Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा
    • सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें
    • 65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»मल्टीबैगर SME स्टॉक कैप्टन पॉलीप्लास्ट, 1450 परसेंट का रिटर्न देकर निवेशकों को बनाया मालामाल
    व्यापार

    मल्टीबैगर SME स्टॉक कैप्टन पॉलीप्लास्ट, 1450 परसेंट का रिटर्न देकर निवेशकों को बनाया मालामाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Multibagger Stock: शेयर बाजार में लबे समय तक टिके रहना और मुनाफा कमाते रहना कोई आसान काम नहीं है. इस काम में मल्टीबैगर स्टॉक्स काफी मददगार साबित होते हैं. मल्टीबैगर स्टॉक्स आमतौर पर बाजार के उतार-चढ़ाव से परे होते हैं. ये अपने निवेशकों का खूब मुनाफा कराते हैं. आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है. 

    लगातार चढ़ता जा रहा यह मल्टीबैगर स्टॉक

    यहां मल्टीबैगर SME स्टॉक कैप्टन पॉलीप्लास्ट (Captain Polyplast) की बात की जा रही है. सोमवार, 9 फरवरी को कंपनी ने शेयरों ने लगभग 8 परसेंट तक की बढ़त हासिल की. कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कारोबारी साल 2026 की दिसंबर तिमाही में इसका शानदार प्रदर्शन है. इसके चलते निवेशकों का स्टॉक पर भरोसा बढ़ा और यह 7.7 परसेंट तक उछलकर दिन के अपने सबसे हाई लेवल 83.21 रुपये पर पहुंच गया.

    हालांकि, यह अभी भी फरवरी 2025 में पहुंचे अपने 52-हफ्ते के सबसे हाई लेवल 107.70 रुपये से  लगभग 23 परसेंट दूर है. कैप्टन पॉलीप्लास्ट के शेयरों का 52-हफ्ते का लो लेवल 58.41 रुपये है, जिसे इसने सितंबर 2025 को छुआ था. पिछले एक साल में भले ही शेयरों में 25 परसेंट की गिरावट आई है, लेकिन बीते एक महीने में इसने 5 परसेंट की बढ़त भी हासिल की है. लॉन्ग टर्म में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जो पिछले 12 सालों में 1450 परसेंट है.

    FY26 Q3 में कैसा रहा नतीजा?

    कैप्टन पॉलीप्लास्ट ने दिसंबर तिमाही में शानदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान इसका नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के 9.05 करोड़ से 40.07 परसेंट उछलकर 12.66 करोड़ हो गया. वहीं, ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी पिछले साल के मुकाबले 40.87 परसेंट बढ़कर 126.33 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह 90.25 करोड़ रुपये था.

    FY26 की दूसरी तिमाही में कैप्टन पॉलीप्लास्ट का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 1.82 करोड़ रुपये रहा, जो तीसरी तिमाही में 592.46 परसेंट बढ़कर 12.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. रेवेन्यू भी इस दौरान 58.46 परसेंट की बढ़त के साथ 79.73 करोड़ से 126.33 करोड़ हो गया, जो वॉल्यूम और एग्जिक्यूशन दोनों में तेज बढ़ोतरी को दिखाता है. ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी मजबूत रही. तिमाही के लिए EBITDA सालाना 35 परसेंट बढ़कर 16.13 करोड़ हो गया. हालांकि,  EBITDA मार्जिन में 46 बेसिस पॉइंट्स की मामूली कमी देखी गई, जो दिसंबर तिमाही में 12.68 पर आ गया. इसका मुख्य कारण ऑपरेशन के बढ़ते पैमाने के साथ-साथ लागत ज्यादा बढ़ना रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Gold-Silver Rate:  जबरदस्त गिरावट के बाद आज कीमतों में तेजी, सोने में निचले स्तरों पर देखने को मिली खरीदारी

    November 23, 2026

    सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी या बेटे, किसके नाम पर खुल सकता है SSY खाता और कैसे मिलेंगे 70 लाख?

    November 22, 2026

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.