद के खिलाफ हैं और ब्रिटेन, यूरोप तक फैल गए हैं। ईरान पर हमला अमरीका और इजरायल के शासनाध्यक्षों का तानाशाही किस्म का रवैया था। उनके तमाम मंसूबे अधूरे रहे हैं। युद्ध को एक महीना बीत चुका है। लगभग पूरी दुनिया हिल…

Read More