निविदा दरों की स्वीकृति के बाद शीघ्र शुरू होगा निर्माण, प्रदेश की जनता को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सौगात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य में चार नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों सहित कुल छह महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं के लिए निविदा दरों को अनुमोदित किया गया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की नया रायपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित 51वीं संचालक मंडल बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,390 करोड़ रुपए से अधिक है।…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुख्यमंत्री श्री साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री डेका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने सभी अतिथियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी…
बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा। बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में उत्साह का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक बस्तर संभाग के…
मेष आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। राजनीति में आपको कोई पुरस्कार आदि भी मिल सकता है। आपके परिवार में किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप उनका स्वागत करते नज़र आएंगे। आपके डिसीजन मेकिंग पर आपको शक हो सकता है, क्योंकि आपका कोई सुझाव ग़लत रहेगा। वृषभ आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा, इसलिए आप कामों में कोई बदलाव न करें और आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है,…
केरल के पलक्कड़ जंक्शन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया. कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रहे 24 वर्षीय यात्री को जंभाई लेना इतना महंगा पड़ा कि, उसका मुंह खुला का खुला रह गया. जबड़े की हड्डी अपनी जगह से खिसक गई और यात्री दर्द से तड़प उठा. रात करीब 2:30 बजे यह घटना हुई, जब स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद रेलवे डॉक्टर डॉ. जितिन पी.एस. तुरंत मौके पर पहुंचे और सिर्फ तीन मिनट में यात्री का जबड़ा सही कर दिया. डॉक्टर ने दिखाया कमाल, 3 मिनट में कर दिया…
बेंगलुरु के जिगानी इलाके में सोमवार को एक साथ रह रहे एक जोड़े को उनके किराए के घर में मृत पाया गया. पुलिस को संदेह है कि झगड़े के बाद आत्महत्या का मामला हो सकता है. सीमा नायक (25) और राकेश नायक (23) नाम के इस जोड़े की पहचान ओडिशा के मूल निवासी के रूप में हुई है. राकेश एक सुरक्षा सेवा फर्म में काम करता था, जबकि सीमा इलाके के एक सुपरमार्केट में काम करती थी. पुलिस के मुताबिक, घटना शायद दो दिन पहले हुई थी, लेकिन सोमवार को तब पता चला जब पड़ोसियों को बंद घर से दुर्गंध…
खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और परिवारों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी गैस कनेक्शन जारी किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से देशभर में करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार और घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नियद नेल्ला नार योजना में चिन्हांकित ग्रामों के बीपीएल परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर नए…
कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री अजीत वसंत ने जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) से कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 399 विकास कार्यों के लिए 157 करोड़ 69 लाख 12 हजार 830 रुपये की स्वीकृति दी है। विगत 20 से 21 माह के बीच कलेक्टर एवं अध्यक्ष डीएमएफ द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के मांग के आधार पर तथा शासन की मंशानुसार बड़ी राशि की स्वीकृति प्रदान किये जाने से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी सुविधाएं और जनसुविधाओं का व्यापक विकास सुनिश्चित होगा। डीएमएफ से प्राप्त…
संतानहीनता के लिए सिर्फ महिलाएं दोषी नहीं डॉ. दिनेश मिश्र. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा धमतरी गंगरेल के पास अंगारमोती मंदिर में बैगाओं के दल द्वारा महिलाओं के ऊपर चलने की परंपरा अनुचित और अमानवीय है . धार्मिक आस्था ,अनुष्ठान की स्वतंत्रता तो सबको है पर सन्तानप्राप्ति के नाम पर महिलाओं के साथ ऐसे हानिकारक रिवाज और कुरीतियों को बंद होना चाहिए. संतानहीनता के लिए सिर्फ महिलाएं जिम्मेदार नहीं हैं. इस सम्बन्ध में कलेक्टर धमतरी को पत्र लिख कर महिलाओं के ऊपर चलने की इस गलत परंपरा को बंद कराने की मांग की है. डॉ.…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता है कि जब समाज एकजुट होकर विश्वास…
