Author: chhattisgarhrajya.in

केशकाल – केशकाल क्षेत्र में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े राजपुर ब्लॉक के टेवंसा, छोटे राजपुर, पाडोकी और बड़े राजपुर सहित कई गांवों में इतनी अधिक ओले गिरे कि पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आया। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतनी जबरदस्त ओलावृष्टि देखी। बड़े-बड़े बर्फ के गोले गिरने से खेतों में खड़ी मक्का, धान और चने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई, जिससे वे गहरे संकट में आ गए हैं। स्थानीय लोगों…

Read More

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन की जाती है. चंद्रघंटा की विशेष पूजा व अर्चना करने से मन को शांति मिलती है. मां सारी मुरादें पूरी करती हैं और मानसिक शांति प्रदान करती हैं. विंध्यधाम के विद्यवान आचार्य ने मां चंद्रघंटा के पूजन व अर्चन की विधि बताई है. महाराज ने कहा कि मां चंद्रघंटा को दूध प्रिय है. अगर दूध से बना हुआ खीर हो तो अतिउत्तम. दूध से बने मिष्ठान आदि का प्रयोग कर सकते हैं. इससे मां की कृपा बरसती है. मां को दिव्य स्वरूपा माना जाता है पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्चारिणी…

Read More

इन दिनों चैत्र नवरात्रि 2026 का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में होती है. 19 मार्च को नवरात्रि का प्रथम दिन था. दुर्गा अष्टमी 26 मार्च और नवमी यानी 9वां दिन 27 मार्च को पड़ रहा है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है. लोग व्रत रखते हैं. कुछ लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं, तो कुछ प्रथम, अष्टमी और नवमी के दिन व्रत रखते हैं. हर कोई अपनी शारीरिक क्षमता, श्रद्धा भाव के अनुसार व्रत रखता…

Read More

फरीदाबाद में एक युवक द्वारा अपनी महिला मित्र को कथित तौर पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक महिला की दूसरे व्यक्ति से सगाई होने से नाराज था और लगातार उस पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था. पुलिस के अनुसार, महिला के इनकार करने पर आरोपी ने यह गंभीर कदम उठाया और बाद में खुद भी जहर का सेवन कर लिया. सगाई टूटवाने का बना रहा था दबाव पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और पीड़िता के बीच पिछले आठ वर्षों से दोस्ती थी. जनवरी माह में महिला की सगाई किसी अन्य व्यक्ति से…

Read More

अंगूर चाहे हरे हों या काले, दोनों ही सेहत का खजाना हैं। लेकिन अगर आप बारीकी से तुलना करें, तो इनके गुणों में थोड़ा अंतर होता है। दोनों की मिठास और फायदे में भी अंतर है। ऐसे में चलिए जानते हैं दोनों में से ज्यादा बेहतर कौन सा है। बाजार में इस वक्त अंगूर खूब बिक रहे हैं। मार्च के महीने में भी लोग इसका आनंद खूब उठा रहे हैं। अंगूर पोष्टिक फलों में से एक है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंगूर देखने में छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनका असर एक सुपरफूड की तरह…

Read More

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद लगातार जारी बारिश के चलते पहाड़ों का मौसम एक बार फिर बदल गया है. इसका सीधा असर उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में देखने को मिला. यहां ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है. विशेष रूप से लोखंडी में दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चौंका दिया. वादियां ताज़ा बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं, जिससे जहां ठिठुरन बढ़ी है, वहीं क्षेत्र की खूबसूरती और निखर उठी है. बर्फबारी के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और लोगों को एक…

Read More

भारत के एक पर्वतारोही भूपतिराजु अनमिश वर्मा ने महज 92 दिन, 4 घंटे और 45 मिनट में दुनिया के सात सबसे ऊंचे ज्वालामुखी शिखरों को फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया. यह उपलब्धि 6 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई और 27 फरवरी 2026 को इसे मान्यता भी मिल गई. कैसे पूरा किया यह चुनौतीपूर्ण सफर? अनमिश वर्मा ने अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत 23 अक्टूबर 2024 को रूस के माउंट एल्ब्रस से की थी. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग महाद्वीपों में स्थित खतरनाक और कठिन ज्वालामुखी शिखरों को पार किया और अंत में 23 जनवरी…

Read More

लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के साथ अनेक महत्वपूर्ण विधेयक हुए पारित – मुख्यमंत्री रायपुर – विधानसभा के बजट सत्र के सफल समापन पर मंत्रीगण एवं विधायकगण ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और सफल सत्र के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वय और सहयोग से ही यह सत्र सार्थक और सफल बन पाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र…

Read More

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना की जाएगी। विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित भर्ती प्रणाली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भर्ती प्रक्रियाओं को सरल और विश्वसनीय बनाना…

Read More

अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 तथा राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 का करेंगे उद्घाटन रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर में बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ तथा ‘राज्य स्तरीय तिलहन-किसान मेला 2026’ का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ में आयोजित ‘कुदरगढ़ महोत्सव 2026’ का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना 11.50 बजे सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगे…

Read More