Author: chhattisgarhrajya.in

नई दिल्ली/कोलकाता : I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापे के दौरान सीएम ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल के बड़े अफसरों की दखल का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर भारतीय न्याय संहिता के तहत 17 अपराधों की सीबीआई जांच की मांग की। याचिका में ईडी ने आरोप लगाया है कि सीएम ममता बनर्जी, राज्य के डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने 8 जनवरी को I-PAC के प्रतीक जैन पर ED की रेड में न सिर्फ बाधा डाली बल्कि अधिकारियों को डरा-धमकाकर सबूतों से छेड़छाड़…

Read More

Nipah virus Alert Jharkhand: पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से दो लोगों की मृत्यु के बाद झारखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के एक्स्ट्रा एडिशनल सेक्रेटरी अजय कुमार को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निपाह वायरस के प्रमुख लक्षण निपाह वायरस के प्रमुख लक्षणों में शुरुआती बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, तेज सिरदर्द, मस्तिष्क पर तीव्र प्रभाव (ब्रेन अटैक), मानसिक सूजन (एन्सेफेलाइटिस)…

Read More

गुलमार्ग बारामुला: कश्मीर में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और ऊंचाई वाले इलाकों तक पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हेलीकॉप्टर सुविधा को पुनः शुरू किया गया है। इस पहल से घाटी में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। हेलीकॉप्टर सुविधा का उद्घाटन विधायक गुलमर्ग फारूक अहमद शाह, विधायक हजरतबल सलमान सागर तथा गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा किया गया। इसके माध्यम से पर्यटकों को सनशाइन पीक और अफरवट हिल्स जैसे मनमोहक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक हवाई मार्ग से पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। यह महत्वपूर्ण पहल स्थानीय…

Read More

बिलासपुर : जिला बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक मालवाहक वाहन को रोककर लूटपाट और मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ट्रक चालक और उसके भाई के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि वाहन के केबिन में रखे 80 हजार रुपए की नकदी भी लूट ली। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित उपेंद्र चौधरी निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार ने बताया कि वह अपने भाई सतेंद्र चौधरी के साथ ट्रक (PB-13AW-2785) में ग्वालथाई से सरिया लोड कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 4 से 5…

Read More

तरनतारन: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को तरनतारन पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और नशीले पदार्थ बरामद करते हुए करीब आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा हलका तरनतारन के गांव कक्का कंडियाला में गत देर रात करीब 1 बजे पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नई तकनीक के 6 विदेशी पिस्तौल, असॉल्ट राइफल के मैगजीन, भारी मात्रा में हेरोइन और लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। सबसे अहम बात यह है कि आरोपियों…

Read More

नई दिल्ली. यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म ‘हक’ को दर्शकों और फिल्मी सितारों की खूब सराहना मिल रही है. फिल्म को मिल रही तारीफों का सिलसिला जारी है. करण जौहर और आलिया भट्ट ने हाल ही में यामी की एक्टिंग की जमकर वाहवाही की. अब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी फिल्म और यामी के परफॉर्मेंस को दिल छू लेने वाला बताया. सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि हक की कहानी गहरी, संवेदनशील और बिना किसी पूर्वाग्रह के है, जिसे यामी ने इतनी शानदार तरीके से पर्दे पर निभाया है. सामंथा ने यामी गौतम की एक्टिंग की जमकर…

Read More

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में नए साल की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेड ब्लैक शीशों से लैस एक कार का पुलिस ने 69,500 रुपये का भारी चालान काटा है। जो अब तक नए साल का सबसे बड़ा चालान माना जा रहा है। यह कार्रवाई करनाल शहर की दयाल सिंह कॉलोनी के पास की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी राम लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वरना कार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पाया गया कि…

Read More

चंडीगढ़: आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (AFT) ने महिलाओं के निजी पलों को कैमरे में कैद करने के एक मामले में दोषी और सेवा से बर्खास्त किए गए पूर्व सेना जवान को जमानत देने का आदेश दिया है। एएफटी ने कहा कि सैन्य अधिकारियों द्वारा सजा की पुष्टि में हो रही देरी के कारण अपीलकर्ता को उसके वैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। यह मामला पश्चिमी कमान अस्पताल, चंडीगढ़ का है। जहां पूर्व हवलदार मोरे संदीप सदाशिव पर महिलाओं के शौचालय में चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाने का आरोप है। संदीप फिलहाल 67 इंजीनियर रेजीमेंट के क्वार्टर गार्ड में…

Read More

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राजनीति में उठे नए कदम ने न केवल यूरोप बल्कि पूरे नाटो गठबंधन को असहज स्थिति में डाल दिया है. रिपब्लिकन सांसद रैंडी फाइन की ओर से पेश किया गया ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट अब महज एक घरेलू अमेरिकी बिल नहीं रहा, बल्कि यह अमेरिका और उसके सबसे करीबी सैन्य गठबंधन नाटो के बीच टकराव की नींव बन गया है. इस बिल का मकसद साफ है- अमेरिकी प्रशासन को यह कानूनी रास्ता देना कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल कर सके और भविष्य में उसे एक अमेरिकी राज्य बना सके. डोनाल्ड ट्रंप पहले ही…

Read More

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में वाहन चोर अब न केवल हाईटेक हो गए हैं, बल्कि उनके हौसले भी बुलंद हैं कि वे अब ‘एक तीर से दो शिकार’ की तर्ज पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके से चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक चोरी की कार का इस्तेमाल कर दूसरी कार चुरा ली। हद तो तब हो गई जब चोरों ने ऑनलाइन ऐप के जरिए मालिक का नंबर पता कर गाड़ी लौटाने के एवज में रकम मांगनी शुरू कर दी। मामले में ई-एफआईआर तो दर्ज हुई,…

Read More