Author: chhattisgarhrajya.in

पटना: बिहार के बुजुर्गों, यानी 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को अब फ्लैट या जमीन की रजिस्ट्री के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा, बल्कि उनके घर पर ही सरकारी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं को एक अप्रैल के प्रभाव से लागू करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। अब बुजुर्ग घर बैठे करेंगे जमीन की रजिस्ट्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ का मुख्य…

Read More

गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्र ने क्विक कॉमर्स कंपनियों से “10 मिनट डिलीवरी” की अनिवार्य डेडलाइन को खत्म करने को कहा है. डिलीवरी के समय को लेकर ड्राइवरों पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए Blinkit, Zomato, Zepto, और Swiggy जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ केंद्र सरकार ने बैठक की थी. इसके बाद सरकार ने निर्देश दिए, जिसकी वजह से Blinkit ने 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि कई दौर…

Read More

रायपुर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव श्री प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र…

Read More

बस्तर के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक डबल इंजन सरकार में बस्तर का हो रहा है सर्वांगीण विकास, विशेष केंद्रीय सहायता के लिए ठोस पहल नक्सल उन्मूलन के साथ विकास के रोडमैप पर हुई व्यापक चर्चा सचिवों को बस्तर क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा के निर्देश कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस रायपुर –छत्तीसगढ़ के विकास में लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का अंत अब निर्णायक चरण में पहुँच चुका है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

Read More

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में भिलाई के सेक्टर–10 में एक विशेष उपहार क्षेत्रवासियों को मिला। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और ऑटिज़्म जैसी चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए ‘निःशुल्क फिजियोथेरेपी केन्द्र’ का औपचारिक उद्घाटन किया। सेक्टर-10 स्थित मेंटेनेंस ऑफिस परिसर में शुरू हुआ यह केंद्र पूर्णतः विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उपचार और पुनर्वास के लिए समर्पित है। यह परियोजना भिलाई इस्पात संयंत्र के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का हिस्सा है, जिसका संचालन ‘सेवा फाउंडेशन’ द्वारा ‘ऑफिसर्स एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ के सहयोग…

Read More

श्री वरूण अधिकारी जब मैं 2015 में बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना में शामिल हुआ, तो मुझे लगता था कि यह देश के ऐसे हिस्से में कदम रखने जैसा है, जिस पर शायद ही कभी राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान दिया गया हो। यह सफ़र खुद ही अपनी कहानी कहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-154, जिसे अब राष्ट्रीय राजमार्ग-06 कहा जाता है, एकमात्र पहुंच मार्ग था, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और भरोसे के लायक नहीं था। भारी ट्रक अक्सर कई दिनों तक फंसे रहते थे और निकटवर्ती स्थानों की यात्रा हिचकोलों से भरी होती थी। आस-पास की पहाड़ियाँ छोटी, कमजोर और अस्थिर थीं, जिनका…

Read More

भारत के गांवों में एक शांत लेकिन असरदार बदलाव हो रहा है। महाराष्ट्र की एक पंचायत में “महिला-अनुकूल पंचायत” विषय में कम अंक आने पर सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, वहीं गुजरात के एक गांव में “स्वच्छ और हरित पंचायत” श्रेणी में कमजोर प्रदर्शन के बाद तेजी से स्वच्छता अभियान शुरू किए गए।पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) अब यह तय करने लगा है कि जमीनी स्तर पर विकास की योजना कैसे बने और उसे कैसे लागू किया जाए। कई पंचायतों में पीएआई के जरिए सामने आई कमियां जैसे संस्थागत प्रसव की कम संख्या, खराब कचरा प्रबंधन या पानी की कमी…

Read More

कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के बारे में काफी समय से अफवाह थी कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को तभी कन्फर्म किया, जब स्टेबिन ने नुपूर को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और इंस्टाग्राम पर इसे ऑफिशियल किया. एक यॉट पर अपने सपनों जैसे प्रपोजल और अपनी बड़ी सी सगाई की अंगूठी की तस्वीरें शेयर करते हुए, नुपूर ने शेयर किया था, “हां-ना की दुनिया में मुझे सबसे आसान ‘हां’ मिल गया.” दोनों ने 10 जनवरी को उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी…

Read More

कर्नाटक – कभी-कभी दर्द सिर्फ जिस्म को नहीं, बल्कि रूह को भी थका देता है. एक ऐसी ही दर्द भरी दास्तां सामने आई है…जो दिल को भारी कर देने वाली है, जहां नौकरी और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आई एक 19 साल की लड़की, असहनीय माहवारी और पेट के दर्द के आगे हार गई. उसकी जान जाना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उस सच्चाई का आईना है, जिस पर समाज आज भी खुलकर बात करने से कतराता है. एक नौजवान लड़की, सपनों और जिम्मेदारियों के बोझ के बीच, ऐसे दर्द से जूझ रही थी जिसे कोई समझ ही नहीं पाया.…

Read More

बिहार – मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा गांव की है. इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मृतक की पत्नी ने सीधे तौर पर अपने ही मायके वालों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है. क्या है पूरा मामला? तकरीबन डेढ़ साल पहले बनघारा निवासी आयुष कुमार ने अपने ही गांव की तन्नू कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था. जानकारी के अनुसार, दोनों ने 15 अगस्त 2024…

Read More