Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    • बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
    • नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
    • अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
    • पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
    • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»डिब्रूगढ़ में नई विधानसभा, गृह मंत्री ने रखी आधारशिला, कांग्रेस पर हमला…
    BREKING NEWS

    डिब्रूगढ़ में नई विधानसभा, गृह मंत्री ने रखी आधारशिला, कांग्रेस पर हमला…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम के दौरे में कांग्रेस को निशाने पर लिया। शाह ने असम की दूसरी राजधानी डिब्रूगढ़ में नई विधानसभा की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने कहा कि चाय की राजधानी को अब नई आर्थिक ताकत मिलेगी। उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा की तारीफ करते हुए पूछा कि फिर से बीजेपी की सरकार बनाओगे कि नहीं? उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार असम के विकास के लिए काम कर रही है। शाह ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ में नई विधानसभा बनाने का ऐलान किया था। आज आधारशिला रख दी गई। पहले भी कांग्रेस के समय में घोषणाएं होती थीं लेकिन वे घोषणाएं ही रह जाती हैं। शाह ने डिब्रूगढ़ को असम की पहचान बताया। उन्हाेंने कहा कि यहीं से पूरे देश और दुनिया में असम की चाय की खुशबू फैली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डिब्रूगढ़ में नई असम विधान सभा भवन की नींव रखी।

    284 करोड़ में बनेगी नई विधानसभा
    असम के डिब्रूगढ़ को सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ही इस राज्य की दूसरी राजधानी घोषित किया था। असम की मौजूदा विधानसभा राजधानी गुवाहाटी में के दिसपुर में स्थित है। इसके नए भवन का उद्घाटन 30 जुलाई, 2023 को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया था। असम की विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 126 है। असम की दूसरी नई विधानसभा भवन का निर्माण 284 करोड़ रुपये से किया जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह असम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि जब यह कॉम्प्लेक्स तैयार हो जाएगा, तो इससे ऊपरी असम क्षेत्र के लोगों को सुशासन के फायदे उठाने में आसानी होगी। गृह मंत्री शाह ने कुछ परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने संबोधन में कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लोगों से हिंदी में पूछा कि आप लोग बीजेपी की सरकार बनाएंगे? उन्होंने दो बार बीजेपी सरकार के लिए समर्थन मांगा। असम में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    बाढ़ मुक्त बनेगा असम
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हमारे युवा खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आज डिब्रूगढ़ में मल्टीडिसिप्लिनरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का उद्घाटन किया गया। पहला चरण, जो दुनिया भर के आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसा है, उसका अनावरण किया गया। 209 करोड़ रुपये की लागत वाले दूसरे चरण की आधारशिला भी रखी गई है। शाह ने कहा कि वर्ल्ड लाइफ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, डिब्रूगढ़, 120 बीघा ज़मीन पर 292 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा, जिसमें बीमारी की निगरानी, अनुसंधान, निदान और क्षमता निर्माण शामिल होगा। अमित शाह ने कहा कि आज मेरे दिल में जो सपना था, वह भी पूरा होगा… कुछ साल पहले हमने स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के ज़रिए असम का सर्वे किया। इसमें बड़ी वेटलैंड्स की पहचान की थी। उन्होंने बाढ़ को रोकने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के पानी को 15 बड़े तालाबों में मोड़ने की योजना बनाई। पिछले चुनाव में हमने असम को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया था। अब, अगले चुनाव से पहले, इसका शिलान्यास समारोह हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.