मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक की लागत से 42 कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रूपए की लागत से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया। इसी…
Author: chhattisgarhrajya.in
बरेली। शनिवार सुबह रेलवे यार्ड में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब किशनगंज–दिल्ली से झारखंड के अजारा जा रही पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। जंक्शन पहुंचने से पहले ही लोको पायलट ने एक बोगी से घना धुआं निकलते देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही रेलवे अफसर अलर्ट हो गए और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया। मालगाड़ी जैसे ही बरेली जंक्शन पहुंची, धधक रहे पार्सल डिब्बे को पूरी ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे कर्मियों ने तेजी दिखाते हुए आसपास…
बरेली। भमोरा पुलिस ने उड़ीसा से दिल्ली भेजे जा रहे अवैध गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 153.69 किलो गांजा, एक ट्रक और एक मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए दोनों तस्कर रामपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि इस नेटवर्क के दो मुख्य संचालक राकेश यादव और फरमान पुलिस पकड़ से बाहर हैं। बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात भमोरा पुलिस की टीम रम्पुरा–विशारतगंज रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी रम्पुरा तिराहे…
रायपुर– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था की गई…
रायपुर -धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट कर सम्मान किया गया, जिसने पूरे आयोजन में सांस्कृतिक उल्लास भर दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र सहित जनजातीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम…
राजस्थान में एक कहावत मशहूर है कि ‘मरे मां और मौसी जिए’ यानी मौसी का स्थान मां से भी बड़ा माना गया है. लेकिन जोधपुर कमिश्नरेट के एयरफोर्स थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें मां से भी ज्यादा महत्व रखने वाली मौसियों ने मिलकर हैवानियत की हदें पार कर दी, और 16 दिन के मासूम भांजे की क्रूरता से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अंधविश्वास में फंसकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. जोधपुर में एक मासूम को उसकी 4 मौसियों ने पैर से कुचलकर क्यों मार डाला? घटना जोधपुर…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को कोरबा की लड़की से प्यार हो गया। प्रेमिका से मिलने युवक कोरबा आकर होटल के रूम में रुका था। पुलिस अचानक होटल की जांच करने पहुंची तो हैरान रह गई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। होटल में बिहार के युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह से पूछताछ शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। युवक…
राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, इंदौर तथा भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा एग्रो-टेक्सटाइल्स और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता मानकों पर केंद्रित एक दिवसीय राष्ट्रीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. राय ने किसानों को एग्रो-टेक्सटाइल्स के उपयोग, उनके महत्व, आधुनिक कृषि में उनकी बढ़ती आवश्यकता तथा गुणवत्ता-आधारित कृषि उपकरणों के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सेमिनार के संयोजक एवं संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कृषि क्षेत्र…
कटनी(ढीमरखेड़ा)। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनहरा ग्राम में खेत की रखवाली कर रहे एक दंपति की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह दोनों पति-पत्नी खून से लथपथ, मृत अवस्था में पाए गए, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक लल्लू राम कुशवाहा (40 वर्ष), पिता लखन लाल, बिजौरी ग्राम निवासी, पत्नी प्रभा 35 वर्षीय और करीब 13 वर्षीय पुत्री रश्मि के साथ लंबे समय से गांव में संत कुमार श्रीवास के खेत की…
मेष आपकी चतुर आर्थिक रणनीति आपके धन में वृद्धि कर सकती है. कुछ लोग आज काम बाँटकर उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त करेंगे. घर में मेहमानों के आने से खुशियाँ आने की उम्मीद है. अध्यात्म में बढ़ती रुचि आपको तीर्थयात्रा की योजना बनाने के लिए प्रेरित कर सकती है. चल रहे संपत्ति विवाद का कोई कानूनी परिणाम नहीं होगा. वृषभ आर्थिक तंगी से राहत मिलने वाली है. नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है. आज पारिवारिक समारोह संभव है. अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे तो आप तरोताज़ा महसूस करेंगे. कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं.…
