नई दिल्ली- गुरुवार सुबह देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर सॉफ्टवेयर खराबी के कारण हवाई सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। तकनीकी समस्या के चलते यात्रियों को चेक-इन काउंटरों पर परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगह लंबी कतारें देखी गईं। सूत्रों के अनुसार, सुबह लगभग 6:45 बजे से 7:28 बजे तक चेक-इन सिस्टम ठप्प रहा। करीब 40 मिनट तक चली इस तकनीकी दिक्कत के कारण यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने और सामान जमा करने में देरी हुई। इन एयरलाइंस की सेवाएं हुईं प्रभाविततकनीकी खराबी का असर मुंबई सहित अन्य शहरों के एयरपोर्ट पर भी देखा गया।…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली: हैदराबाद में एक बिरयानी रेस्टोरेंट चेन की जांच में टैक्स चोरी का एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है। माना जा रहा है कि फूड एंव बेवरेजेज इंडस्ट्री का यह घोटाला हजारों करोड़ रुपये का हो सकता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की हैदराबाद जांच यूनिट ने एक बिलिंग सॉफ्टवेयर में 60 टेराबाइट डेटा खंगालने के बाद यह गड़बड़ी पकड़ी है। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल देशभर में 1 लाख से ज्यादा रेस्टोरेंट करते हैं। माना जा रहा है कि इन रेस्टोरेंट्स ने 2019-20 से कम से कम 70,000 करोड़ रुपये की सेल्स को छिपाया है। हालांकि अधिकारियों ने अब तक…
छगन लाल लोन्हारे(उप संचालक जनसंपर्क ) रायपुर- छत्तीसगढ़ की खूबसूरत वादियों में स्थित जशपुर जिला के ग्राम बगिया में 21 फरवरी को जन्म लेने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सज्जनता और सहृदयता की एक मिसाल है। दो वर्ष के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास का एक नया आयाम गढ़ने वाले तथा प्रदेश के नागरिकों के दिलों में राज करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपनी लोकप्रियता के शिखर पर विद्यमान है। श्री विष्णुदेव साय जनता के बीच के एक ऐसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं जिनकी सदाशयता और दूरगामी योजनाओं से प्रदेश में विकास और प्रगति का राह आसान…
नई दिल्ली – फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी की प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच निर्माता नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल किया है। उन्होंने अदालत को बताया कि फिल्म का विवादित शीर्षक और उससे जुड़ी प्रचार सामग्री वापस ले ली गई है तथा नया शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। निर्माता की ओर से दायर हलफनामे को रिकॉर्ड में लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने फिल्म के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों का खंडनहलफनामे में नीरज पांडे ने स्पष्ट किया कि फिल्म किसी भी…
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के नदी में गिरने से उसमे सवार चार दोस्तों की मृत्यु हो गई। मृतकों में दो कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हादसा बीती रात नगला दैवीय के पास उस समय हुआ जब कार सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पहले सड़क किनारे बनी पानी की टंकी से टकराई और इसके बाद नहर में पलट गई। जानकारी के अनुसार, महावन थाना क्षेत्र निवासी राहुल (23),…
कोलंबो – श्रीलंका को अपने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप अभियान में एक और चोट का झटका लगा है, जब सीमर मथीशा पथिराना बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लेफ़्ट-आर्म पेसर दिलशान मदुशंका को आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने रिप्लेसमेंट के तौर पर मंज़ूरी दे दी है। सोमवार (16 फरवरी) को पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका के ग्रुप बी मैच के दौरान पथिराना अपने पहले ओवर की सिर्फ़ चार गेंद डालने के बाद ही अपना बायां पैर पकड़कर लेट गए। वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए और वापस नहीं लौटे, जबकि श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से…
पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फ्रांसीसी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारत और अफगानिस्तान पर प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने युद्ध की आशंका से भी इनकार नहीं किया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी के लिए इंडिया आए हैं. इस दौरान वह मुंबई समेत दिल्ली के कई आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फ्रांसीसी समाचार चैनल France24 English को दिए इंटरव्यू में भारत के खिलाफ बयान दिया है. ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत और अफगानिस्तान…
सूर्यग्रहण के बाद अब साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर से शाम तक रहेगा, फिर रात को होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद 4 मार्च को होली खेली जाएगी। यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगने वाला है। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य होगा। कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण? बता दें कि चंद्र ग्रहण तीन मार्च को भारतीय समय के…
साउथ के मोस्ट पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने के रूमर्स फैले हुए हैं. खबरे हैं कि कपल की इंटीमेट वेडिंग में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. वहीं विजय देवरकोंडा के हैदराबाद वाले घर लाइटों से जगमगा उठा है. जिसके बाद तो ये खबर पक्की मानी जा रही है कि कपल शादी करने जा रहा है. वहीं इस जोड़ ने अभी तक वेडिंग वेन्यू और तारीख के बारे में कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है लेकिन इंटरनेट पर इनके वेडिंग वेन्यू से…
एक शिक्षिका ने अपनी कला और संतुलन से सबको हैरान कर दिया, जब उन्होंने सिर पर किताब रखकर एक पैर पर खड़े होकर क्लासिकल डांस प्रस्तुत किया. खाली क्लासरूम में दिया गया यह अनोखा प्रदर्शन देखते ही देखते खास बन गया. उनकी शानदार बॉडी बैलेंस, आत्मविश्वास और नृत्य की सुंदर मुद्राओं ने साधारण माहौल को भी उत्साह और तालियों से भर दिया. यह प्रस्तुति सिर्फ एक डांस नहीं थी, बल्कि यह संदेश भी था कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कला और प्रेरणा का भी स्रोत होते हैं. खाली क्लास में किया गया यह डांस बताता है कि जुनून…
