महासमुंद. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. दोनों मृत बच्चे चचेरे भाई थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी की है. जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद स्कूल से आने के बाद 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे, तभी ये हादसा हुआ. दुष्यंत और द्रोण को डूबता देख अन्य बच्चों ने आवाज लगाई, जिसे सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. घटना…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रपति ने स्क्रीनिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता श्री आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की”. उनकी प्रशंसित 2007 की फिल्म तारे जमीन पर की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, यह नई रिलीज खान की विरासत को जारी रखती है, जिसमें सिनेमा का उपयोग जागरूकता और वास्तविक जीवन के मुद्दों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए किया जाता है. फिल्म को इसकी दिल को छू लेने वाली कहानी और शैक्षिक मूल्य के लिए…
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. ये उनका 13वां कार्यकाल होगा. आरजेडी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक घोषणा की. लालू यादव निर्विरोध निर्वाचित रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल लालू प्रसाद यादव ने ही नामांकन दाखिल किया था. उनके नामांकन पत्र की जांच राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन की उपस्थिति में की गई और चारों प्रतियां वैध पाई गईं. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 25 जून…
हेडिंग्ले में फील्डिंग में यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ, वह किसी बड़े हादसे से कम नहीं रहा. जायसवाल ने पहली पारी में शतक जड़ा, लेकिन इस शतक पर उनकी खराब कैचिंग ने पानी फेर दिया. और मैच के पांचवे दिन तो जायसवाल के माथे पर वह अनचाहा रिकॉर्ड चिपक गया, जो कोई भी खिलाड़ी सपने में भी देखना नहीं चाहेगा. पहली पारी में तीन कैच टपकाने वाले जायसवाल का इससे दूसरी पारी में भी पीछा नहीं छूटा. और एक बार उनके हाथों से बहुत ही अहम मोड़ पर कैच फिसल गया. यह कैच टपकाने के साथ ही जायसवाल ने किसी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस बैठक में उनके साथ उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।
रायपुर – देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जब मार्च, 2026 में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा, वो क्षण आजादी के बाद के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा नक्सल प्रभावित क्षेत्र का बच्चा जब हाथ में बंदूक की जगह पेंसिल पकड़ता है, तो न सिर्फ एक क्षेत्र बल्कि पूरे देश का भविष्य संवरता है नक्सली हिंसा गरीबों और आदिवासियों के लिए बहुत बड़ी विभीषिका रही जब नक्सलवाद से मुक्ति की विजय गाथा लिखी जाएगी, उसमें सुरक्षा बलों के परिश्रम, त्याग व बलिदान को स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा जिस क्षेत्र से नक्सलवाद ख़त्म हो रहा है, वहाँ हमारी…
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलफ दूसरी पारी में भी शानदार शतक जड़ा और इसके साथ ही पहले टेस्ट में उनके बल्ले से दोनों ही पारियों में शतक आया. पंत दूसरी पारी में 118 रन बनाकर पवेलियन लौटे लेकिन अपना कम कर गए. ऋषभ पंत ने 130 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 13 चौके, 2 छक्के जड़े. पंत का ये टेस्ट करियर का 8वां शतक है. पंत इसी के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए. इससे पहले उनके साथी केएल राहुल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में…
हेडिंग्ले में हो रहे सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन टी ब्रेक का ऐलान कर दिया गया है. टी ब्रेक तक भारत ने 4 विकेट खोकर 298 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 304 रनों की हो गई है. भारत के लिए दूसरे सेशन में ऋषभ पंत और केएल राहुल ने तेजी से रन बटोरे. दोनों ने इस दौरान अपना-अपना शतक भी पूरा किया. ऋषभ पंत 118 रन बनाकर आउट हुए..बता दें, पंत ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक 130 गेंदों में जड़ा. वहीं क्रीज पर अभी केएल राहुल और करुण नायर मौजूद है. केएल राहुल ने…
