Author: chhattisgarhrajya.in

मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेट रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी आगे भी निर्बाध जारी रहेगी। पूनम पटेल, दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में रहकर पिछले तीन वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से प्रभावित होने के कारण पूनम का पूरा परिवार राहत शिविर में है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूनम से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री की पहल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई और जमीनी सर्वेक्षण रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुँचना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता और तत्परता आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय दंतेवाड़ा के चूड़ीटिकरा वार्ड…

Read More

नोएडा के गौतमबुद्ध नगर इलाके में बुजुर्ग से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला से साइबर अपराधियों ने करीब 44 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ितों ने साइबर अपराध थाने में रविवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि रविवार रात को 76 साल की अविवाहित महिला सरला देवी ने साइबर अपराध थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। सरला ने बताया कि वह अपने घर में अकेले रहती हैं और 18 जुलाई को उनके पास एक फोन कॉल आई थी। सरला ने कहा कि फोन कॉल…

Read More

श्रीनगर । कश्मीर घाटी से तीन दशक पहले पलायन कर चुके कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। बडगाम जिले के इचकूट गांव स्थित शारदा भवानी मंदिर के कपाट करीब 35 साल बाद पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर न केवल पंडित समुदाय के लोग उपस्थित रहे, बल्कि स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। मंदिर परिसर में ‘मुहूर्त’ और ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे पंडित परिवारों के अपनी जड़ों और पैतृक स्थान पर लौटने के प्रतीकात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। “शारदा माता मंदिर की शाखा” – शारदा…

Read More

कुशीनगर. जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कसया थाने में तैनात महिला कांस्टेबल अपने ही प्रेमी कांस्टेबल के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई. सबसे बड़ी बात यह कि महिला कांस्टेबल का पति भी सिपाही ही है. रविवार शाम महिला कांस्टेबल अपने निजी आवास पर थी. तभी उसके पति को भनक लगी कि कमरे में कोई पुरुष मौजूद है. शक गहराने पर वह मौके पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो गुस्साए पति ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया. पुलिस टीम की मौजूदगी…

Read More

तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर में परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्या में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। हत्या का मुख्य कारण पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है। मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली थी लाश जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में पाठ बाबा मंदिर परिसर में पुजारी की लाश खून से लथपथ…

Read More

मुजफ्फरपुर। बारिश के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों में इजाफा देखने को मिल रहा है और अब मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 9 से अधिक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य संदिग्ध मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने सभी सरकारी अस्पतालों को सतर्क रहने और डेंगू मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। एसकेएमसीएच में रोजाना…

Read More

बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय महिला को उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने आग लगा दी. पीड़िता की पहचान वनाजक्षी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वनाजक्षी को जली हुई हालत में अस्पताल लाया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि वनाजक्षी विट्ठल नाम के एक लड़के साथ रहती थी. आरोपी एक कैब ड्राइवर है और शराब पीने का आदी भी. वनजाक्षी लगभग चार साल पहले उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में आई थी. इससे पहले दो बार शादी कर चुकी थी. जबकि आरोपी तीन बार शादी कर चुका था. वनाजक्षी विट्ठल…

Read More

रायपुर ।  भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पाँच प्रमुख घटक  शामिल किए गए है जिसमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा पर गतिविधियाँ केंद्रित होंगी। उल्लास में साक्षरता सप्ताह के तहत् राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 सितम्बर को मोबाइल ऐप…

Read More

काबुल । अफगानिस्तान में रविवार देर रात एक भीषण भूकंप ने तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक यह भूकंप 6.0 तीव्रता का था और इसका केंद्र पाकिस्तान सीमा से सटे नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास 8 किमी गहराई में था। नंगरहार प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश ने बताया कि 509 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में भारी तबाही और घरों के मलबे तले दबे लोगों को निकालने का अभियान जारी है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके भारत के दिल्ली-एनसीआर और पाकिस्तान के…

Read More