हिमाचल डेस्क। लुधियाना के एक युवक की मनाली यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों के खिलाफ लापरवाही और मामले को छिपाने का केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान मुंडियां कलां के जशन सिटी निवासी 36 वर्षीय मंदीप शर्मा के रूप में हुई है। घटना का विवरण मंदीप शर्मा बीते 28 मार्च को अपने दो दोस्तों, रोहित वर्मा और अजय शर्मा के साथ गाड़ी के लेन-देन और बकाया पैसों की वसूली के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश के मनाली गए थे। शनिवार तक मंदीप अपने परिवार के संपर्क में थे, लेकिन रविवार…
Author: chhattisgarhrajya.in
बठिंडा : कांग्रेस से जुड़े नेता के बेटे की आत्महत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीन बिल्डरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी कर दिया है, ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में नामजद आरोपी बिंदरपाल, प्रतीक मित्तल और भरत मित्तल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी…
Gujarat News: गुजरात के राजकोट से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां स्विमिंग पूल में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई. यह घटना रैयाधार इलाके स्थित ‘सोपान हाइट्स’ बिल्डिंग की है, जहां खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की जान चली गई. मृतकों की पहचान 7 साल के दीपेश भंडारी और उसकी 5 साल के बहन दीपिक्षा भंडारी के रूप में हुई है. दोनों बच्चे एक नेपाली परिवार से थे, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक, बच्चों के माता-पिता उसी बिल्डिंग में सफाई का काम करते हैं. घटना के समय…
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एलपीजी संकट अब लोगों के सब्र की परीक्षा लेने लगा है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि शहर के कई गैस पंपों पर वाहनों की कतारें किलोमीटर तक फैल गई हैं. खासतौर पर ऑटो रिक्शा चालकों की मुश्किलें चरम पर हैं, जिन्हें गैस भरवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है. रसोई और कमर्शियल गैस की सप्लाई पर आया संकट कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन एलपीजी से चलने वाले वाहनों की मुसीबतें फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. ट्रांसपोर्ट नगर में एक पंप पर खड़े थे हजार…
खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और LPG सप्लाई को लेकर बनती अनिश्चितता के बीच IIT बॉम्बे ने एक ऐसा समाधान पेश किया है, जो न सिर्फ सस्ता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद फायदेमंद है. संस्थान ने सूखे पत्तों और जैविक कचरे से किचन का ईंधन बनाने की पेटेंट तकनीक विकसित की है. करीब 10 साल की रिसर्च के बाद तैयार इस तकनीक ने कैंपस को LPG पर निर्भरता से काफी हद तक आजाद कर दिया है. आसान भाषा में समझें तो यह तकनीक ‘कचरे से ऊर्जा’ बनाने का तरीका है. कैंपस में गिरने वाले सूखे पत्ते, टहनियां, लकड़ी…
भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में शुरू होनी जा रही है. देशभर में पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा. देश की राजधानी दिल्ली में पहला चरण 16 अप्रैल से लेकर 15 मई तक आयोजित किया जाएगा. इसमें दिल्ली कैंट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र होंगे. वहीं दूसरा चरण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा. यह चरण 16 मई से 15 जून तक आयोजित होगा. 16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर यह प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी. पहली बार जनगणना डिजिटल रूप से आयोजित की जाएगी और पहली बार…
Kal Ka Rashifal 1 April 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है. कुछ जातकों को करियर और धन के मामलों में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल. मेषराशि (Aries) अप्रैल माह का पहला दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. लंबित कार्यों के कारण दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी. अनावश्यक चिंताएं आपके फोकस को भटका सकती हैं, जिससे काम प्रभावित हो सकता है. परिवार में गुस्से के कारण…
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर अब 900 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है. 12वें दिनों 872 करोड़ बटोरकर ‘धुरंधर 2’ ने अब यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इतना ही नहीं, इसने ‘आरआरआर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स को भी पछाड़ दिया है. अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब ग्लोबल लेवल पर धूम मचाने को…
Dual Inverter AC: गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है. ऐसे में एसी की मांग भी बढ़ जाती है. लेकिन मार्केट में अभी ढेर सारे टेक्निकल शब्द सुनने को मिल रहे हैं. जैसे कि इन्वर्टर AC और डुअल इन्वर्टर AC. और इसी वजह से ये थोड़ा कन्फ्यूजन हो जाता है कि आखिर कौन सा लेना सही रहेगा. चिंता मत कीजिए, हम इसे आपके लिए आसान बना देते हैं. आइए जानते हैं आखिर ये दोनों कैसे अलग हैं और आपके लिए कौन सा बेहतर ऑप्शन होगा? डुअल इनवर्टर एसी क्या है? डुअल इनवर्टर एसी नॉर्मल एसी से थोड़ा अलग होते हैं.…
हार्दिक पंड्या ने अपने लग्जरी कारों के शौक को एक बार फिर से नई ऊंचाई दी है. मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ने सिर्फ छह महीनों के अंदर अपनी चौथी लग्जरी कार खरीद ली है. उन्होंने इस बार एक ऐसी कार खरीदी है जो हाल ही में लॉन्च हुई है और वो इसे खरीदने वाले पहले भारतीय हैं. हार्दिक पंड्या इस कार की डिलीवरी के लिए अपनी गर्लफ्रैंड माहिका के साथ पहुंचे. हार्दिक पंड्या ने इस बार मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास को अपने कलेक्शन में शामिल किया है. खास बात यह है कि हार्दिक पंड्या इस…
