Author: chhattisgarhrajya.in

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, सोमवार, 17 नवंबर, 2025 को फरीदाबाद, हरियाणा में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ राज्य/ संघ राज्यक्षेत्र शामिल हैं। भारत सरकार, राज्य सरकारों, और संघ राज्यक्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी भी परिषद की इस बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक अंतर-राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हरियाणा सरकार की मेज़बानी में आयोजित की जा रही है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष हैं…

Read More

लंदन: ब्रिटेन में अब शरण लेना मुश्किल होने जा रहा है.शरणार्थियों के लिए सुरक्षा में कटौती की जाएगी और शरण चाहने वालों के लिए स्‍वत: ही मिलने वाले लाभों को समाप्‍त किया जाएगा. लेबर पार्टी की सरकार ने शनिवार देर रात को यह घोषणा की है. सरकार ने अनियमित इमिग्रेशन को कम करने और कट्टर दक्षिणपंथियों का मुकाबला करने के उद्देश्य से यह घोषणा की है. डेनमार्क की शरण देने की सख्‍त प्रणाली की तर्ज पर यह घोषणा ऐसे वक्‍त में की गई है, जब प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर पर एंटी-इमिग्रेशन रिकॉर्म यूके पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का दबाव है.  गृह…

Read More

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाद ड्रिलिंग के दौरान पत्थर खदान धसक गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और 15 श्रमिकों के फंसे होने की खबर है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। एक शव बरामद कर लिया गया है। बचाव कार्य जारी है। परसाई ग्राम पंचायत के टोला अमिरिनिया निवासी राजू सिंह गोंड (28) पुत्र त्रिवेणी सिंह गोंड का शव रात दो बजे बरामद हुआ। बाकी तलाश जारी है। उसके जेब से मिले मोबाइल से संपर्क किया गया तो भाई सोनू सिंह ने मृतक की पहचान…

Read More

सुकमा । सुकमा जिले के भेज्जी–चिंतागुफा के बीच घने जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी की जानी बाकी है। इस समय दोनों ओर से फायरिंग रुक-रुककर जारी है। डीआरजी जवानों की टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुस्तैदी से जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई। सुरक्षा बल लगातार इलाके को…

Read More

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. 90 वर्षीय अभिनेता को 8 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ और उन्हें शनिवार को छुट्टी दे दी गई. डॉक्टरों ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को पहले से दिल से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं, साथ ही उन्हें वायरल और फेफड़ों में संक्रमण भी हुआ था. हालांकि उनकी हालत कभी भी गंभीर नहीं हुई. उनकी उम्र को देखते हुए…

Read More

खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए हमेशा ही हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है. जिसमें हरी सब्जियां और फल भी शामिल होते हैं. आप फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में अपनी पसंद के हिसाब से शामिल कर सकते हैं. खासकर बात करें भारतीय खानपान की तो यहां के लोग तीखा और चटपटा खाना पसंद करते हैं. आप भी हेल्दी खाने को जैसे हरी सब्जियां पालक, मेथी, सरसों, धनिया, सहजन समेत कई हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं इनमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. खासकर बात करें पालक की तो…

Read More

गरियाबंद। देवभोग के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट के चयनित कैडेट्स को विमान में उड़ान भरने का अवसर मिला. सरकार ने बाल दिवस पर यह अवसर प्रदान किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य केबिनेट मंत्रियों के मौजूदगी में कमांडिंग ऑफिसर फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक कुमार साहू द्वारा जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डा में ग्रामीण अंचल से चयनित छात्रों को उड़ान भराया. एनसीसी आफिसर गणेश सोनी ने बताया कि चयनित 7 कैडेट्स क्रमश: रौनक देवांगन, खुशाल साहू, प्रशांत ध्रुव, गौरव कश्यप, चांदनी शर्मा, हंसिका अवस्थी, वैष्णवी ठाकुर ने माइक्रोलाइट वायरस एसडब्ल्यू 80 विमान में…

Read More

साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन कारीगरों, स्व-सहायता समूहों एवं युवा उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना प्रदेश में स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए यूनिटी मॉल का किया जा रहा निर्माण हर घर स्वदेशी–हर हाथ स्वदेशी का संकल्प लेने जनता से आव्हान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी मेला का अवलोकन करने पहुंचे। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच परिवार, बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा और राष्ट्रऋषि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा के सुंदरगढ़ में 11 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित चौथी राष्ट्रीय कीड़ा प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 7000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विद्यालय, जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद 466 प्रतिभागियों सहित कुल 516 सदस्यीय दल इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के…

Read More

रावत नाचा सांस्कृतिक एकता का प्रतीक — मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में 48वें रावत नाचा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नाचा महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लाल बहादुर शास्त्री शाला प्रांगण पहुंचे। आगमन पर महोत्सव के संरक्षक श्री कालीचरण यादव एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव,…

Read More