नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि भारत एक बहुत सफल उभरती अर्थव्यवस्था है। उसका न केवल ग्लोबल इकोनामी बल्कि वैश्विक मामलों में भी अहम रोल है। यह एआइ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है। गुटेरस ने एक साक्षात्कार में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का लाभ पूरी दुनिया को मिलना चाहिए न कि केवल विकसित देशों या दो सुपरपावरों यानी महाशक्तियों को। उनका इशारा अमेरिका और चीन की ओर था। उन्होंने भारत को इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह आवश्यक है कि एआइ का विकास सभी…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक मेला नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान का प्रतीक पर्व है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजिम में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला निर्माण हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही, राजिम बैराज कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने और पूर्व में प्रस्तावित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।…
भटगांव – भटगांव थाना क्षेत्र के मधुबनकला गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान ननकी भूरी बंजारे और उनके पुत्र श्याम सुंदर बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मां और बेटा घर के आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही मां-बेटे की मौत हो गई। ग्रामीणों के…
रायपुर- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने संयम, रणनीति और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए यादगार जीत दर्ज की। यह क्षण करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व, उत्साह और उल्लास का अवसर…
घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह की शुरुआत दबाव के साथ हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में भी कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में सोना और चांदी दोनों अपने पिछले बंद भाव से नीचे कारोबार करते दिखे, जिससे निवेशकों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है। आज सोने का भाव आज सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में गोल्ड 1,54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जो 1,145 रुपये यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ था। दिन का उच्च स्तर 1,55,100 रुपये और निचला स्तर 1,54,386 रुपये…
व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, क्योंकि लंबे समय तक भोजन न लेने से कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में फल व्रत का सबसे सुरक्षित और पौष्टिक विकल्प माने जाते हैं. इनमें प्राकृतिक शुगर, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो तुरंत ऊर्जा देते हैं और शरीर को पूरे दिन संतुलित रखते हैं. यहां जानिए वे फल जो व्रत में सबसे ज्यादा एनर्जी देने वाले माने जाते हैं. 1. केला – तत्काल ऊर्जा का पावरहाउसकेले में कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और प्राकृतिक शुगर (फ्रुक्टोज) भरपूर मात्रा में…
वाशिंगटन। छह दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया है। श्रीनिवासैया बर्कले के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह नौ फरवरी से लापता था। बयान कहा गया है, “परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए दूतावास तैयार है। इसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था शामिल है। हमारे अधिकारी परिवार के सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।” साकेत को आखिरी बार परिसर से लगभग एक किलोमीटर…
मंडी। शिवरात्री के पावन अवसर पर मंडी के थुनाग में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा तड़के सुबह चार बजे के करीब पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय जीप में कुल चार लोग सवार थे, जो बगस्याड़-रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने…
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई का खतरा लगातार मंडरा रहा है। दोनों देशों में परमाणु वार्ता फिर से शुरू होने के बावजूद अमेरिका का ईरान पर हमला हो सकता है। ऐसे में अमेरिकी आर्मी ईरान के खिलाफ कई हफ्तों तक चलने वाली लड़ाई की तैयारी कर रही है। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप हमले का ऑर्डर देते हैं तो आर्मी ईरान के खिलाफ लंबी लड़ाई में कूद सकती है। अमेरिका इसके लिए ईरान के पास सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है। रॉयटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ईरान से लंबे समय चलने वाली लड़ाई की…
इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 ने भारत में डायबिटीज़ को उभरते हुए बड़े स्वास्थ्य जोखिम के रूप में चिन्हित किया है. देश में एनसीडी में डायबिटीज सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है. लगभग 9 करोड़ वयस्क इससे प्रभावित हैं और अनुमान है कि 2026 तक यह संख्या 10 करोड़ के पार पहुंच सकती है. अक्सर लोग ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान, धुंधला दिखना जैसे लक्षणों को ही डायबिटीज़ का संकेत मानते हैं. लेकिन त्वचा पर दिखने वाले कुछ बदलाव भी ब्लड शुगर असंतुलन के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. हालांकि इन लक्षणों के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं.…
