मेष आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आप भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। बुधदेव के ग्यारहवें भाव में मार्गी होने से आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और सामाजिक प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। करियर में आप नेतृत्व करेंगे, लेकिन शनि की स्थिति को देखते हुए अपनी रणनीतियों को गुप्त रखें। प्रेम संबंधों में आज बातें स्पष्ट रहेंगी और सिंगल लोगों को नए साथी मिल सकते हैं। सेहत के लिए खूब पानी पिएं और सिरदर्द से बचें। वृषभ आज आपका पूरा ध्यान अपने कामों को सही तरीके से पूरा करने पर रहेगा। बुधदेव का आपके करियर भाव में सीधा होना…
Author: chhattisgarhrajya.in
सूरजपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का भव्य विकास होगा। माता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की और बजट सत्र में धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 के पारित होने पर उनका सम्मान कर आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026,छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम)…
ओडिशा– मलकानगिरि शनिवार एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब भुवनेश्वर से नबरंगपुर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, बस का पिछला टायर फटने के बाद आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। इस बस में ओडिशा के कांग्रेस विधायक मंगू खिला सहित कुल 37 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना आंध्र प्रदेश के रामभद्रपुरम के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के समय…
पश्चिम सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में रिश्ता एक बार फिर खून से लाल हुआ है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता एवं छोटी मां को घर बनाने के विवाद को लेकर डंडे से मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई, जबकि छोटी मां को उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया है। एक मामूली पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई सौतेली मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम…
बरेली. एक महिला को बस में दूसरी महिला से दोस्ती करना मंहगा पड़ गया. दोस्ती की आड़ में महिला 9 माह के बच्चे को लेकर फरार हो गई. अब बच्चे की मां ने थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ शिकायत की है. जांच में जुटी पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक महिला बच्चे को ले जाती दिखाई दे रही है. पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है. बता दें कि पूरा मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र का है. हरदोई के देहात थाना क्षेत्र के मिरगंवा गांव में रहने वाली सुनभला कुमारी का पति से झगड़ा होने पर 9 महीने…
‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेल, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन रविवार 22 मार्च को करने जा रही है। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा रनिंग इवेंट होगा, जिसकी शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से होगी और समापन विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर होगा। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस रूट पर दौड़ते हुए प्रतिभागियों को बस्तर की अद्भुत वादियों और सांस्कृतिक पहचान का अनूठा अनुभव मिलेगा। मुख्यमंत्री…
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों को दी जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों की…
हाल में केरल का नाम बदलकर केरलम किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का नाम इंद्रप्रस्थ करने की मांग ने नया उत्साह पैदा किया है। यह विचार पहले मुख्यतः राष्ट्रवादी विमर्श तक सीमित था। यह 2016 में पुराने पांडव किला में आयोजित प्रथम इंद्रप्रस्थ महोत्सव के दौरान व्यापक रूप से सार्वजनिक मंच पर सामने आया। इस कार्यक्रम का आयोजन द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट द्वारा किया गया था और इसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का समर्थन प्राप्त था। इसके बाद से यह विषय सार्वजनिक और राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनता रहा। राजधानी का प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ सनातन परंपरा में गहराई…
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने देश की चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रहे, बल्कि उन्हें ‘मैनिपुलेट, हाईजैक, दबाव में और यहां तक कि हैक’ कराया जा रहा है। राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकतंत्र संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र से भारत में चुनावों की निगरानी की मांग भी की। चुनाव हो रहे हैं मैनिपुलेट और हाईजैक मीडिया से बातचीत में राउत ने कहा कि देश में चुनावों की निष्पक्षता खत्म होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार और महाराष्ट्र समेत…
