क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनके रिश्तेदार या सरकार के मंत्री-अधिकारी डनसाडडर ट्रेडिंग कर पश्चिम एशिया में जारी जंग को मनाफा कमाने का जरिया बना रहे है? ट्रम्प की घोषणाओं से कुछ मिनट पहले शेयर बाजार, क्रूड-क्रिप्टोकरेंसी में लगाए जा रहे बड़े दांव यह सवाल उठा रहे हैं। ट्रंप ने 21 मार्च को धमकी दी कि अगर ईरान 48 घंटे के अंदर होर्मज का रास्ता नहीं खोलता तो ईरान के सभी पावर प्लांट तबाह कर देगे। इस ऐलान से क्रूड का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। लेकिन समयसीमा खत्म होने से पहले ही ट्रंप ने 23 मार्च…
Author: chhattisgarhrajya.in
बेंगलुरु की जानी-मानी PES यूनिवर्सिटी में एक गंभीर विवाद उभरकर आया है, जहां एक प्रोफेसर पर सांप्रदायिक और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है। यह पूरा मामला तब वायरल हुआ जब एक स्टूडेंट द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्या है पूरी घटना? बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब अफ्फान नाम का एक मुस्लिम स्टूडेंट क्लास से बाहर जाने की परमिशन मांग रहा था। तभी क्लास में मौजूद प्रोफेसर डॉ. मुरलीधर देशपांडे ने कथित तौर पर बेहद आक्रामक और अनुचित प्रतिक्रिया दी। वीडियो में क्या? वीडियो में साफ नजर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के मामले पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आरोपियों से भारत की सुरक्षा को कोई सीधा खतरा नहीं था। ये लोग भारत का इस्तेमाल केवल म्यांमार पहुंचने के लिए एक ट्रांजिट पॉइंट के रूप में कर रहे थे, जहां उन्हें आतंकी प्रशिक्षण लेना था। क्या था पूरा मामला? NIA ने हाल ही में कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली से 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इनमें 1 अमेरिकी नागरिक, 6 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समूह मिजोरम…
रायपुर- मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति (IDCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय सचिव श्री भुवनेश यादव ने की। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की उप महानिदेशक श्रीमती पी. संगीता, संयुक्त महारजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जनगणना निदेशक, छत्तीसगढ़ श्री कार्तिकेय गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव श्री भुवनेश यादव ने निर्देशित किया कि राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित किया जाए,…
कोरबा। सरेआम नर्स पर चाकू से हमला होने से शहर में हड़कंप मच गया है। घायल अवस्था में युवती अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे। पूरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी से नर्स अस्पताल ड्यूटी जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से युवती के पीठ पर चाकू से घोंपा और फरार हो गया। इसके बाद युवती ने परिचित को काॅल कर मदद के लिए बुलाई। चाकू पीठ…
मुख्य फ़ोकस नक्सल मुक्त क्षेत्रों में स्थायी एवं समावेशी विकास एलडब्ल्यूई प्रभावित 08 जिलों के परिवारों की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाने का लक्ष्य रायपुर- राज्य में नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में तीव्र, स्थायी एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य सचिव श्री विकास शील की अध्यक्षता में इन जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव कृषि श्रीमती सहला निगार, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि वोरा, सचिव श्री भीम सिंह सहित संबंधित जिलों…
रायपुर- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए।पूल ‘ए’ में खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने बिहार को 9-0 से पराजित किया। वहीं, पूल ‘बी’ के मुकाबलों में झारखंड ने गुजरात को 16-0 से और ओडिशा ने तमिलनाडु को 14-0 से हराया। आज खेले गए सभी मैच एकतरफा रहे, जिनमें विजेता टीमों ने पूरे समय खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा।गौरतलब है कि ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के इस प्रथम संस्करण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी भाग…
रायपुर- रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आज सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में देशभर की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू (Anai Wangsu) ने बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 169 किलोग्राम कुल वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 95 किलोग्राम उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। ओडिशा की मिना सांता (Mina Santa) ने…
नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते थे कि (पेट्रोलियम ) के खुदरा मूल्य बढ़ें। वित्त मंत्री ने ईंधन की कमी को लेकर देश में कोविड महामारी के दौर जैसा लॉकडाउन लगाने की चर्चाओं को भी खारिज किया और कहा कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लॉकडाउन जैसा कुछ नहीं होगा। श्रीमती सीतारमण ने डीजल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में दस-दस रुपये की कटौती के ताजा निर्णय के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री चाहते थे कि उपभोक्ता कीमतें…
Satara Road Accident: महाराष्ट्र के सतारा जिले के म्हसवड शहर के पास धुलदेव गांव के पास आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ. सतारा-पंढरपुर सड़क पर ऑल्टो कार पलट गई. इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब लोग पंढरपुर के दर्शन के लिए जा रहे थे. कार में बैठे लोग सड़क पर उखड़ी और अधूरी हालत में काम चल रहे हिस्से के बारे में नहीं जानते थे. इसी वजह से गाड़ी पलट गई और बड़ा नुकसान हुआ. इस हादसे ने इलाके में एक बार…
