जालंधर : पंजाब में लगातार हो रही बारिश के बावजूद पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह देहात क्षेत्र के अलावलपुर रोड पर गांव डोला के नजदीक पुलिस और एक बदमाश के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मामले का मुख्य शूटर, भुलत्थ निवासी लवप्रीत उर्फ लवी, अलावलपुर इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आज सुबह करीब 9:15 बजे जगरावां की ओर जाते समय आरोपी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर…
Author: chhattisgarhrajya.in
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में मौसम अचानक करवट ले लिया है। देर रात से चल रही तेज हवाओं और सुबह हुई बारिश ने आम लोगों के लिए नई परेशानियां खड़ी कर दी हैं। राजधानीवासियों को सुबह दफ्तर या जरूरी कामों के लिए निकलना मुश्किल हो गया, वहीं ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अभी तक ठंड से राहत के संकेत नहीं दिए हैं और आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम और नमी के साथ तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। आने वाले सप्ताह में ज्यादा बारिश का अनुमानमौसम विभाग…
उत्तर प्रदेश के संभल में सीजेएम के तबादले को लेकर वकीलों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसे लेकर मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के हॉल में बृहस्पतिवार की दोपहर जनरल हाउस में संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले का अधिवक्ताओं ने व्यापक विरोध किया. वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकरण से न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को गहरा आघात पहुंचा है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायिक आदेश की अवहेलना वाले बयान देने वाले अधिकारी के विरुद्ध हाईकोर्ट से स्वतः अवमानना की कार्यवाही की अपेक्षा जताई. जनरल हाउस की सभा की अध्यक्षता बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता…
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और उत्पीड़न का बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक की नपुंसकता की बात छिपाकर उससे महिला की शादी कराई गई और शादी के बाद उसे लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. इस मामले में छावनी पुलिस स्टेशन में पति समेत ससुराल के 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है और उसकी शादी 20 मई 2025 को बड़े धूमधाम से कराई गई थी. शादी के बाद जब पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार…
राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में एक अग्निवीर सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अग्निवीर सैनिक पुष्पेंद्र सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. परिजन तुरंत उसे भरतपुर जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, अग्निवीर सैनिक पुष्पेंद्र सिंह 3 महीने बाद छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था. चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव पीपला से लगभग 3 किलोमीटर दूर सैनिक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. सैनिक के परिजनों ने बताया कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है. पुष्पेंद्र सिंह लगभग 3 साल पहले…
गुजरात के राजकोट में एक और शर्मनाक और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है. क्लास 9 में पढ़ने वाली एक 14 साल की छात्रा के साथ उसके स्कूल वैन ड्राइवर रमेश खरा पर वैन में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां ने मालवियानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत 35 साल रमेश खरा को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि रमेश खरा ने छात्रा का नंबर लेकर व्हाट्सएप पर उससे बातचीत की. इसके बाद दो दिन पहले अमीन मार्ग के पास सुनसान जगह पर ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने…
ट्रंप की ये टिप्पणियां गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच से लौटने के दौरान आईं। ये टिप्पणियां ईरान में आंतरिक अशांति और परमाणु गतिविधियों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच की स्थिति को दर्शाती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का एक नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की हत्या और परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने की संभावना को लेकर तेहरान को चेतावनी दोहराई है। ट्रंप की ये टिप्पणियां गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच से लौटने के दौरान आईं। ये टिप्पणियां ईरान…
केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. जिनसे हेल्थ, इनोवेशन और क्रेडिट योजनाओं से राज्य के नागरिकों को सीधा फायदा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से राज्य के विकास में लोगों में नई जागरूकता आई है. केरल के विकास में नई गति प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिन केरल के विकास में नई गति का…
नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच इसी महीने ट्रेड डील की घोषणा होने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले यूरोप ने भारत को एक झटका दिया है। ईयू ने भारत के कुछ सामान पर एक्सपोर्ट बेनिफिट्स रोक दिए हैं। इनमें कपड़े, गहने, रसायन, प्लास्टिक, धातु और ट्रांसपोर्ट के सामान शामिल हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत और EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि पुरानी व्यवस्था का ही हिस्सा है और इससे कोई खास…
आखिर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के मंसूबे क्या हैं? वह दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतांत्रिक देश के राष्ट्रपति हैं अथवा विस्तारवादी प्रवृत्ति के साम्राज्यवादी शासक हैं या अब ‘वैश्विक डॉन’ बनने की मंशा है? राष्ट्रपति ट्रंप हररोज किसी न किसी देश पर कब्जा करने या हमला करने की धमकी देते हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमरीकी सैनिकों के जरिए अगवा करने के बाद वह क्यूबा, कोलंबिया सरीखे छोटे देशों के राष्ट्रपतियों को ऐसी धमकियां दे रहे हैं। ‘वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच से राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ-साफ कहा है कि वह ग्रीनलैंड पर कब्जा करेंगे, क्योंकि यह क्षेत्र अमरीका…
