राज्य में पंजीयन को लेकर उत्साहपूर्ण सहभागिता परीक्षा पे चर्चा के नवें संस्करण में इस वर्ष भी विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों में व्यापक उत्साह देखने को मिला। पंजीयन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 29.29 लाख प्रतिभागियों ने पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया। यह आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में 7.16 लाख अधिक है, जो कार्यक्रम के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।गत वर्ष पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर रहा था, जबकि इस वर्ष अंडमान एवं निकोबार, चंडीगढ़ एवं लक्षद्वीप के बाद राज्य को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। विशेष…
Author: chhattisgarhrajya.in
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के साथ आज नई दिल्ली स्थित 12, सफदरजंग रोड पर अपने आधिकारिक आवास पर भेंट की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र की प्रगति, रबी फसल वर्ष 2025–26 की तैयारियों तथा किसानों को मूल्य समर्थन उपलब्ध कराने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की योजनाओं…
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां सोमवार देर रात एक डॉक्टर की गोली मार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव की है। मृतक की पहचान ललित साह के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ललित साह अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने सीधे उनके सिर पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी। जिससे मौके पर ही उनकी जान चली…
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर की बोली नदी इन दिनों मानो सोना उगल रही है। बोली नदी के किनारे सुबह से ही कारीगरों की हलचल शुरू हो जाती है। जैसे ही नदी का जलस्तर कम होता है, कारीगर अपने पारंपरिक औजारों के साथ नदी में उतरकर रेत और मिट्टी को खंगालना शुरू कर देते हैं। इन कारीगरों का काम बेहद मेहनत भरा होता है। नदी की रेत को पहले इकट्ठा किया जाता है, फिर उसे पानी से धोकर छाना जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद रेत में छिपे बेहद बारीक सोने के कण अलग किए जाते हैं। यह काम धैर्य,…
नेशनल डेस्क: दिल्ली में रहने वाले शराब पीने वालों के लिए यह खबर जानना बेहद जरूरी है। राजधानी में आने वाले महीनों में कुछ खास दिनों पर शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 26 जनवरी से लेकर 31 मार्च 2026 तक कुल 5 दिन ड्राई डे घोषित किए हैं। इन तारीखों पर दिल्ली की सभी शराब की दुकानें, ठेके और वेंड पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकार ने यह फैसला त्योहारों, धार्मिक अवसरों और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया है। आबकारी विभाग की…
उज्जैन : दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मेका श्रीकांत मंगलवार तड़के सुबह चार बजे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अलौकिक भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। तड़के भोर में आयोजित होने वाली इस विशेष आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। अभिनेता श्रीकांत नंदी हॉल में बैठकर पूरे विधि-विधान से भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करते नजर आए। इस दौरान वे लगातार भगवान महाकाल का जाप करते रहे और पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दिए। भस्म आरती संपन्न होने के पश्चात उन्होंने नंदी महाराज का पूजन किया…
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा का उद्घाटन भाषण नहीं दिया और कक्ष छोड़ दिया। उन्होंने राष्ट्रगान के अपमान, भाषण में असत्य और संवैधानिक कर्तव्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। जबकि सीएम स्टालिन ने कहा यह परंपरा और शिष्टाचार का उल्लंघन है।तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवी ने मंगलवार को विधानसभा का साल का पहला सत्र शुरू होने से पहले परंपरागत उद्घाटन भाषण नहीं दिया और गुस्से में कक्ष छोड़ दिया। इसका कारण राष्ट्रीय गान के प्रति सम्मान की कमी बताया। राज्यपाल ने कहा कि डीएमके सरकार द्वारा तैयार किए गए भाषण में कुछ असत्य और गलत तथ्य थे। उनके माइक को बार-बार बंद…
बाबा वेंगा ने सोने की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी की है। यह भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो गई तो सोने के बाद आसमान छूने लगेंगे और आम आदमी सोना खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता। सोना-चांदी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। हर दिन सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा ने सोने के दाम को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है, जो लोगों को…
Lava Blaze Duo 3: Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 लांच कर दिया है। यह फोन अपने डुअल-स्क्रीन डिजाइन को लेकर चर्चा में है, जो इस प्राइस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है। Lava Blaze Duo 3 में फ्रंट के साथ-साथ रियर साइड पर भी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है और इसमें 120Hz डिस्प्ले, Dimensity सीरीज प्रोसेसर और Android 15 जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। कंपनी ने Lava Blaze Duo 3 को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लांच किया है।…
Saina Nehwal retirement: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। लंब समय से चली आ रही घुटने की गंभीर समस्या और रिकवरी न हो पाने की स्थिति ने आखिरकार उन्हें संन्यास लेने पर मजबूर कर दिया। साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी खेल से संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शरीर अब एलीट खेल की मांगों के अनुरूप उनका साथ नहीं दे रहा है। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था। साइना नेहवाल ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘‘ मैने दो साल…
