हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ‘मोक्षदायिनी गंगा’ में स्नान के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी पहुंचने लगे। प्रमुख घाटों पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट और सुभाष घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे धर्मनगरी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पांच राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने किया दीपदान माघ…
Author: chhattisgarhrajya.in
पुरी में समुद्र में स्नान करते समय रांची के धुर्वा निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। घटना चक्रतीर्थ रोड के पिक हाउस के पास हुई। परिवार के अन्य सदस्य भी समुद्र किनारे मौजूद थे। मृतकों की पहचान अंकिता गुप्ता (48 वर्ष) और उनके पुत्र हंसराज गुप्ता उर्फ अंकित (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह अंकिता गुप्ता अपने बेटे हंसराज के साथ समुद्र में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान तेज रिप करंट की वजह से अंकिता डूब गईं। हंसराज अपनी मां को बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी लहरों में फंस…
गांदरबल : सेंट्रल कश्मीर के कंगन इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इलाके की पावर नहर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को ज़िंदा बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि थुने कंगन में दो युवक गलती से नहर में गिर गए, जिसके बाद उनमें से एक, जिसकी पहचान मुमताज अहमद टेवड़ा के रूप में हुई, को ज़िंदा बचा लिया गया। हालांकि, दूसरा युवक, तनवीर अहमद टेवड़ा, की मौत हो गई जिसका शव नहर से बरामद किया गया है। घटना के तुरंत बाद, गांदरबल से SDRF बचाव टीम को मौके पर भेजा…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के थाना भूपानी इलाके स्थित कावरा मोड के पास एक ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में BA बीए फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की मौत हो गई। हादसे के बाद बीके अस्पताल में शव को एंबुलेंस से उतारने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके चलते शव करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा। इससे स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर से लापरवाही सामने आ गई है। मृतक पवन ने नेहरू कॉलेज में हाल में ही प्रधान का चुनाव जीता था। रोड़ एक्सीडेंट में हुई मौत पुलिस कर्मचारी प्रदीप कुमार SPO ने बताया कि गांव…
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की कैलाशपुरम कॉलोनी में रहने वाले आईवीआरआई (IVRI) के संविदाकर्मी जितेंद्र यादव की मौत को पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसे हत्या साबित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामलाजितेंद्र यादव अपनी पत्नी ज्योति के साथ किराए के मकान में रहते थे। एक दिन घर में शोर मचा कि जितेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका शव…
चंडीगढ़ : पूर्व MLA नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान करके पंजाब की पॉलिटिक्स में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस छोड़ने के साथ ही उन्होंने अपना अगला प्लान भी शेयर किया है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पॉलिटिकल भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि वह फिलहाल पॉलिटिक्स से दूर आध्यात्मिक रास्ते पर चल रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह शायद उन बहुत कम लोगों में से हैं एक है जो पॉलिटिकल वजहों से न BJP न AAP या किसी दूसरी…
गुजरात, अहमदाबाद और गांधीनगर सहित पूरे गुजरात के किसानों के लिए एक बार फिर चिंताजनक खबर आई है. राज्य के जाने-माने मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने फरवरी महीने में मौसम में बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की है. समुद्री पैरामीटर्स और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ के प्रभाव के कारण राज्य के कई इलाकों में बेमौसम बारिश यानी कि मावठ होने की संभावना व्यक्त की गई है. अंबालाल पटेल के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के कारण भारी हिमपात और बर्फ के तूफान आ सकते हैं. इस प्राकृतिक घटना का सीधा असर पड़ोसी राज्यों राजस्थान और गुजरात के मौसम…
मध्य प्रदेश, बैतूल जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां सरकार की ओर से दी गई ई-साइकिल की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया. जिससे 30 वर्षीय दिव्यांग शिक्षक की जलकर मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार देर शाम सरनी कस्बे में हुआ, जो जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है. पुलिस के अनुसार, यह घटना सरनी के जय स्तंभ चौक के पास हुई. मृतक की पहचान सुनील कुमार लोखंडे उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. सुनील दिव्यांग थे और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवन यापन करते थे. वह अपनी तिपहिया ई-साइकिल से कहीं जा…
राजस्थान में बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां पर माता जी के मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कैंपर गाड़ी असंतुलित होकर पलटी खा गई हादसे में बोलेरो में सवार एक ही परिवार के दो दर्जन लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी के बाद रामसर थाना पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर रामसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से सभी घायलों को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज…
मुंबई, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कमान कौन संभालेगा, यह सवाल राज्य की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है. मुंबई और पुणे के राजनीतिक गलियारों में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें तेज हैं, हालांकि पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. प्रफुल्ल पटेल के नाम पर चर्चाएं, खुद किया खंडन अजित पवार के बाद एनसीपी अध्यक्ष पद को लेकर प्रफुल्ल पटेल के नाम की चर्चा जोरों पर है, लेकिन उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. प्रफुल्ल पटेल ने अपने सोशल…
