Author: chhattisgarhrajya.in

बेंगलुरु में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लड़की ने अपनी आपबीती साझा की. वह चर्च स्ट्रीट से रैपिडो बाइक लेकर अपने पीजी (पेइंग गेस्ट) लौट रही थी. इस दौरान बाइक ड्राइवर ने लड़की के पैर पकड़ने की कोशिश की, जिससे वह घबरा गई. लड़की ने इस ड्राइवर की हरकत को अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वह इसे लेकर पुलिस के पास पहुंच गई. पुलिस अब इस मनचले रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. लड़की ने पुलिस को बताया, ‘यह घटना…

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अरपा नदी में हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात रिवर व्यू और अरपा पुल के पास कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे। तभी उन्होंने नदी की तेज धार में एक व्यक्ति का हाथ देखा। युवकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला।पुलिस…

Read More

राजधानी में शुक्रवार सुबह माढ़र-टेकारी रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक कुश साहू (निवासी टेकारी) की मौत हो गई । मृतक दूध बेचने का काम करता था।जानकारी के अनुसार, कुश साहू रोज की तरह सुबह दूध सप्लाई करने के लिए निकला था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।विधानसभा थाना पुलिस…

Read More

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं प्रभारी सचिवों की उपस्थिति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह…

Read More

आर्यना सबालेंका ने सेमीफाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी। इसी के साथ सबालेंका ने डब्ल्यूटीए फाइनल चैंपियनशिप के लिए एलेना रयबाकिना के खिलाफ मुकाबले में जगह बना ली है। अमांडा अनिसिमोवा के खिलाफ शुरुआती दौर में तनावपूर्ण मुकाबले के बाद मैच सबालेंका के पक्ष में झुकने लगा। उन्होंने अपने पहले सेट को 6-3 से जीता। आर्यना सबालेंका दूसरे सेट की शुरुआत में ही लय खो बैठीं, जिसका फायदा उठाते हुए अनिसिमोवा ने 4-0 की बढ़त बना ली। जल्द ही यह स्पष्ट हो गया कि मुकाबला निर्णायक सेट की ओर बढ़ रहा है। इस सेट को…

Read More

वाशिंगटन – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इस साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाली जी-20 बैठक में अमेरिकी सरकार का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं होगा। उन्होंने मेजबान देश पर अपने अल्पसंख्यक श्वेत किसानों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जी-20 सम्मेलन का दक्षिण अफ्रीका में होना “शर्मनाक” है। उनका कहना है कि वहां कई अफ्रीकी लोगों के साथ हिंसा की जा रही है, जो डच, फ्रांसीसी और जर्मन मूल से जुड़े हैं। उनकी जमीन और खेत जबरन छीने जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा…

Read More

भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री, मधुर स्वर साधिका छत्तीसगढ़ की बेटी सुलक्षणा पंडित के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा, संगीत और अभिनय की उनकी यात्रा की जड़ें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की उस सांस्कृतिक मिट्टी से जुड़ी थी, जहां संगीत एक परंपरा नहीं एक जीवनधारा है। रायगढ़ की पुरानी बस्ती के रामगुड़ी पारा स्थित अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में जन्मी सुलक्षणा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ के पैलेस रोड स्थित शासकीय बालिका विद्यालय में प्राप्त की। सीएम साय ने कहा, सुलक्षणा के पिता प्रताप नारायण पंडित राजा चक्रधर सिंह के दरबार के…

Read More

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Numeros Motors ने n-First इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इसका डिजाइन इटली की फर्म Wheelab के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती 1,000 कस्टमर्स के लिए प्राइस 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में राउंड हेडलैम्प के साथ स्मॉल एप्रन दिया गया है। n-First का फ्रंट स्पोर्टी लुक देता है। इसके रियर में सिंपल डिजाइन है जो दो-पीस सीट के साथ है। इसमें 16 इंच व्हील्स दिए गए हैं। यह दो कलर्स – Pure White और Traffic Red में उपलब्ध होगा। n-First…

Read More

कई लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा होता है ऐसे में वे मोजे पहने-पहने ही सो जाते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है? इस लेकर प्रशिक्षित मशहूर डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में विस्तार से-  क्या कहते हैं एक्सपर्ट? अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर सेठी बताते हैं, कई शोधों में साबित हुआ है कि रात को मोजे पहनकर सोने से नींद की गुणवत्ता यानी स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है. डॉक्टर कहते हैं, जब आप मोजे पहनकर सोते हैं तो…

Read More

रायपुर -लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा आयोजित शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन एवं कम्प्यूटर कौशल परीक्षा वर्ष 2025-26 की मुख्य परीक्षा के परिणाम पूर्व में घोषित किए जा चुके हैं। मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के पश्चात् कुछ परीक्षार्थियों द्वारा पुर्नमूल्यांकन एवं पुर्नगणना हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का विधिवत् पुर्नमूल्यांकन एवं पुर्नगणना कार्य पूर्ण कर लिया गया है। परिषद् द्वारा उक्त प्रक्रिया के उपरान्त तैयार किए गए परिणाम अब परीक्षार्थियों की जानकारी हेतु परिषद की आधिकारिक वेबसाईट  https://ctsp.cg.nic.in पर प्रकाशित कर दिए गए हैं।

Read More