नई दिल्ली- प्रधानमंत्री मोदी 23 जनवरी को तमिलनाडु में एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, जहाँ गठबंधन में टीटीवी दिनाकरन जैसे नए सहयोगियों की औपचारिक घोषणा हो सकती है। एआईएडीएमके और बीजेपी के बीच ओ पन्नीरसेल्वम को शामिल करने पर मतभेद बने हुए हैं, जिससे गठबंधन की अंतिम रूपरेखा पर अनिश्चितता है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महीने बचे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर दूर मदुरंथकम में एक विशाल रैली के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए चुनावी बिगुल बजाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, इस भव्य जनसभा…
Author: chhattisgarhrajya.in
राजस्थान की बेटी को राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण मिला है। इस सूचना के बाद सीकर जिले के बेरी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में ग्रामीण खुशी से झूम उठे हैं। पूरे इलाके में गर्व का माहौल है। यह आमंत्रण डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ। आखिरकार क्या वजह रही कि राजस्थान के सीकर जिले के बेरी गांव की संतोष देवी को यह सम्मान मिला। संतोष देवी बेरी गांव की प्रगतिशील महिला किसान हैं। खेती के क्षेत्र में नवाचार किया है। उनके कार्यों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उनकी कड़ी मेहनत और दूरदृष्टिता को सलाम करेंगे। संतोष देवी ने राजस्थान में…
नई दिल्ली -भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व की पूरी प्रक्रिया भाजपा के…
करमरी- आदिवासी बहुल एवं कृषि आधारित आजीविका वाले जिले मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी की ग्राम पंचायत करमरी में सोमवार को वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन- ग्रामीण) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर ‘आत्मनिर्भर गांव – विकसित भारत’ का संदेश दिया गया। इस दौरान योजना के प्रति उत्साह और सामुदायिक सहभागिता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के अंतर्गत कन्वर्जेंस आधारित आजीविका डबरी जैसे कृषि, मछली तालाब निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। ये कार्य कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, सीआरईडीए एवं वन विभाग के…
भुवनेश्वर – शहर के व्यस्त यूनिट-1 मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग रात करीब 2 बजे लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में करीब 40 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रारंभिक आकलन में आग से 1 करोड़ रुपये से अधिक के…
सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। सुनवाई में आयोग के सचिव श्री संकल्प साहू एवं अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पक्षों को निष्पक्ष रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया। आयोग के अध्यक्ष श्री निषाद द्वारा शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते…
उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित बेंगलुरु में आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में मिला पुरस्कार रायपुर – छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। यह पुरस्कार राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य सरकार की…
सोनीपत: सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में हरा चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव खरखोदा थाना एरिया में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 65 वर्षीय महिला रविवार शाम खेत में हरा चारा लेने के लिए घर से निकली थी। देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई…
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा की सड़कों पर रविवार शाम किसी साउथ फिल्म जैसा ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा देखने को मिला। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के तिलक नगर में अवैध बजरी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिसकर्मी की जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं किया। सोशल मीडिया पर अब इस जांबाज पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चलती ट्रॉली पर कूदा सिपाही, मौत से खेल गया माफिया घटना तब शुरू हुई जब स्पेशल टीम (DST) के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को आते देखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन…
रायपुर-कृषि महाविद्यालय, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन दिनांक 13 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक ग्राम पिरदा में किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेविकाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में जन-जागरूकता का प्रसार करना रहा। शिविर के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर जन-जागरूकता रैलियाँ, बौद्धिक सत्र एवं समाजोपयोगी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों…
