जबलपुर। डॉक्टरों को यूं ही धरती का भगवान नहीं कहा गया है, बल्कि जब-जब कोई आपत्ति आई है डाक्टरों ने धरती के भगवान वाली कहावत को सच कर दिखाया है। जबलपुर के एक अस्पताल के डाक्टरों ने करीब 5 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद एक 14 साल के बच्चे को दोबारा पहले जैसी जिंदगी लौटाई है। दरअसल, फ्रिज ब्लास्ट में कटनी निवासी 14 साल का एक बच्चा पूरी तरह के क्षत विक्षत हो गया था। बच्चे का जबड़ा बुरी तरह से फट गया था। हालत ये थी कि बच्चे का चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन डाक्टरों की…
Author: chhattisgarhrajya.in
साहित्य की दुनिया में कुछ किताबें ऐसी होती हैं जो न सिर्फ समय की सीमाओं को लांघ जाती हैं, बल्कि मानव मन की गहराइयों को छूकर हमें खुद से सवाल करने पर मजबूर कर देती हैं. मैरी शेली की ‘फ्रैंकेंस्टाइन (1818)’ ऐसी ही एक कृति है. महज 19 साल की उम्र में लिखा गया यह उपन्यास, विज्ञान कथा का पहला उदाहरण माना जाता है, आज भी प्रासंगिक है. विज्ञान की उन्नति के दौर में, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जेनेटिक इंजीनियरिंग जैसी तकनीकें हमारी जिंदगी का हिस्सा बन रही हैं, ‘फ्रैंकेंस्टाइन’ हमें बताती है कि सिर्फ किसी चीज का निर्माण कर…
घर की दराज या हैंडबैग में पड़ी रहने वाली छोटी-सी सेफ्टी पिन अगर 69 हजार रुपये की निकले, तो आपका रिएक्शन क्या होगा? यही हुआ जब इटली के लग्जरी फैशन ब्रांड Prada ने एक साधारण सेफ्टी पिन को ‘Crochet Safety Pin Brooch’ के नाम से लॉन्च किया, जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. Prada का नया ‘फैशन एक्सेसरी’ बना चर्चा का विषय Prada ने इस पिन को मेटल से बनाया है, जिस पर रंग-बिरंगे धागों से क्रोशे डिजाइन लपेटा गया है और बीच में उनका क्लासिक लोगो जड़ा है. कंपनी के मुताबिक यह सिर्फ एक…
प्यार वक्त के साथ फीका पड़ जाता है…यह बात ब्राजील के एक बुजुर्ग कपल ने झूठ साबित कर दी. मनोएल एंजेलिम डिनो और मारिया डी सूसा डिनो की शादी को 84 साल चुके हैं और अब उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं. साल 1936 में शुरू हुई थी और आज तक चल रही है, बिना किसी ब्रेक के. ब्राजील के सेरा शहर में रहने वाले मनोएल और मारिया की पहली मुलाकात 1936 में हुई थी. मनोएल को पहली नजर में ही मारिया से प्यार हो…
23 साल की भाविका गुप्ता जिसकी आंखों में भविष्य के अनगिनत सपने थे, उसे स्टंटबाजों ने अपनी बाइक से रौंदकर मौत की नींद सुला दिया. बीए की छात्रा भाविका अपनी सहेली नेहा के साथ बस कुछ पल सुकून के बिताने बैराज गई थी. लौटते वक्त, जैसे ही उसने टी-पॉइंट से अपनी स्कूटी मोड़ी तो मौत दो बाइकों पर सवार चार युवकों के रूप में सामने आ गई. करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी की रफ्तार से वे हवा को चीरते हुए नहीं, बल्कि मौत को दावत देते हुए आ रहे थे. इससे पहले कि भाविका कुछ समझ पाती, एक…
पुणे: कातिल कितना भी शातिर क्यों न हो, वो वारदात का कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है. ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ, जहां शक्कीमिजाज के शख्स ने बेहद सुनियोजित तरीके से अपनी बीवी का कत्ल कर डाला और फिर उसे भट्टी में जला डाला. मूवी दृश्यम देखकर उसने ये दिल दहलाने वाला गुनाह करने की साजिश रची, लेकिन उसकी ज्यादा होशियारी ही उस पर भारी पड़ी और आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुणे के इस आरोपी शख्स ने बीवी को रास्ते से हटाने का खतरनाक प्लान बनाया. पहले तो मौका पाकर गला दबाकर…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कपूरपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ में 50,000 रुपए का इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हसीन मारा गया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस ने इलाके में आपराधिक गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान उसे रोका। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कथित तौर पर गोकशी की योजना बना रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। आत्मसमर्पण करने के बजाय, हसीन ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में आरोपी को गोली लग गई और बाद में उसकी मौत…
मेष आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, फिर भी आप अपने कामों को मजबूती से करने में डटे रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं सता सकती है, जिसके लिए आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने की सोचेंगे। आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से अनबन होने की संभावना है। वृषभ आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और दोनों एक…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए। स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी। उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग…
जीवन अनमोल है – हेलमेट पहनें, जिम्मेदार बनें : मुख्यमंत्री साय रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में युवाओं के जोश और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन रायपुर 9 नवम्बर 2025/राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना…
