Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।…

Read More

गोहपरु: असम विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान सीएम के कई निजी और भावनात्मक पल सामने आ रहे हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से गुजर रही इस यात्रा में सरमा का जनता से सीधा जुड़ाव खास चर्चा में है। इस दौरान सीएम सरकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री फूलों से सजे प्रचार वाहन पर खड़े नजर आते हैं। उन्होंने पारंपरिक असमिया गमछा ओढ़ रखा है और वे समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने उनकी…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पिछले विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट सुर्खियों में रही थी, क्योंकि इस सीट पर पूर्व टीएमसी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को बीजेपी से चुनौती देते हुए हरा दिया था। यह तब हुआ था जब ममता बनर्जी भबानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम आ गई थी। ममता बनर्जी 1956 वोटों से हार गई थीं, हालांकि इसके उपचुनाव में वह भवानीपुर सीट से विजयी रही थीं। पांच साल जब अब बंगाल में फिर से चुनाव होने वाले हैं तब सुवेंदु अधिकारी के भबानीपुर से उतरने की चर्चाओं ने राजनीति को गरमा दिया है। चर्चा है कि बीजेपी ने ममता…

Read More

Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक गांव में 57 वर्षीय तांत्रिक ने एक घर में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बलात्कार के एक मामले में पहले भी जेल जा चुके तांत्रिक को सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (जगन्नाथपुर) रापेल मुर्मू ने बताया कि पीड़िता की मां ने रविवार को जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र में स्थित गांव में अपने घर पर काले जादू के…

Read More

“सपनों की दुनिया, अपनों का प्यार, मुबारक हो रंगों का त्योहार” रायपुर- होली हमें सिखाती है कि भेदभाव, कटुता और नकारात्मकता को त्यागकर विकास, विश्वास और भाईचारे के रंगों से नया भारत निर्माण करें। आइए हम सब मिलकर सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ें तथा अपने प्रदेश और देश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएं। आप सभी को होली पर्व की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल परिवार की ओर से सभी पाठकों, शुभचिंतकों और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि यह रंगोत्सव आपके जीवन में…

Read More

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 12वीं की छात्रा के सिर और सीने पर सटाकर गोली मारी गई है। आरोप है कि युवक ने एकतरफा प्यार में हत्या की है। सोमवार देर रात को घर में घुसकर सो रही छात्रा को मौत के घाट उतारा गया है। आरोपी मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के बस्ती में स्थित बैडारी एहतमाली गांव में हुई है। जहां सोमवार देर रात गांव निवासी एक कक्षा 12 की…

Read More

Bihar Rajya Sabha election: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। संख्या बल के आधार पर एनडीए (भाजपा-जदयू) का चार सीटों पर कब्जा लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन असली रोमांच पांचवीं सीट को लेकर है, जहां महागठबंधन और एनडीए के बीच ‘नंबर गेम’ का खेल शुरू हो गया है। चार सीटों पर NDA का दबदबा, पांचवीं पर संग्राम मौजूदा विधायकों की संख्या के अनुसार, एनडीए को 4 सीटें (भाजपा 2, जदयू 2) मिलना तय है। पांचवीं सीट के लिए महागठबंधन को अतिरिक्त समर्थन की दरकार है। राजद…

Read More

जम्मू  : पहलगाम आतंकी हमले की जांच से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकरी के अनुसार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े एक गोप्रो हीरो 12 ब्लैक (GoPro Hero 12 Black) कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से न्यायिक सहायता मांगी है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। जांच एजेंसी के अनुसार, बरामद किया गया GoPro Hero 12 Black कैमरा (सीरियल नंबर C3501325471706) 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकी मॉड्यूल की हमले से पहले…

Read More

पानीपत – पानीपत के पसीना कलां गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ पेड़ से सूखी लकड़ियाँ तोड़ते समय ससुर और दामाद हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि दोनों बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल ससुर और दामाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में पानीपत के पसीना कलां गांव में रहकर एक आयुर्वेदिक दवाखाना चलाते हैं। दोपहर के समय दोनों खाना बनाने के लिए पास के पेड़ों से सूखी लकड़ियाँ…

Read More

Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मन्थन अपने चरम पर है। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान के पास पहुंची संभावित नामों की सूची में अब राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की एंट्री ने मुकाबला ‘हिमाचली बनाम बाहरी’ बना दिया है। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि क्या कांग्रेस किसी स्थानीय चेहरे पर दांव खेलेगी या दिल्ली से किसी दिग्गज को शिमला के रास्ते संसद भेजेगी। कौन है रेस में सबसे आगे? कांग्रेस के गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली से…

Read More