झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 60 साल की भवि सिंह नाम की एक बुजुर्ग महिला पर तीन अन्य महिलाओं ने कथित रूप से हमला किया और उसकी गर्दन काट दी. ये घटना 4 अगस्त को बोराम थाना क्षेत्र के धोपनी गांव के पास हुई. पुलिस ने मामले में आरोपित तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. पेंशन लेने जा रही थी महिला द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भवि सिंह बाजार जाकर अपनी पेंशन लेने जा रही थीं, तभी तीनों महिलाओं ने उनका पीछा किया. थानेदार मनोहरंजन कुमार के मुताबिक,…
Author: chhattisgarhrajya.in
माउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में आबादी क्षेत्र में भालुओं का मूवमेंट जारी है। अलसुबह एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ शहर के सदर बाजार की गलियों में विचरण करते हुए एक आवासीय भवन में घुस गई। इससे पहले सब्जी मंडी में दो दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे भालुओं ने फ्रीज खोलकर दूध, दही चट कर दिया। हालांकि भालुओं ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन मकान और दुकान में घुसने की घटना से शहरवासियों में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ मंगलवार तड़के 3 बजे वन…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम, उप संचालक कृषि, एएसडीओ, सहायक कृषि विस्तार अधिकारी,कृषि सहकारी समिति के प्रबंधकों का बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा किया, जिसमें कलेक्टर ने जिले के एग्रिस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन कराने में शेष 10 हजार किसान का समितिवार, सहायक कृषि विस्तार अधिकारी के क्षेत्रवार समीक्षा कर उन्हें 10 दिवस के भीतर पंजीयन कराने के निर्देश दिए। साथ ही जो किसान या हितग्राही जो गांव में निवासरत नहीं है, उनको फोन के माध्यम से जिस मोबाइल नंबर में उनका आधार लिंक है। ओटीपी के माध्यम से पंजीयन कराने के निर्देश दिए ताकि…
रायपुर । सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरमचंद भंसाली, सचिव जितेन्द्र गोलछा, कोषाध्यक्ष अनिल कुचेरिया, उपाध्यक्ष नीलेश सेठ एवं मनोज अग्रवाल, सह-सचिव विनय गोलछा, संजय देशमुख एवं प्रचार प्रसार मंत्री तरुण कोचर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पूर्व परम्परा अनुसार रायपुर सराफा एसोसिएशन के सदस्यों का व्यवसाय शुक्रवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं शनिवार, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। रायपुर सराफा एसोसिएशन के उपरोक्त समस्त पदाधिकारियों ने सभी सम्माननीय सदस्यों से निवेदन किया है कि इस नियम का पालन करते हुए एसोसिएशन को सहयोग देंवे। शुक्रवार, 15 अगस्त…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत को एम्बुलेंस के लिए 7 लाख 63 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि इस संस्था द्वारा राज्य के 6 जिलों के 9 विकासखण्डों में स्वास्थ्य आरोग्य रक्षक 112 केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। साथ ही समय समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है जिसमें विशेषज्ञ, चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार किया जाता है। संस्था को आवागमन की दृष्टि से एम्बुलेंस की आवश्यकता थी जिसके लिए राज्यपाल…
मेष आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको काम को लेकर कुछ समस्याएं बनी हुई थी, तो वह भी दूर होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। संतान भी आपके काम में आपका पूरा साथ देगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। वृषभ आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये की लागत के 71 विकास…
भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई और भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें…
राजनांदगांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 15 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड का मार्च पास्ट, परेड कमांडरों का परिचय एवं फोटोग्राफी, शहीद परिवारों से भेंट, पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की…
