Author: chhattisgarhrajya.in

वंदे भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। इस ट्रेन में अब यात्रियों को 8 के बजाय 16 कोच की सुविधा मिलेगी। ट्रेन की पहले 726 सीटें हुआ करती थीं, लेकिन कोच बढ़ने के बाद अब 1124 सीटें हो जाएंगी। यात्रियों को होगा फायदा ट्रेन नंबर 20911 इंदौर-नागपुर व ट्रेन नंबर 20912 नागपुर-इंदौर में 24 नवंबर से इस सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलेगा। वंदे भारत ट्रेन की एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच…

Read More

28 वर्षीय मेलिसा श्लार्ब के लिए यह पल किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं था, लेकिन यह घटना कोई फिल्म नहीं…बल्कि सच्चाई थी और यह सच्चाई उतनी ही चौंकाने वाली है जितनी डरावनी. ग्रेट स्मोकी माउंटेन नेशनल पार्क के पास हुआ यह हादसा इन दिनों सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल्स पर चर्चा का कारण हुआ है. मेलिसा ने बताया कि ये हादसा पलभर में हुआ. ना कोई पेड़, ना कोई पुल, ना कोई इमारत…कुछ भी ऐसा नहीं था जिससे कुछ गिर सकता था, लेकिन जैसे ही कार की विंडशील्ड पर जोरदार धमाका हुआ, वह दहशत में ब्रेक मारती हुई रुक गईं. शीशा…

Read More

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. वह 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे. धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लेकिन 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था. 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड रखते हैं. धर्मेंद्र ने 1960 में…

Read More

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार सुबह 2 निजी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा तिरुमंगलम-कोल्लम राष्ट्रीय राजमार्ग पर इडाइक्कल के निकट हुआ है। कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें तेनकासी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी…

Read More

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 9वीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल के छात्रावास में रहती थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस सूर्यकांत को भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) के तौर पर पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई शामिल हुए। भारत के मुख्य न्यायाधीश के शपथ समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, ब्राजील, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल हुए। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) चुने गए जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को शपथ…

Read More

जमीन के सौदों में वर्षों से चल रहा कच्चे-पक्के का खेल अब पूरी तरह बंद हो गया हैं। प्रदेश सरकार की ओर से गुरूवार से लागू की गई नई गाइडलाइन दरों ने न सिर्फ जमीन की सरकारी कीमतों को बाजार भाव के करीब ला दिया हैं, बल्कि उन लोगों की नींद भी उड़ा दी हैं जो अब तक रजिस्ट्री में कम और बाहर भारी रकम देकर काला धन खपाने का काम कर रहे थे।जानकारों का कहना है कि नई गाइडलाइन दरें कई क्षेत्रों में बाजार दर से भी अधिक हो गई हैं। ऐसे में अब कोई भी व्यक्ति जमीन खरीदते…

Read More

ईओडब्ल्यू ने 3775 करोड़ रूपए के शराब और डीएमएफ घोटाले में 9 जिलों के 20 ठिकानों पर रविवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई में रायपुर में 6, बिलासपुर में 6, सरगुजा 2, दुर्ग, कोंडागांव, धमतरी, बस्तर और बलरामपुर में 1-1 ठिकाने शामिल हैं, इसमें शराब घोटाले से जुड़े 12 और डीएमएफ के 8 परिसर शामिल हैं। उक्त छापे की कार्रवाई शराब घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, निरंजन दास के परिजनों और डीएपएफ घोटाले में हरपाल सिंह अरोड़ा के करीबी लोगों के साथ ही ठेकेदारों के ठिकानों पर की गई है। तलाशी के दौरान उक्त सभी के…

Read More

जयपुर । झीलों की नगरी उदयपुर ने वेडिंग टूरिज़्म में अपने महत्व को एक बार फिर साबित करते हुए आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ का खिताब हासिल किया। यह अवॉर्ड शनिवार को नई दिल्ली स्थित हयात रीजनसी में आयोजित भव्य समारोह में घोषित किया गया। सिक्किम के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री टी.टी. भूटिया द्वारा राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (उदयपुर) सुमिता सारोच को प्रदान किया गया। गौरतलब है कि डेस्टिनेशन वेडिंग श्रेणी में राजस्थान लगातार अग्रणी रहा है। महलों, झीलों और मेवाड़ी धरोहर की वजह से उदयपुर वर्षों से देश-विदेश के कपल्स…

Read More

राज्य के 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की 55 परियोजनाओं से बनेंगे 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास शंकर नगर बीटीआई ग्राउण्ड में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला शुरू रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउण्ड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह 55 परियोजना राज्य के 26 जिलों में शुरू होंगी, जिनके माध्यम से 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण मकानों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाउसिंग बोर्ड…

Read More