Author: chhattisgarhrajya.in

Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि हेरहंज थाना क्षेत्र के बरवाटोली में हुए इस हादसे के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को बालूमाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन गंझू (22), मन्नू…

Read More

अखनूर : नवरात्रों के पावन अवसर पर अखनूर क्षेत्र में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर माता वैष्णो देवी की भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। झांकी में मां काली, मां सरस्वती और मां दुर्गा के दिव्य स्वरूपों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगी झांकियों, भक्ति संगीत और जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने देश की शांति और…

Read More

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दर्शन के दौरान हुआ हादसा मृतक की पहचान विजय कुमार (55 वर्ष), पुत्र महेंद्र दास, निवासी गांव सरियाणा (मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब) के रूप में हुई…

Read More

डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में चंडीगढ़ में AAP सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री के घर की तरफ कूच कर रही थी और चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा आगे बढ़ने के लिए बैरिकेड तोड़ दिए गए, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर वॉटर कैनन चलाई गई। बता दें कि DM की मौत के मामले में कांग्रेस, अकाली दल और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के घर को…

Read More

नई दिल्ली: जनता दल यनाइटेड के दिग्गज नेता रहे केसी त्यागी अब राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन कर लिया है. आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में केसी त्यागी ने पार्टी का दामन थाम लिया है. हालांकि एक तरह से वह एनडीए का ही हिस्सा रहेंगे क्योंकि आरएलडी राजग गठबंधन का ही हिस्सा है. ज्वाइन करते ही क्या बोले केसी त्यागी? वरिष्ठ राजनेता केसी त्यागी ने आज सबको चौंकाते हुए जदयू का दामन छोड़ राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन कर लिया. केसी त्यागी आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी में शामिल हुए हैं. इस मौके पर…

Read More

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. यहां तेज हवाओं के कारण एक विशाल मालवाहक जहाज अचानक अनियंत्रित हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. दरअसल, मुंद्रा पोर्ट के CT-3 टर्मिनल पर एमएससी एलेक्जेंड्रा नाम का एक बड़ा कार्गो शिप खड़ा था. पिछले कुछ दिनों से कच्छ समेत पूरे गुजरात में मौसम खराब बना हुआ है. तेज हवाओं और समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण जहाजों को संभालना मुश्किल हो गया है. इसी बीच तेज हवाओं का दबाव इतना बढ़ गया कि जहाज को बांधकर रखने वाली…

Read More

पश्चिम एशिया में जारी जंग का असर भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र पर भी पड़ा है. मंडीदीप के उद्योगों और निर्यात-आयात पर असर साफ नजर आने लगा है. कच्चा माल 60 फीसदी महंगा हो गया है. वहीं, 50 फीसदी इंडस्ट्रीज प्रभावित हुई है. कहा जा रहा है कि अगर आज भी युद्ध रुक जाता है तो सामान्य स्थिति होने में करीब 3 महीने लग जाएंगे. प्रोडक्शन प्रभावित होने के साथ ही रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. समुद्री रास्ते बंद होने और परिवहन ठप होने से यहां के सैकड़ों कारखानों का आयात-निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे उद्योगपति काफी…

Read More

राजस्थान के जोधपुर में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ITBP में तैनात जय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. पीड़िता रेखा का आरोप है कि वह लंबे समय से न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. रेखा के अनुसार, जब भी जय सिंह छुट्टी लेकर घर आता है, वह घर में विवाद करता है और…

Read More

मुंबई नगर निगम यानी BMC ने BJP विधायक और मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए जाने के बाद 150 करोड़ रुपये के रोड मार्किंग टेंडर को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है. BMC प्रशासन ने निविदा रद्द कर तकनीकी विशिष्टताओं की समीक्षा करने का निर्णय लिया है ताकि भविष्य में यह प्रक्रिया निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी हो सके. मनमाने फंड आवंटन का लगाया था आरोप विधायक अमित साटम ने इस टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और फंड के मनमाने आवंटन का मुद्दा उठाते हुए दावा किया था कि यह टेंडर सरकारी खजाने…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बड़ा फैसला लिया है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के जरिए पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) कनेक्शनों के विस्तार को तेज करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. वर्तमान स्थिति और जनहित को ध्यान में रखते हुए NDMC ने एक सर्कुलर जारी किया है. जिसका उद्देश्य IGL द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में PNG कनेक्शनों का तेजी से विस्तार सुनिश्चित करना है. इस पहल से…

Read More