अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो मार्च का महीना आपके लिए कमाई का अच्छा मौका लेकर आ रहा है. गुजरात की दिग्गज कंपनी राजपूतना स्टेनलेस (Rajputana Stainless) अपना IPO लेकर आ रही है. यह इस महीने का दूसरा बड़ा मेनबोर्ड IPO होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 255 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO कब खुलेगा और क्या है कीमत? राजपूतना स्टेनलेस का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मार्च को खुलेगा और 11 मार्च को बंद हो जाएगा. बड़े निवेशकों (Anchor Investors) के लिए यह मौका 6 मार्च को ही खुल जाएगा.…
Author: chhattisgarhrajya.in
होली केवल लोकानुष्ठान नहीं, यह मनुष्य की सामूहिक आत्मा का खुला पाठ है-रंगों में लिखा हुआ, हंसी में उच्चरित और वसंत की हवा में बहता हुआ. यही अनुभूति सामान्य जन भी अपने सहज शब्दों में व्यक्त करता है. पीली सरसों का अनंत फैलाव केवल कृषि-दृश्य नहीं, वह प्रकृति और मनुष्य के सहअस्तित्व की दृश्य कविता है. धरती यहां स्वयं रंग का पाठ पढ़ाती है, कि जीवन अपनी पूर्णता में बहुरंगी है. वसंत ऋतु की कोमलता, आम्र मंजरियों की गंध और हवा की मृदुल थिरकन मिलकर एक ऐसा वातावरण रचती है, जिसमें ऋतु परिवर्तन उत्सव में रूपांतरित हो जाता है. किसी…
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में आयोजित भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान नरसिंह जी का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी प्रकट हुई कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आनंद और आत्मीयता के महापर्व होली पर आज भगवान श्री नरसिंह जी की रंगभरी भव्य शोभायात्रा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में सहभाग किया। सीएम योगी ने आगे लिखा कि भगवान…
कवर्धा। होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्त्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ है। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि…
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में जान-माल के नुकसान के साथ-साथ विश्व धरोहर स्थलों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं. UNESCO ने जानकारी दी है कि ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित विश्व धरोहर स्थल गोलिस्तान पैलेस को पास में हुए हवाई हमले के कारण नुकसान पहुंचा है. यूनेस्को के अनुसार, अरग स्क्वायर के आसपास हुए हमले के बाद उठे मलबे और धमाके की तीव्र तरंगों से महल के कुछ हिस्से प्रभावित हुए. गोलिस्तान पैलेस (गुलाबों का महल) का भारत से भी ऐतिहासिक संबंध जुड़ा है. महल के सलाम हॉल में कभी प्रसिद्ध मयूर सिंहासन…
उत्तर प्रदेश अब केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि ईको-टूरिज्म के ग्लोबल हब के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सस्टेनेबल टूरिज्म’ विजन को धरातल पर उतारते हुए, लखीमपुर खीरी जिले की महेशपुर वन रेंज को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट की तर्ज पर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. यूपी ईको टूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा 2.5 करोड़ रुपये की लागत से इस क्षेत्र का कायाकल्प किया जा रहा है, जो न केवल प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई संजीवनी देगा.…
डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर- छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा संशोधित भारतनेट प्रोग्राम (Amended BharatNet Program – ABP) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के 11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। रिंग टोपोलॉजी आधारित यह नेटवर्क संरचना अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने में सक्षम होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह…
अम्बिकापुर। शहर के बहेरापारा मणीपुर में रात शराब के नशे में धुत्त पुत्र ने फटकार लगाए जाने पर अपने पिता पारस केरकेट्टा 50 वर्ष को न सिर्फ टांगी से काट डाला बल्कि घर के समीप एक टंकी में शव फेंकते हुए आराम से बिरयानी खाकर सो गया। दिल दहला देने वाले इस वारदात के दौरान अधेड़ ने जान बचाने गुहार लगाई, मगर पड़ोसी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर मणीपुर पुलिस ने रात में ही आरोपी पुत्र प्रभात उर्फ लेदा 22 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना के संबंध में पुलिस से…
कल्पना कीजिए एक ऐसे सुपरस्टार की, जिसका केवल नाम ही पहले दिन सिनेमाघरों को खचाखच भर देता है और रिकॉर्ड्स को ऐसे चकनाचूर कर देता है, जैसे बाहुबली 2: द कन्क्लूजन की महाकाव्यात्मक लड़ाइयां. यही है निर्विवाद पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास की ताकत, जिनकी फिल्में सिर्फ ओपन नहीं होतीं; वे धमाके के साथ शुरुआत करती हैं. उनके खाते में पहले से ही छह विशाल 100 करोड़ नेट ओपनर दर्ज हैं- बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, साहो , आदिपुरुष, सालार: पार्ट 1 सीजफायर’, ‘कल्कि 2898 AD” और ‘द राजा साब’. इन फिल्मों के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस स्टारडम की परिभाषा ही बदल दी…
वैज्ञानिकों ने सहारा रेगिस्तान में एक नई डायनासोर प्रजाति की खोज की है, जिसका आकार मशहूर टायरेनोसौरस रेक्स जितना बड़ा बताया जा रहा है. इस नई प्रजाति का नाम स्पाइनोसॉरस मिराबिलिस रखा गया है. फॉक्स न्यूज़ के रिपोर्ट के अनुसार, यह डायनासोर करीब 9.5 से 10 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर मौजूद था. इसके जीवाश्म नाइजर के जेंगुएबी इलाके में मिले हैं, जो सहारा रेगिस्तान का हिस्सा है. कई साल की मेहनत के बाद पूरी हुई खोज इस अहम शोध को प्रतिष्ठित जर्नल साइंस में प्रकाशित किया गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह खोज कई वर्षों की लगातार मेहनत का नतीजा है.…
