अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी बधाईं रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य वैबसाइट में छपें खबरों का असर, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने दोनो ही राष्ट्रीय पार्टी से समाज के ही किसी नेता को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की टिकिट देने की मांग की थी इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी ने समाज की नेता एवं जिला पंचायत कि पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा की टिकिट देने का निर्णय लिया हैं। इस निर्णय से यह प्रमाणित होता हैं की समाज के पदाधिकारी द्वारा की गई मांग फलीभूत हुई…
Author: chhattisgarhrajya.in
Saharanpur News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से तनाव का केंद्र बनी गंगोह की लापता युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने युवती को प्रयागराज से ढूंढ निकाला। इस मामले में मुख्य आरोपी आजम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। युवती की बरामदगी के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, क्योंकि इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी सांप्रदायिक तनाव बना हुआ था। क्या था पूरा मामला?सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र से 24 फरवरी को एक हिंदू युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो…
कोरबा – कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रविवार को 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतिका की पहचान 16 वर्षीय सांची कंवर के रूप में हुई है, जो सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा थी। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन क्वार्टर में रह रही थी और मोगरा थाना में पदस्थ कॉन्स्टेबल रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए…
रायपुर- युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार का कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता क्रमशः चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश…
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया है, जिसने दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. मामला 18 फरवरी 2026 को शुरू हुआ, जब द्वारका सेक्टर-14 के रहने वाले अनरूप गुप्ता अचानक लापता हो गए. पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्यारों ने अनरूप के मोबाइल से ही मैसेज भी किया कि वो ‘गोवा घूमने’ जा रहे हैं. लेकिन पुलिस ने अनरूप के हत्यारों ही नहीं, उनकी बॉडी के एक-एक पार्ट को भी तलाश लिया, जिन्हें वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया गया था. वृंदावन की तरफ जाती…
सूरजपुर – सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों के बावजूद लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सूरजपुर जिले के बनारस मार्ग पर सोनवाही गांव स्थित आरव ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। लटोरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नवागढ़, अंबिकापुर निवासी जगराज विश्वकर्मा (40) पिछले करीब 15 वर्षों से पेपर वितरण और सेंट्रिंग मिस्त्री के हेल्पर के रूप में कार्यरत था। रविवार रात लगभग 10 बजे वह लटोरी गांव से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा…
रायपुर – छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। प्रदेश में दिनभर मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य आंकड़े…
गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां गुजरात बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान दो स्टूडेंट्स ने अपनी जान दे दी है. बताया जा रहा है कि केमेस्ट्री के पेपर के बाद छात्र और छात्रा तनाव में थे. यह घटना सूरत के बारडोली और डिंडोली इलाके से सामने आई है. पेपर देकर आने के बाद दोनों ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया. दोनों छात्र-छात्राओं की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. परिजनों में मौत से कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महाराष्ट्र से हैं दोनों मृतक पुलिस के मुताबिक यह…
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सिविल अस्पताल आष्टा में आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि (इनसेंटिव) में हुए 46 लाख रुपये के घोटाले के मामले में जांच तेज हो गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर डहरिया द्वारा गठित 6 सदस्यीय जांच दल ने उन सभी बैंक खाता धारकों को नोटिस जारी किया है, जिनके खातों में कथित तौर पर पात्र लाभार्थियों की जगह राशि ट्रांसफर की गई थी. जांच दल ने संबंधित खाताधारकों से बैंक स्टेटमेंट (खाता विवरण) लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. 46 लाख रुपये किए अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में…
जशपुर- जशपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेकानंद कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान से 24 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के दो आरक्षकों की संलिप्तता सामने आई है। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जशपुर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि विवेकानंद कॉलोनी के एक घर में गांजा डंप कर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से 24 किलो गांजा जब्त किया और दो आरोपी—सुनील भगत…
