Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर । राजधानी से मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर साइबर ठगी का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने 63 वर्षीय महिला से पूरे 2.83 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। तीन महीने तक चले इस हाईटेक फ्रॉड में महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर बैंक खातों में बार-बार पैसे ट्रांसफर कराए गए। मामला सामने आने के बाद विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैसे हुआ पूरा ठगी का खेल?पीड़िता, जो सफायर ग्रीन विला निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि 21 मई 2025 को उनके पास…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री साय रविवार को रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ (चतुः संप्रदाय), मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में वैष्णव ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। इस समाज की विभूतियों ने छत्तीसगढ़ में दानशीलता की अद्भुत मिसालें स्थापित की हैं। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में वैष्णव ब्राह्मण समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…

Read More

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की कड़ी निगरानी में परीक्षा आयोजन, नकल प्रकरण में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही जारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्र. 1309 – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.) में एक गंभीर नकल प्रकरण प्रकाश में आया। कक्ष क्रमांक 07 में परीक्षार्थी रोल नंबर 13091014 – कु. अन्नु सूर्या, पिता – कलेश्वर राम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए परीक्षा कक्ष में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त परीक्षार्थी के अंतःवस्त्र में हिडन कैमरा व…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम चरईडाड़ निवासी श्रीमती जीनत परवीन, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। श्रीमती जीनत परवीन बताती हैं कि योजना से जुड़ने से पहले वे एक साधारण गृहिणी थीं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत जब उन्हें बैंक सखी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, तो उन्होंने इसे पूरी लगन और…

Read More

भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी पवित्तर बटाला को अमेरिका में किडनैपिंग केस में गिरफ्तार किया गया है. अमेरिका की पुलिस ने बटाला के साथ-साथ अन्य सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. बटाला को NIA ने मोस्ट वांटेड घोषित किया हुआ है.FBI ने अमेरिकी की पुलिस के साथ मिलकर सैन जोकिन काउंटी के 5 अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की. ये छापेमारी एक गैंग से जुड़े किडनैपिंग और टॉर्चर केस के सिलसिले में की गई है. पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्तर सिंह, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सुरेंद्र केवट को बाइक सवार युवकों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सुरेंद्र केवट को चार गोली मारी है. बीते कुछ दिनों में पटना में गोली मारने की दूसरी सबसे बड़ी घटना है. सुरेंद्र केवट बीजेपी किसान मोर्चा के पुनपुन प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष पद पर रह चुके थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत…

Read More

नई दिल्ली। Axiom-04 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जल्द ही धरती पर वापसी कर सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने उनके लौटने की जानकारी दी है।ISRO के अनुसार, शुभांशु 14 जुलाई को अंतरिक्ष से वापसी करेंगे और वो 15 जुलाई को पृथ्वी पर पहुंच जाएंगे। शुभांशु के साथ ISS में गए बाकी 3 अंतरिक्ष यात्री भी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस आएंगे।कैलिफोर्निया में होगी वापसीISRO ने सोशल मीडिया पर शुभांशु की वापसी की जानकारी देते हुए बताया कि, ISS से ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग के बाद सभी अंतरिक्ष यात्री अमेरिका…

Read More

तिरुवनंतपुरम । केरल में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयार भी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए राज्य समिति कार्यालय ‘मरारजी भवन’ का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने पार्टी का झंडा फहराया, भवन के सामने पौधा लगाया, फीता काटकर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर नए कार्यालय का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने भवन के केंद्रीय हॉल में स्थापित पूर्व भाजपा राज्य अध्यक्ष केजी…

Read More

रायपुर ।   सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित 11वां सावन के मड़ई 2025 राजधानी के अभिनंदन पैलेस में पूरे पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक रंगों और जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक हुआ। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ी परंपरा और उत्सवधर्मिता का एक जीवंत उदाहरण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों की सहभागिता देखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष दीप्ति दुबे के प्रेरक स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात नीलिमा शर्मा और मोनिका मिश्रा द्वारा अतिथियों को मेमेंटो प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। खेल आयोजनों का संचालन गुंजन शर्मा एवं नेहा शर्मा के कुशल नेतृत्व में हुआ। सावन महोत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ी दम, रस्सी…

Read More

सूरजपुर ।  जिले के विश्रामपुर से शादी की सालगिरह समारोह में शामिल होने बिहार गया एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है। पटना जिले के रानी तालाब इलाके में उनकी कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक विश्रामपुर के निवासी थे। घायलों में नंदन सिंह और उनकी बेटी शामिल हैं। जिनका इलाज अभी पटना एम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि…

Read More