भारतीय शेयर बाजार को लेकर जानकारों ने जैसी संभावना जताई थी, सोमवार को वही हुआ. सोमवार सुबह कारोबारी सत्र में शेयर मार्केट बड़ी तेजी के साथ खुला. सुबह 9:34 पर सेंसेक्स 260 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 84,823 और निफ्टी 64 अंक या 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 25,974 पर था. शुरुआत में बाजार की तेजी का नेतृत्व एनर्जी, एफएमसीजी और रियल्टी शेयर कर रहे थे. इसके साथ ही, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल और प्राइवेट बैंक हरे निशान में थे. केवल आईटी इंडेक्स ही लाल निशान में था.लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप…
Author: chhattisgarhrajya.in
सऊदी अरब में मदीना के पास सोमवार को उमरा करने गए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के डीजल टैंकर से टकराने और आग लगने से कम से कम 42 भारतीयों के मरने की आशंका है.बस में ज्यादातर यात्री तेलंगाना राज्य से थे.प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, घटना मुफ़रीहाट नामक स्थान पर लगभग 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) हुई.गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कई यात्री हादसे के वक्त कथित तौर पर सो रहे थे. डीजल टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे बचने का उन्हें कोई मौका नहीं मिला. रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में…
हर कोई चाहता है कि उसकी जेब में हमेशा पैसा रहे और किस्मत भी साथ दे। लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, पैसा कमाने के कई तरीके अपनाते हैं, फिर भी कई बार सबकुछ मन मुताबिक नहीं होता। बहुत बार इसकी वजह घर या ऑफिस की पॉजिटिव एनर्जी में कमी या वास्तु में गड़बड़ी होती है। वास्तु शास्त्र और पुराने अनुभवों के मुताबिक, अगर आप अपने बटुए में कुछ खास चीजें रखें तो पैसों की दिक्कतें दूर हो सकती हैं, नए मौके मिल सकते हैं, और काम-धंधे में भी तरक्की मिलती है। आज मैं आपको चार ऐसी चीजें बताने जा रहा हूँ,…
अलवर। रूस के ऊफा में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए छात्र अजीत चौधरी का शव रविवार शाम भारत के लिए रवाना होगा। जो सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अलवर के लिए रवाना होगा। जहां पर अजीत के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। छात्र अजीत के चाचा राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शव मिलने के 8वें गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही होने के बाद शुक्रवार को ऊफा से अजीत चौधरी के शव को मॉस्को के लिए रवाना कर दिया। जो शुक्रवार देर रात मॉस्को पहुंचा। जहां भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया। भारतीय दूतावास ने…
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती को न सिर्फ दुष्कर्म का शिकार बनाया गया बल्कि अपहरण कर जयपुर में बेचने की कोशिश की गई. पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है और पुलिस इसे गैंगरेप के साथ मानव तस्करी का बड़ा षड्यंत्र मानकर जांच कर रही है. यह मामला पूरे इलाके में दहशत फैला रहा है. पीड़िता के परिवार ने बताया कि डेढ़ साल पहले अनूपगढ़ में रहने वाले पड़ोसी अरुण और उसकी पत्नी काजल ने युवती की मुलाकात आरोपी बलराज से करवाई. तब से बलराज ने…
राजस्थान के अलवर जिले से मां का एक अमानवीय चेहरा उजागर हुआ. बीती रात मां ने अपनी 9 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक, मां ने बच्ची का गला और मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृत बच्ची की मां पर आरोप है कि उसने 2 दिन पहले घर की भैंसों के चारे में जहर मिला दिया था, जिससे उनकी भी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, साढ़े 9 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि किशनगढ़बास थाना क्षेत्र मूसाखेड़ा गांव में 9 महीने…
पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला को सब्जी बेचने वाले ने लाखों रुपए का चुना लगा दिया। दरअसल, आरोपी ने महिला को सामाजिक संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कराने का लालच देकर 5 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। वहीं पैसे वापस मांगने पर उसे कोर्ट से उठवाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर में रहने वाली पीड़ित महिला पुष्पा नामदेव ने बताया कि 2024 में उसकी पहचान राजू बाघ से हुई थी, जो कि मोती…
रायपुर -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय प्रेस दिवस भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है।…
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनके 28, 29 एवं 30 नवम्बर 2025 के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पेंशनरों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा व ज्ञापन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया है। प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि— छत्तीसगढ़ राज्य का गठन मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम–2000 के अंतर्गत किया गया था। अधिनियम की धारा 49(6) के अनुसार छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के संयुक्त पेंशनरों के दायित्वों के विभाजन हेतु दोनों राज्यों के बीच आवश्यक…
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया. फॉर्च्यूनर गाड़ी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है. ग्वालियर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्वालियर झांसी हाईवे पर यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर में सवार युवक उत्तर प्रदेश के झांसी से ग्वालियर लौट रहे थे. वे झांसी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. ग्वालियर लौटते समय जब फॉर्च्यूनर कार ग्वालियर शहर से 20 किलोमीटर पहले मालवा…
