अहमदाबाद: गुजरात में एक शख्स ने अपनी पत्नी से तलाक लिया। तलाक लेने के कुछ ही दिनों बाद उसने दूसरी शादी कर ली। वहीं पत्नी ने हाई कोर्ट में इच्छा जाहिर की है कि वह अपने पति के साथ फिर शादी करना चाहती है। उसने पति की शादी रद्द करने की अपील की है। पत्नी की अपील पर अब हाई कोर्ट ने उस शख्स को तलब किया है। हाई कोर्ट ने पूछा कि तलाक मिलने के कुछ ही दिनों के भीतर ही दूसरी शादी क्यों की। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि तलाक का औचित्य सिद्ध न कर पाने पर फैमिली…
Author: chhattisgarhrajya.in
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में वकील हत्याकांड के आरोपियों का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। करैरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या शनिवार को हुई थी। इस घटना के एक शूटर का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। सुबह-सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी करने जब पुलिस पहुंची तो उनमें से एक शूटर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की है। शूटर के पैरों में गोली लगी है। शूटर के पैर में लगी गोली मुठभेड़ के दौरान शूटर के पैर में दो गोली लगी हैं। शूटर पपेंद्र रावत को गिरफ्तार कर इलाज के…
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि भारत एक बहुत सफल उभरती अर्थव्यवस्था है। उसका न केवल ग्लोबल इकोनामी बल्कि वैश्विक मामलों में भी अहम रोल है। यह एआइ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है। गुटेरस ने एक साक्षात्कार में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का लाभ पूरी दुनिया को मिलना चाहिए न कि केवल विकसित देशों या दो सुपरपावरों यानी महाशक्तियों को। उनका इशारा अमेरिका और चीन की ओर था। उन्होंने भारत को इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह आवश्यक है कि एआइ का विकास सभी…
राजस्थान के जालोर-सिरोही से सांसद लुंबाराम चौधरी शुक्रवार (13 फरवरी) देर रात एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए. घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब वे महाराष्ट्र के ठाणे से त्रयंबकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में अचानक उनकी कार से जलने की तेज बदबू आने लगी और देखते ही देखते धुआं उठने लगा. बताया जा रहा है कि सांसद अपने एक परिचित की कार से यात्रा कर रहे थे. गाड़ी चला रहे ड्राइवर बबलू ने सबसे पहले धुआं और जलने की गंध महसूस की. उसने तुरंत सांसद को स्थिति की…
महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों इतिहास के पन्नों में दर्ज टीपू सुल्तान के नाम से काफी प्रभावित हो रही है. राज्य में टीपू सुल्तान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा राजनीतिक टकराव बनता जा रहा है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तो विवादित बयान देते हुए उनकी जीभ काटने पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. विवाद की शुरुआत कैसे हुई? बता दें कि मामले की शुरुआत मालेगांव में डिप्टी मेयर के कार्यालय से होती है जहां दीवार पर टीपू सुल्तान की…
दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार (9 फरवरी) सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब पुलिस और वांटेड बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि कुछ शूटर मुनक नहर के आसपास छिपे हुए हैं. इनपुट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में सघन घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया. कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया ताकि बदमाशों को भागने का मौका न मिले. मुनक नहर के पास घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग पुलिस टीम ने जब संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और लड़की पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के एनर्जी से भरे मूव्स और शानदार तालमेल ने लोगों का दिल जीत लिया है. जैसे ही म्यूजिक बजता है, दोनों बिना झिझक के पूरे जोश में डांस शुरू कर देते हैं और उनका आत्मविश्वास देखने लायक होता है. आसपास मौजूद लोग भी उनके डांस को देखकर हैरान रह जाते हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि दोनों के एक्सप्रेशन्स…
मुंबई। फिल्म ‘लैला मजनू’ के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म ‘हीर रांझा’ के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। ‘हीर रांझा’ ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी। पुरानी क्लासिक लव स्टोरी होने के बावजूद, ‘हीर रांझा’ को आज के दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा। यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए प्यार के मायने फिर से लिखेगी और एक ऐसी जादुई दुनिया बनाएगी जिसमें दर्शक पूरी तरह खो जाएंगे। जैसे ही फिल्म के…
कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के मैच में भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और वह आज के मैच में खेल सकते हैं। अभिषेक के टीम में आने से अब संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा। प्रेमादसा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है, ऐसे में टीम एक अतिरिक्त स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है। इस स्थिति में भारत की टीम में…
आज सर्वार्थ सिद्धि योग, शुक्रादित्य योग और श्रवण नक्षत्र का दुर्लभसंयोग बनेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ कार्यों और पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन यह योग पूरे समय प्रभावी रहेगा, जिससे शिव आराधना का फल कई गुना बढ़ जाएगा. इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य और भाग्य के कारक ग्रह शुक्र, दोनों कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे शुक्रादित्य योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग विशेष रूप से कुंभ, मेष और कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा. चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व धार्मिक परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि की…
