Bihar Road Accident: बिहार के नालंदा जिले में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। नवादा से गंगा स्नान करने फतुहा जा रहे थे सभी लोग मिली जानकारी के अनुसार, घटना चंडी थाना क्षेत्र के सरमेरा–बिहटा पथ पर दस्तुरपर मोड़ के पास की है। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय पत्नी शिला देवी के रुप में हुई है। बताया गया कि पिकअप में सवार सभी लोग नवादा से गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे…
Author: chhattisgarhrajya.in
बरामुल्ला : उरी तहसील के दूरस्थ गांव दौवारा में एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई है। इस आग की घटना में साजावत पठान पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अशरफ पठान का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि उसी घटना में मोहम्मद अफजल पठान का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा सेना की फुंची यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और राहत कार्यों में तत्परता से सहयोग किया। हालांकि, दौवारा गांव बारामुल्ला से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित होने के कारण अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं मौके पर…
धरसींवा, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि कई दिनों से ” एस आई आर ” का काम जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि जोरा में जहां पहले 04 पोलिंग बूथ हुआ करते थे जो कि बाद में बढ़कर 06 पोलिंग बूथ हो गए हैं। वर्तमान एस आई आर के अनुसार कुल मिलाकर अब यहां 4001 मतदाता हो गए हैं। वर्तमान सरकार का कार्यकाल भी आधा से अधिक गुजरा जा रहा है। विगत विधानसभा चुनाव वर्ष…
PM Modi On Startup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टार्टअप इंडिया के 10 पूरे होने पर भारत के उद्यमियों से अगले 10 साल में इसे दुनियाभर में नंबर वन बनाने की अपील की. इसके साथ, ही उन्होंने एआई को भी पूरी दुनिया में फैलाने की बात कही है. दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्टार्टअप्स से मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च बढ़ाने पर जोर दिया. इस रिपोर्ट में पढ़ें कि स्टार्टअप और एआई से संबंधित कौन-कौन सी बातें कहीं हैं? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अपनी स्टार्टअप कंपनियों की इनोवेशन कैपिसिटी और आत्मविश्वास…
पटना. राजनीति में पद, जिम्मेदारियां और भूमिकाएं बदलती रहती हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो समय और परिस्थितियों से ऊपर बने रहते हैं. मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के आवास पर पहुंचना और दही-चूड़ा भोज में शामिल होना इसी परंपरा का एक सशक्त उदाहरण माना जा रहा है. यह मुलाकात किसी राजनीतिक बयान या मंच साझा करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें वर्षों पुराने रिश्तों, आपसी सम्मान और राजनीतिक संस्कारों की झलक साफ दिखाई दी. इस दौरान नीतीश कुमार और नितिन नबीन की जो तस्वीरें सामनें…
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है. सीएम नीतीश ने ऐलान किया है कि अब बिहार के सरकारी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे. दरअसल पश्चिमी चंपारण में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी डॉक्टरों की पहली और पूरी जिम्मेदारी आम जनता के प्रति है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकारी डॉक्टर अब निजी अस्पताल में प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे. सरकारी अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का इलाज सही तरीके से होना चाहिए. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि…
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया है। गठबंधन ने मुंबई बीएमसी सहित 29 में से 24 निगमों में बढ़त हासिल कर ली है, जिसे विकास के एजेंडे पर जनता का विश्वास माना जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा,…
रायपुर – नवाचार आधारित विकास को गति देने और मध्य भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर ‘स्टार्टअप कैपिटल कनेक्ट वर्कशॉप’ का आयोजन किया।यह कार्यशाला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता इनोवेशन पार्क के सहयोग से एनआईटी रायपुर परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना, निवेश के लिए उनकी तैयारी को सुदृढ़ करना तथा वित्तीय संसाधनों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना था। इसमें स्टार्टअप्स,…
iPhone के कैमरा मॉड्यूल में मौजूद काला डॉट दरअसल LiDAR सेंसर है. यह इंफ्रारेड लेजर लाइट की मदद से दूरी और सतहों की बनावट मैप करता है. LiDAR फोटो क्वालिटी सुधारने, AR ऐप्स चलाने और चीजों या लोगों की माप लेने में iPhone की मदद करता है. आपके हाथ में मौजूद iPhone के पीछे आमतौर पर दो या तीन कैमरे होते हैं. नॉन-प्रो मॉडल में ज्यादातर दो कैमरे मिलते हैं, जबकि प्रो मॉडल में तीन कैमरे होते हैं. अगर आपके iPhone में तीन कैमरे हैं, तो आपने कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक थोड़ा बड़ा काला ‘डॉट’ भी देखा होगा. क्या…
ब्यूरो— नई दिल्ली, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने संजय मांजरेकर के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट छोडक़र वनडे को ‘खेलने का सबसे आसान फॉर्मेट’ चुना है। हरभजन ने मांजरेकर के विचारों को अनुचित और उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक चीजों का अपमानजनक बताया। उन्होंने कोहली की स्थिति और निरंतरता का बचाव किया। हरभजन ने कहा कि किसी भी फॉर्मेट में रन बनाना कभी भी आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, अगर किसी भी फॉर्मेट में रन बनाना इतना आसान होता, तो हर कोई यह कर…
