आगरा. जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी साली के भरोसे का गला घोट दिया. जीजा ने अपनी साली का अपहरण कर 2 लाख रुपए में बेच दिया. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई और महाराष्ट्र पुलिस ने जीजा को हिरासत में ले लिया. पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि मई 2025 में अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर अपनी साली का अपहरण किया था और उसे राजस्थान ले जाकर दो लाख रुपये में बेच दिया. मामले की…
Author: chhattisgarhrajya.in
33,000 करोड़ से अधिक के निवेश, 10,532 से अधिक रोजगार का खुला रास्ता गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका – सीएम विष्णुदेव साय अहमदाबाद – अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (इन्वेस्टमेंट लेटर्स) सौंपे। छत्तीसगढ़ को प्राप्त निवेश प्रस्ताव से राज्य में 10,532 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री…
रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर – CONCOR) ने छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित अपने मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी – MMLP) से चीन के लिए तांबा सांद्रण (Copper Concentrate) का निर्यात सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। यह एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व्यापार गतिविधि है, जिसमें कुल 12,000 मीट्रिक टन तांबा सांद्रण शामिल है। इसकी शुरुआत पहली रेक के सफल प्रेषण से हुई, जिसमें 90 टीईयू (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट) लोड किए गए थे और इसे विशाखापत्तनम बंदरगाह के लिए रवाना किया गया। संपूर्ण निर्यात परिचालन हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) द्वारा संभाला जा…
दिल्ली में विस्फोट के बाद रायपुर पुलिस भी हाई अलर्ट में है। शहर के एंट्री और एग्जिट पाइंट पर चेकिंग बढ़ा दी गई। सोमवार देर रात तक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों में रखे सामान व दस्तावेजों की जांच की। वीआईपी चौक, एनआईटी, विधानसभा, टाटीबंध, जयस्तंभ चौक आदि इलाकों में पुलिस की टीमें चेकिंग में लगी रही। पुलिस को हर संदिग्ध वाहन की जांच का निर्देश दिया गया है। रायपुर में अलर्ट जारी सभी थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने इलाकों में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने कहा गया था। इसके बाद सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध…
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम ताईखेड़ा में ठेकेदारों ने जिंदा जमीन मालिक को दस्तावेजों में मृत बताकर उसी की पत्नी और बेटे से जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़प ली थी। बेटे ने कागजों में मृत पिता को जिंदा करने हर जगह गुहार लगाई। किसी ने नहीं सुनी। मुख्यमंत्री के सामने भी यह मामला उठा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बेटे को आखिरकार न्यायालय की शरण लेनी पड़ी और उसे न्याय भी मिला। न्याय मिलने पर बेटे ने पिता को न केवल राजस्व रिकॉर्ड में जिंदा कराया बल्कि फर्जी तरीके से हुई दोनों रजिस्ट्री को शून्य…
दुर्ग । भिलाई के सेक्टर-7 स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्र ने अपने ही क्लासमेट पर चाकू से हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद हुए इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रेलवे कॉलोनी निवासी रमेश महतो का बेटा रवि महतो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ता है। सोमवार को क्लास के दौरान उसकी किसी बात पर सहपाठी विकास बाघ से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर विकास ने चाकू निकालकर रवि की पीठ…
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी निकाली गई। सभामंडप में पूजा की गई और मंदिर के मुख्य द्वार पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद बाबा महाकाल पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। वहीं रामघाट पर मां शिप्रा के जल से अभिषेक किया गया। उज्जैन में भगवान महाकाल की मार्गशीर्ष माह की पहली और क्रम अनुसार तीसरी सवारी सोमवार को निकाली गई। इससे पहले महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने भगवान श्री चंद्रमौलीश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति…
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता लगभग तैयार है और जल्द ही उस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप ने यह टिप्पणी भारत में अमेरिका के अगले राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की। उन्होंने कहा, हम भारत के साथ एक नया समझौता कर रहे हैं, जो पहले से अलग होगा। इस बार दोनों देशों को बराबरी का लाभ मिलेगा। समझौते पर बात लगभग पूरी हो चुकी है और यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद रहेगा। ट्रंप ने कहा कि उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपस में बहुत…
नई दिल्ली । नई दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर की शाम एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। ये मकान डॉ. मुज़म्मिल शकील के नाम पर किराए पर लिए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क कट्टरपंथी पेशेवरों का संगठित गिरोह है जिनका मकसद शहरी इलाकों में हाई-इम्पैक्ट धमाके कर देश में दहशत फैलाना था आपको बतादें कि कल ही फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न से विभूषित एवं लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रदेशभर के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एकता यात्रा का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश के हर विद्यालय, हर शैक्षणिक संस्थान में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कराएंगे ताकि उत्तर प्रदेश के अंदर हर नागरिक के मन में भारत माता के प्रति, अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत हो सके। सीएम योगी ने कहा कि जिस राष्ट्र गीत, वंदे मातरम, ने आजादी के आंदोलन में भारत की सोयी…
