अगर आप गेमर हैं और अपने लिए बढ़िया स्मूद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो फिर थोड़ा इंतजार कर लीजिए. क्योंकि, 2 दिन बाद चाइनीज टेक कंपनी iQOO अपना नया बजट फ्लैगशिप मॉडल iQOO 15R भारत में लॉन्च करने वाली है. यह कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज का पहला ‘R’ मॉडल होगा, जिसे iQOO 15 से नीचे सब-फ्लैगशिप पोजिशनिंग के साथ उतारा जा रहा है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जिससे गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग सबकुछ में फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगा. ऐसे में इस मॉडल के लॉन्च से पहले जानिए इसमें क्या मिलने वाला है खास. लॉन्च डेट…
Author: chhattisgarhrajya.in
डेस्क : गुर्दे में पथरी की समस्या को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। समय रहते इलाज न होने पर यह तेज दर्द, गंभीर यूरिन इंफेक्शन और यहां तक कि किडनी डैमेज का कारण भी बन सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि छोटी पथरी कुछ हेल्दी आदतों और मेडिकल गाइडेंस के साथ सर्जरी के बिना भी निकल सकती है। यूरोलॉजिस्ट के पास आने वाले अधिकतर मरीजों का पहला सवाल यही होता ह। क्या मेरी पथरी ऑपरेशन के बिना खुद निकल जाएगी? इसका जवाब पूरी तरह हां या ना में नहीं दिया जा सकता, क्योंकि इसमें पथरी का…
एजेंसियां— अहमदाबाद, आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। लीग मुकाबले के बाद टूर्नामेंट अब सुपर आठ चरण में प्रवेश कर चुकी है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 वल्र्ड कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले दौर में लगातार जीत दर्ज कर शानदार लय दिखाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में जगह बनाई। इसी मैदान पर भारत ने पिछले चरण का अपना अंतिम मैच खेला था, जिससे घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसार प्रदेश में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पहले राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 12 लाख थी, जो अब घटकर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार रह गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चार महीने तक चलाया गया। 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जारी…
बेगूसराय – बिहार के बेगूसराय में प्राइवेट बैंक कर्मी राजीव की संदिग्ध मौत पर उसके पिता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाया है। राजीव के पिता ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की हत्या उसकी पत्नी उसके प्राइवेट पार्ट दबाकर कर दी है। पिता के आरोप पर पुलिस ने पत्नी पूर्वी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पूर्वी(30) कुछ नहीं बता रही है। यह घटना बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ले की है। राजीव इंडसइंड बैंक में जॉब करता था। बेगूसराय में वह किराए के…
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: जन्मदिन बना यादगार रायपुर -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया, उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। वे दौड़कर उनके पास आए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के अपने स्नेही…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर…
दिल्ली (Delhi) के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में आज, शनिवार, 21 फरवरी को तड़के सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक डिलीवरी बॉय को तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार यह एक्सीडेंट राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले नजफगढ़ रोड पर सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट पर हुआ। इस एक्सीडेंट की वजह से डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिलीवरी बॉय को मृत घोषित कर दिया। नशे में कार चला रहा था शख्स मृत डिलीवरी बॉय का नाम हेम शंकर बताया…
शिमला के ठियोग उपमंडल के अंतर्गत जगोड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। धमांदरी सड़क के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंसने से एक प्रवासी मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, जब मजदूर सड़क निर्माण में जुटे थे, तभी अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी नीचे आ गिरी। वहां काम कर रहा एक मजदूर इसकी चपेट में आ गया और गहरे मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद साथी श्रमिकों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है…
